Google Analytics Meta Pixel राजस्थान में भीलवाड़ा के तीन गांवों की 46 बेटियां लापता - Ekhabri.com

राजस्थान में भीलवाड़ा के तीन गांवों की 46 बेटियां लापता

राजस्थान में भीलवाड़ा जिले के तीन गांवों इंतुड़ा, धोंद का तोला और रजावास की 46 बेटियां लापता हैं। इनमें से 18 का पता उनके घरवालों को भी नहीं है। इन्हें बेचे जाने तथा वेश्यावृत्ति में धकेले जाने की आशंका है। यह कहना है राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग के अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो का। वह कहते हैं कि यदि जांच का दायरा बढ़ाया जाए तो संख्या और भी बढ़ सकती है।

 

 

गौरतलब है कि पिछले दिनों दो महिलाओं ने अपनी बेटियों और ननद को बेचे जाने की शिकायत भीलवाड़ा कलेक्टर से की थी, जिसके बाद से प्रशासन सक्रिय है। पुलिस भी जांच कर रही है।

 

उन्होंने बताया कि भीलवाड़ा में 10 साल से बड़ी बच्चियों को बेचकर वेश्यावृत्ति में धकेलने की यह सच्चाई रोंगटे खड़ी करने वाली है। आयोग की टीम ने जिले के तीन गांवों का ही दौरा किया है। आंगनबाड़ी तथा स्कूलों से इन बच्चियों की जानकारी ली। वहां से टीम संबंधित के घरों तक पहुंची तो हैरान करने वाली जानकारी मिली। 46 बेटियों में से 18 के बारे में तो उनके परिजन ही नहीं बता पाए। बाकी बेटियों के परिजनों ने रिश्तेदारों के यहां भेजने का बहाना बनाया।

 

 

उन्होंने कहा कि इन गांवों से लड़कियां बेची ही नहीं गईं, बल्कि खरीदकर भी लाई जाती हैं। ऐसी आशंका उस समय हुई, जब एक घर में बुजुर्ग दंपती के यहां 12-13 वर्ष की दो लड़कियां मिलीं। 70 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्ग दंपती उन्हें अपनी बेटी बता रहे थे, जबकि ऐसा बायोलाजिकल नहीं हो सकता। टीम को उनके बयानों पर शक है। आशंका है कि यहां बेटियों को खरीदकर लाया जाता है। उन्हें इस तरह प्रशिक्षित किया जाता है ताकि जांच एजेंसियों को शक न हो। उनके लड़कियों के जन्म प्रमाण-पत्र भी नहीं मिले।

Read Also  छत्तीसगढ़ विधानसभा कैलेंडर 2026 में ऐतिहासिक क्षणों का समावेश

 

पुलिस को जानकारी, नहीं उठा रही सच्चाई से पर्दा
कानूनगो ने कहा कि जो शंका राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने जताई, वह अविश्वसनीय नहीं है। रेखा भी जब जांच के लिए यहां आईं तो उन्होंने कहा था कि पुलिस को बेटियों के बेचे जाने की सारी जानकारी थी, लेकिन वह सच्चाई से पर्दा नहीं उठा रही। कानूनगो ने भीलवाड़ा जिला प्रशासन एवं पुलिस से कहा है कि वह पता लगाए कि बेटियां कहां और किस हालत में हैं। जिन 28 बेटियों के  रिश्तेदारों के यहां होने की बात कह रहे, उनका भी पता लगाकर 15 दिन में रिपोर्ट दी जाए।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


हेडमास्टर की करी गई गला रेतकर हत्या

By User 6 / July 20, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर। जिले में सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। जिसमें स्कूल के लिए निकले एक हेडमास्टर की अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल...

राजधानी रायपुर समेत प्रदेश में बारिश के अलर्ट, झमाझम होगी बारिश

By User 6 / July 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर. बीते दिन से राजधानी रायपुर का मौसम खुशनुमा हो गया है,पिछले कुछ दिनों के ब्रेक के बाद प्रदेश में बारिश का सिलसिला दोबारा शुरू हो गया है। राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में शुक्रवार सुबह से बादल छाए रहे...

रविवार को करें नींबू का यह खास उपाय, बनने लगेंगे सारे रुके काम

By User 6 / July 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कई बार ऐसा देखने में आता है कि हमारे जीवन में कई रुकावट आने लगती है। ऐसे में आज के दिन कई उपायों को करके आप अपने जीवन को सुखद बना सकते हैं। आज हम नींबू के कुछ आसान...

हाईकार्ट का अहम फैसला, दूसरी पत्नी भी पेंशन की हकदार

By User 6 / July 19, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने पारिवारिक पेंशन को लेकर एक अहम फैसला सुनाया है,जिसके अनुसार पहली पत्नी के जीवित रहते दूसरा विवाह हिंदू विवाह अधिनियम के तहत भले ही अवैध हो, लेकिन इससे दूसरी पत्नी को पेंशन के अधिकार से...

प्रधानमंत्री ने देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखा कर किया रवाना

By User 6 / July 17, 2026 / 0 Comments
जींद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन (India first hydrogen train ) को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह ट्रेन जींद से सोनीपत के बीच चली। इसके साथ ही हाइड्रोजन फ्यूल से चलने वाली ट्रेन...

अगले 48 घंटों में प्रदेशभर में भारी बारिश की चेतावनी जारी

By User 6 / July 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ के लिए अहम खबर हैं यहां मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है जिसके अनुसार आने वाले कुछ घंटों में अधिक बारिश से छत्तीसगढ़ तरबतर हो सकता है. प्रदेश...

25 जुलाई से चातुर्मास शुरू होने के साथ, शुभ कार्य में लगेगा ब्रेक 

By User 6 / July 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर. एकादशी के साथ 25 जुलाई 2026 से चातुर्मास की शुरुआत होने जा रही है. इस बार चातुर्मास पूरे 120 दिनों तक रहेगा और 21 नवंबर 2026 को देवउठनी एकादशी के दिन समाप्त होगा. हिंदू धर्म में यह अवधि आध्यात्मिक...

महिला आयोग की नई अध्यक्ष ने राज्यपाल से सौजन्य भेंट की 

By User 6 / July 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 21 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित लोकभवन में आज राज्यपाल रमेन डेका से राज्य महिला आयोग की नव नियुक्त अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने सौजन्य भेंट की। यह मुलाकात उनके पदभार ग्रहण करने के बाद पहली औपचारिक बैठक...

पेपर लीक मामले में मोदी का बड़ा बयान… जानिए क्या कहा

By User 6 / July 23, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर में पेपर लीक मामले को लेकर जारी विरोध-प्रदर्शन के बीच वीरवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि पेपर लीक के मामलों में दोषियों को जल्द सजा दिलाने...

सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए जागरूकता कार्यक्रम IGKV में हुआ आयोजित

By User 6 / July 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर की जय हरितिमा महिला समिति के तत्वावधान में कृषि विज्ञान केंद्र, रायपुर के सभागार में महिला स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया...