Google Analytics Meta Pixel पहली बार पांच भारतवंशियों ने अमेरिकी चुनाव में लहराया जीत का परचम - Ekhabri.com

पहली बार पांच भारतवंशियों ने अमेरिकी चुनाव में लहराया जीत का परचम

अमेरिका में सत्तारूढ़ डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता राजा कृष्णमूर्ति व रो खन्ना समेत रिकार्ड पांच भारतवंशियों ने प्रतिनिधि सभा के मध्यावधि चुनाव में जीत का परचम लहराया है। इसके अलावा प्रांतीय विधायिका के लिए भी कई भारतवंशियों ने जीत हासिल की है।

 

कारोबारी से नेता बने श्री थानेदार मिशिगन से संसदीय चुनाव जीतने वाले पहले भारतवंशी बने हैं। डेमोक्रेट प्रत्याशी थानेदार ने रिपब्लिकन प्रतिद्वंद्वी मार्टेल बिविग्स को बड़े अंतर से मात दी है। उन्हें 84,096 मत मिले, जबकि बिविग्स को 27,366 वोट हासिल हुए। 67 वर्षीय थानेदार फिलहाल मिशिगन हाउस में तीसरे जिले का प्रतिनिधित्व करते हैं। वह पहली बार प्रतिनिधि सभा का हिस्सा बनेंगे। थानेदार पिछली शताब्दी के सातवें दशक में सिर्फ 20 डालर के साथ अमेरिका पहुंचे थे। मूलरूप से महाराष्ट्र के थानेदार कर्नाटक के बेलगाम में पले-बढ़े। पिता की मृत्यु के बाद उन्होंने परिवार चलाने के लिए भाभा आटोमिक रिसर्च इंस्टीट्यूट में चौकीदारी भी की।

 

इलिनोइस के आठवें कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट में राजा कृष्णमूर्ति (49) ने लगातार चौथी बार जीत का परचम लहराया है। उन्होंने अपने रिपब्लिकन प्रतिद्वंद्वी क्रिस डार्गिस को हराया। सिलिकान वैली के 17वें कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट में रो खन्ना (46) ने रिपब्लिकन प्रत्याशी रितेश टंडन को मात दी। खन्ना को 70 प्रतिशत से ज्यादा वोट मिले।

 

चेन्न्ई में जन्मीं प्रमिला जयपाल ने वाशिगटन स्टेट के सातवें कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट में क्लिफ मून को पराजित किया। प्रमिला जीत हासिल करने वाली अकेली महिला भारतवंशी हैं। खन्ना व जयपाल को भी लगातार चौथी बार जीत मिली है। वरिष्ठतम भारतवंशी नेता एमी बेरा (57) कैलिफोर्निया के छठे कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट से प्रतिनिधि सभा चुनाव में लगातार छठी बार जीते। उधर टेक्सास के तीसरे कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट से किस्मत आजमा रहे पूर्व कालिन काउंटी जज संदीप श्रीवास्तव केथ सेल्फ से चुनाव हार गए हैं।

Read Also  पहली बार रूस के Victory Day परेड में दमखम दिखाएंगी भारत की तीनों सेनाएं

 

अमेरिका की 33.19 करोड़ की कुल आबादी में एक प्रतिशत की हिस्सेदारी रखने वाले भारतवंशियों ने मध्यावधि चुनाव में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है। चुनाव प्रचार के दौरान समर्थन के लिए डेमोक्रेट व रिपब्लिकन दोनों ही पार्टियों ने भारतवंशियों से संपर्क साधा। वाशिगंटन पोस्ट ने रिपोर्ट में कहा था कि भारतवंशी इस चुनाव में अहम भूमिका निभा सकते हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


एनालॉग पनीर पर पूरी रोक, सरकार का अहम फैसला

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार स्वास्थ्य को लेकर संजीदा है। इस कड़ी में अब सरकार ने एनालॉग (आर्टिफिशियल) पनीर के कारोबार पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने  प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ऐलान किया है कि आज...

स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस का आंदोलन 1 अगस्त को

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर. कांग्रेस ने एक बार फिर से छत्तीसगढ़ सरकार पर निशाना साधा है.प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) अध्यक्ष दीपक बैज ने राजीव भवन में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में राज्य सरकार के खिलाफ बड़े आंदोलन का ऐलान किया है.   ककांग्रेस...

महानदी विवाद नहीं, साझा समृद्धि का आधार बने: विष्णुदेव साय

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। महानदी जल विवाद के समाधान को लेकर नई दिल्ली स्थित श्रमशक्ति भवन में छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने की। इसमें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री...

छत्तीसगढ़ में 2305 मोबाइल टावरों से दूरस्थ क्षेत्रों को डिजिटल पहचान

By User 6 / August 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 31 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई दिल्ली स्थित संचार भवन में केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात कर राज्य में...

राजधानी में कथित तौर पर नकली नोट के लिए हुआ सौदा, करोड़ो रुपये की हुई ठगी

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...

छत्तीसगढ़ में 4 नए औद्योगिक पार्क को मिली मंजूरी, बढ़ेंगे रोजगार के अवसर

By User 6 / July 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 29 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में औद्योगिक विकास को नई गति देने और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने चार नए औद्योगिक पार्क (मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर) विकसित करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। उद्योग...

आज से शुरू हुआ है सावन, जानिए पूजा विधि और मुहूर्त

By User 6 / July 30, 2026 / 0 Comments
आज से देवों के देव महादेव का प्रिय सावन मास शुरू हो रहा है, जो 27 अगस्त 2026 तक चलेगा. इस पावन महीने में ग्रहों के गोचर और भगवान शिव के आशीर्वाद से सभी 12 राशियों के जीवन में महत्वपूर्ण...

विधानसभा रोड में स्कूली बस की चपेट में आने से मासूम ने तोड़ा दम

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...

बागेश्वर धाम से लौटते समय सड़क हादसे में घायल हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव

By User 6 / July 30, 2026 / 0 Comments
झांसी।छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और जगदलपुर विधायक किरण देव बुधवार को उत्तर प्रदेश के झांसी-ललितपुर हाईवे पर एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर बागेश्वर धाम से परिवार के साथ लौटते समय उनकी कार...

भाजपा के 111 कार्यकर्ताओं के बड़े सामूहिक इस्तीफे के बाद अब 26 और पदाधिकारी ने इस्तीफा

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
डोंगरगढ़। डोंगरगढ़ भाजपा में संगठनात्मक असंतोष थमने का नाम नहीं ले रहा है। 111 कार्यकर्ताओं के बड़े सामूहिक इस्तीफे के बाद अब 26 और पदाधिकारी ने इस्तीफा दिया है. इस खबर के सामने आने केबाद एक बात को यह स्पष्ट...