Google Analytics Meta Pixel सूर्य और विराट पर अंकुश लगाने की कोशिश करेगी इंग्लिश टीम - Ekhabri.com

सूर्य और विराट पर अंकुश लगाने की कोशिश करेगी इंग्लिश टीम

इंग्लैंड के आलराउंडर बेन स्टोक्स को आशा है उनके गेंदबाज भारत के विरुद्ध होने वाले सेमीफाइनल में बेहतरीन फार्म में चल रहे सूर्यकुमार यादव और विराट कोहली पर अंकुश लगाने में सफल रहेंगे। स्टोक्स ने कहा कि सूर्य ने वास्तव में क्रिकेट जगत में अपनी चमक बिखेरी है। वह शानदार खिलाड़ी हैं और कुछ ऐसे शाट खेलता है जिन्हें देखकर आप सिर खुजलाने के लिए मजबूर हो जाते हैं। वह अभी शानदार फार्म में हैं लेकिन आशा है कि हम उस पर अंकुश लगाने में सफल रहेंगे और उसे खुलकर नहीं खेलने देंगे।

 

 

स्टोक्स ने कहा, “विराट बेहतरीन प्रदर्शन करने के बाद कुछ महीने अच्छा नहीं खेल पाते तो उन्हें चुका हुआ मान दिया जाता है। मैं नहीं जानता ऐसा क्यों। मेरा मानना है कि उन्होंने वह अधिकार हासिल किया है कि उन्हें कभी चुका हुआ नहीं माना जा सकता। कोहली ने तीनों प्रारूपों में जिस तरह के आंकड़े अर्जित किए हैं और जैसी पारियां खेली हैं वैसा कोई अन्य नहीं कर सकता।

 

इंग्लैंड ने अच्छा खेल नहीं दिखाया स्टोक्स ने कहा कि मुझे लगता है कि हमने अभी तक अपनी सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट नहीं खेली लेकिन फिर भी हम यहां हैं और यह उत्साहजनक है। यह देखना अच्छा लगेगा कि गुरुवार को विकेट कैसा होता है। एडिलेड उन मैदानों से अलग है, जिन पर हमने विभिन्न् आयामों के साथ खेला है। हम बड़ी सीमाओं वाले मैदान में खेले हैं, जहां हमने बल्लेबाजों को लंबी बाउंड्री तक पहुंचाने की कोशिश की है, लेकिन यहां हमें अपनी योजनाओं में थोड़ा बदलाव करना होगा।

Read Also  Ipl update-  चेन्नई को हरा दिल्ली ने हासिल किया पॉइंट टेबल का पहला स्थान

 

 

संकटपूर्ण खेलों और तनावपूर्ण परिस्थितियों में दबाव को संभालने के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि बड़े खेल की स्थितियों के संदर्भ में, मैं सिर्फ स्कोरबोर्ड को देखना पसंद करता हूं और दबाव को दूर करने के लिए खेल को सरल बनाने की कोशिश करता हूं। मुझे आशा है कि हमारे पास जीतने के लिए दो मैच हैं और एक बहुत मजबूत भारत लाइनअप के विरुद्ध पहला मुकाबला है जिसे कोई भी हल्के में नहीं लेगा। उनके पास मजबूत टीम है और उनकी टीम में शानदार खिलाड़ी हैं लेकिन हम उनके बारे में अधिक सोचने के बजाय अपनी टीम पर ज्यादा ध्यान देना पसंद करेंगे।

 

 

स्टोक्स ने कहा कि रोहित विश्वस्तरीय खिलाड़ी है। आप पिछले मैचों में उनके प्रदर्शन से उनका आकलन नहीं कर सकते हो क्योंकि आपने उन्हें कई बार बड़े मैचों में अच्छा प्रदर्शन करते हुए देखा है। वह विशेषकर इस प्रारूप के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में एक है। हम उसे किसी भी तरह से हल्के से नहीं लेंगे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


प्रोजेक्ट सुरक्षा के तहत शिक्षकों को मिला जीवनरक्षक प्रशिक्षण

By User 6 / April 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 10 अप्रैल 2026। जिला प्रशासन रायपुर द्वारा रेड क्रॉस सोसाइटी, जिला शाखा रायपुर के सहयोग से “प्रोजेक्ट सुरक्षा” के अंतर्गत जीवनरक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस पहल का उद्देश्य आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित सहायता प्रदान करने की क्षमता...

धान छोड़ फूलों की खेती से किसान ने बदली आय

By User 6 / April 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के तिल्दा ब्लॉक स्थित साकरा गांव के किसान संजय वर्मा ने पारंपरिक धान खेती छोड़कर रजनीगंधा (ट्यूबरोज) की खेती अपनाकर आय का नया रास्ता बनाया है। शासकीय योजनाओं के सहयोग से उन्होंने खेती...

अमित शाह ने बंगाल चुनाव से पहले भाजपा का घोषणापत्र जारी किया  

By User 6 / April 10, 2026 / 0 Comments
कोलकाता:केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah ने शुक्रवार को Kolkata में पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए Bharatiya Janata Party का घोषणापत्र जारी किया। पार्टी ने इस दस्तावेज को ‘संकल्प पत्र’ और ‘भरोसे का पत्र’ नाम दिया है।   घोषणापत्र...

नकली दवाओं के अवैध व्यापार का खुलासा, तीन लोगों की हुई गिरफ्तारी

By User 6 / April 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 14 अप्रैल 2026छत्तीसगढ़ में नकली दवाओं के अवैध व्यापार के खिलाफ खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। विभाग द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई, जिसमें...

मई-जून चुनाव से पहले मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारी तेज

By User 6 / April 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 10 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में आगामी मई-जून 2026 में संभावित नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को देखते हुए मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा इस दिशा में व्यापक स्तर पर...

148 केंद्रों तक सुरक्षित पहुंचा बारहवीं हिंदी परीक्षा का प्रश्न पत्र

By User 6 / April 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बारहवीं कक्षा की हिंदी परीक्षा के लिए प्रश्न पत्रों को जिले के सभी 148 परीक्षा केंद्रों तक सुरक्षित और समय पर पहुंचा दिया गया। प्रशासन की ओर से पूरी प्रक्रिया को व्यवस्थित और पारदर्शी तरीके से संपन्न किया गया,...

बिहान योजना से खीरा खेती कर सुभद्रा बनीं लखपति दीदी

By User 6 / April 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 10 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के कोटा विकासखंड अंतर्गत ग्राम करका की रहने वाली सुभद्रा ने खीरा की खेती के जरिए अपनी आर्थिक स्थिति बदलकर आत्मनिर्भरता की नई मिसाल पेश की है। कभी गरीबी से जूझ रही सुभद्रा...

रायपुर में ड्रग्स नेटवर्क पर बड़ा प्रहार…अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, ‘ओशियन ग्रो गांजा’ बरामद

By User 6 / April 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर: राजधानी रायपुर में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कमिश्नरेट पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने आरोपी को ‘ओशियन ग्रो गांजा’ जैसे विशेष मादक पदार्थ...

छत्तीसगढ़ में जनगणना 2027 का पहला चरण मई से शुरू

By User 6 / April 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 अप्रैल 2026।भारत सरकार द्वारा आयोजित जनगणना 2027 के तहत प्रथम चरण ‘मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना’ का कार्य छत्तीसगढ़ में 01 मई से 30 मई 2026 तक संचालित किया जाएगा। यह चरण 30 दिनों तक चलेगा और...

उद्योग और श्रम समन्वय से बदलती छत्तीसगढ़ की विकास तस्वीर

By User 6 / April 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 अप्रैल 2026। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में उद्योग और श्रम विभाग के बेहतर समन्वय से विकास की नई तस्वीर उभर रही है। राज्य सरकार की नीतियों में श्रमिकों और उद्योगों को साथ लेकर चलने की...