यूक्रेन ने अपने रुख को और सख्त करते हुए कहा कि रूस के साथ बातचीत तभी संभव है, जब वह सभी यूक्रेनी क्षेत्रों से कब्जा छोड़ दे। उसने कहा कि सहयोगी अगर पीठ में चाकू घोंप देते हैं, तब भी कीव युद्ध से पीछे नहीं हटेगा।
यूक्रेन की यह टिप्पणी अमेरिकी मीडिया की उस रिपोर्ट के संदर्भ में है, जिसमें पिछले दिनों दावा किया गया था कि वाशिंगटन ने कीव को बातचीत के लिए संकेत देने को प्रोत्साहित किया है। जलवायु सम्मेलन से पहले रात्रि संबोधन में यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा कि रूस पर ईमानदार वार्ता के लिए दबाव बनाना चाहिए। जेलेंस्की ने कहा, “हमने लगातार ऐसी वार्ताओं का प्रस्ताव दिया है, लेकिन रूस ने नए हमलों, बमबारी व ब्लैकमेल के साथ प्रतिक्रिया दी है। प्रांतीय अखंडता की स्थापना, संयुक्त राष्ट्र चार्टर का सम्मान, युद्ध की क्षतिपूर्ति, युद्ध अपराधियों को सजा और ऐसा दोबारा न होने की गारंटी देने जैसी श्ार्तों को मानने पर वार्ता फिर से श्ाुरू की जा सकती है। ये शर्ते पूरी तरह समझने योग्य हैं।”
जेलेंस्की ने पहले कहा था कि व्लादिमीर पुतिन के रूस के राष्ट्रपति रहते वार्ता नहीं हो सकती है। जेलेंस्की के सलाहकार मिखाइलो पोडोल्याक ने गत दिवस कहा था, “हमें शांति वार्ता से परहेज नहीं, लेकिन हम पुतिन से ऐसी वार्ता नहीं करना चाहते, जिसके लिए वह खुद इच्छुक नहीं।” क्रेमलिन के प्रवक्ता दमित्री पेस्कोव ने कहा था कि रूस वार्ता के लिए तैयार है, लेकिन कीव इन्कार कर रहा है।
जेलेंस्की के प्रवक्ता ने सार्वजनिक प्रसारक को बताया कि राष्ट्रपति जी-20 के सम्मेलन में वर्चुअल तरीके से हिस्सा ले सकेत हैं। जेलेंस्की ने पिछले हफ्ते कहा था कि 15-16 नवंबर को इंडोनेशिया में होने वाले सम्मेलन में अगर पुतिन शामिल होते हैं, तो वह हिस्सा नहीं लेंगे।
इस बीच, उत्तर कोरिया ने साफ किया है कि उसने रूस के साथ कभी भी हथियारों का कारोबार नहीं किया और न ही ऐसा करने की इच्छा है। अमेरिका ने गत दिनों आरोप लगाया था कि यूक्रेन युद्ध के लिए उत्तर कोरिया रूस को हथियार उपलब्ध कराने की तैयारी में है।
रूसी सैनिकों पर खेरसान में घरों पर कब्जा करने व लूट के आरोप
यूक्रेन ने आरोप लगाया है कि रूसी सैनिक खेरसान में खाली पड़े घरों में लूटपाट और उस पर कब्जा कर रहे हैं। कीव का आरोप है कि रूसी सैनिक स्ट्रीट फाइट की आशंका से ऐसा कर रहे हैं। रूस ने यूक्रेनी हमले की आशंका के मद्देनजर गत दिनों नागरिकों को खेरसान खाली करने का आदेश दिया है। खेरसान में 48 घंटे से ज्यादा समय से बिजली व जलापूर्ति बाधित है।
आर्थिक प्रतिबंधों को हल्के में न लें नाबीउलिना
रूसी सेंट्रल बैंक की गवर्नर एलविरा नाबीउलिना ने सांसदों से कहा कि पश्चिमी प्रतिबंध काफी शक्तिशाली हैं और रूस तथा वैश्विक अर्थव्यवस्था पर उनके प्रभाव को कम करके नहीं आंका जा सकता। प्रतिबंधों के प्रभाव से बचे रहना संभव नहीं। यूक्रेन पर हमले के खिलाफ अमेरिका व पश्चिमी देशों ने रूस पर कई आर्थिक प्रतिबंधों का ऐलान किया है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
September 13, 2026 /
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...
By User 6 /
September 16, 2026 /
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...
By User 6 /
September 11, 2026 /
मनी प्लांट एक लोकप्रिय पौधा है इसे हर कोई आने घरों में लगाता है. जैसा कि नाम से ही जाहिर है, मनी प्लांट को धन आकर्षित करने वाला पौधा माना गया है. यदि आप वास्तु नियमों का ध्यान रखते हुए...
By User 6 /
September 11, 2026 /
बी. आर. चोपड़ा का ‘महाभारत’ ऐसी ही एक प्रतिष्ठित सीरीज़ है, जो दशकों बाद भी दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाए हुए है। अब शेमारू टीवी टेलीविजन पर इस पौराणिक और कालजयी गाथा ‘महाभारत’ को 14 सितंबर से प्रतिदिन...
By Reporter 5 /
September 11, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की संवेदनशील पहल से धमतरी जिले के ग्राम देवपुर निवासी 29 वर्षीय शशिकांत भरत को बेहतर इलाज की नई उम्मीद मिली है। शशिकांत की गंभीर स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से मिलने के...
By Reporter 5 /
September 11, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। जोरा मॉल स्थित सिनेमाघर में आयोजित इस विशेष फिल्म प्रदर्शन के दौरान राज्यपाल रमेन डेका और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भी सपरिवार मौजूद रहे। मंत्रिपरिषद...
By User 6 /
September 14, 2026 /
रायपुर/कवर्धा । छत्तीसगढ़ के कवर्धा स्थित भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना ने लगातार दो वर्षों तक देश में सर्वाधिक शुगर रिकवरी हासिल कर बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। इस उपलब्धि के साथ कारखाने को वर्ष 2024-25 और 2025-26 के लिए राष्ट्रीय...
By User 6 /
September 15, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई फसल के स्वागत और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने वाले पावन पर्व नुआखाई के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर अन्नदाता किसानों की सुख-समृद्धि,...
By Reporter 5 /
September 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने राज्य के सभी नगर निगमों और जिला मुख्यालय वाले नगर पालिकाओं के कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को शहरों की व्यवस्थाओं में सुधार और विकास...
By User 6 /
September 11, 2026 /
अखंड सौभाग्य, सुखी दांपत्य जीवन और पति की दीर्घायु की कामना के लिए सुहागिन महिलाएं इस वर्ष 14 सितंबर को हरतालिका तीज का व्रत रखेंगी। भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाए जाने वाले इस पर्व पर भगवान शिव...