बिहार में नवादा जिले में एक फल व्यवसायी के परिवार के सभी छह सदस्यों ने जहर खाकर जान दे दी। परिवार के मुखिया केदारलाल गुप्ता कर्ज से दबे थे, सूदखोर उन्हें रकम लौटाने को प्रताड़ित कर रहे थे। जिससे वह और उनके परिवार के सदस्य तनाव में थे। पूरा परिवार एक मजार के पास पहुंचा और कथित तौर पर सल्फास की चार-चार गोलियां खा लीं।
मोहल्ले वालों के अनुसार मजार के प्रति गुप्ता परिवार की गहरी आस्था थी। थोड़ी ही देर में सभी जमीन पर गिरकर छटपटाने लगे, यह देख मजार पर रहे लोगों ने पुलिस को सूचित किया। मौके पर ही दो की मौत हो गई। चार को पुलिस नवादा सदर अस्पताल ले गई, जहां बारी-बारी से तीन ने इलाज के क्रम में दम तोड़ दिया। परिवार में एकमात्र जीवित बची साक्षी कुमारी को नालंदा जिले के पावापुरी स्थित वर्धमान मेडिकल कालेज रेफर किया गया, जहां उसकी भी मौत हो गई।
साक्षी के जीवित रहते एसपी डा. गौरव मंगला सदर अस्पताल पहुंचकर उससे जरूरी पूछताछ कर चुके थे। उसने भी कर्ज लौटाने के लिए प्रताड़ना की बात बताई थी। पुलिस ने इस संबंध में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। मृतकों में केदारलाल गुप्ता, पत्नी अनिता देवी, बेटियां गुड़िया कुमारी (20), शबनम कुमारी (19) व साक्षी कुमारी (18) और एक बेटा प्रिस कुमार (17) शामिल हैं।
दवा की रकम नहीं मिली तो अस्पताल से लौटाया
साक्षी को नवादा से एंबुलेंस से पावापुरी मेडिकल कालेज (विम्स) भेजा गया था, परंतु वहां के कर्मी ने जीवनरक्षक दवा के नाम पर साथ गए लोगों से तीन हजार मांगे। उसने रुपये देने में असमर्थता जताई और किशोरी के परिवार के सारे सदस्यों की मौत की बात बताई, फिर भी उसे भर्ती नहीं लिया। सुबह डीएम उदिता सिंह के संज्ञान में मामला आया तो दोबारा मेडिकल कालेज भेजा गया, जहां उसने दोपहर दम तोड़ दिया।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
July 31, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार स्वास्थ्य को लेकर संजीदा है। इस कड़ी में अब सरकार ने एनालॉग (आर्टिफिशियल) पनीर के कारोबार पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ऐलान किया है कि आज...
By User 6 /
July 31, 2026 /
रायपुर. कांग्रेस ने एक बार फिर से छत्तीसगढ़ सरकार पर निशाना साधा है.प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) अध्यक्ष दीपक बैज ने राजीव भवन में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में राज्य सरकार के खिलाफ बड़े आंदोलन का ऐलान किया है. ककांग्रेस...
By User 6 /
August 1, 2026 /
रायपुर, 31 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई दिल्ली स्थित संचार भवन में केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात कर राज्य में...
By User 6 /
August 4, 2026 /
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...
By User 6 /
August 4, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...
By User 6 /
July 31, 2026 /
नई दिल्ली। महानदी जल विवाद के समाधान को लेकर नई दिल्ली स्थित श्रमशक्ति भवन में छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने की। इसमें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री...
By Reporter 5 /
August 5, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, सुशासन, डिजिटल अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को...
By User 6 /
August 4, 2026 /
नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 मंगलवार को तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक तेज झटकों के कारण विमान कई बार हिलने लगा और कुछ समय के लिए नीचे की ओर आया।...
By User 6 /
July 31, 2026 /
डोंगरगढ़। डोंगरगढ़ भाजपा में संगठनात्मक असंतोष थमने का नाम नहीं ले रहा है। 111 कार्यकर्ताओं के बड़े सामूहिक इस्तीफे के बाद अब 26 और पदाधिकारी ने इस्तीफा दिया है. इस खबर के सामने आने केबाद एक बात को यह स्पष्ट...
By User 6 /
July 31, 2026 /
सावन का महीना वैसे तो हर दिन महादेव के लिए समर्पित होता है लेकिन सोमवार के अगर बात की जाए तो इसमें चार गुना असीम कृपा भगवान की हमें मिल सकती है. इस दिन अभिषेक और आराधना करने से भगवान...