“कुसुम”, “कसौटी जिदगी की” और “जिद्दी दिल माने ना” जैसे धारावाहिकों से लोकप्रिय हुए टेलीविजन अभिनेता सिद्धांत सूर्यवंशी की दिल का दौरा पड़ने से मृत्यु हो गई। वे 46 वर्ष के थे। अभिनेता फिटनेस को लेकर काफी सजग थे। उन्हें दोपहर साढ़े 12 बजे कोकिलाबेन धीरुभाई अंबानी हॉस्पिटल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
अस्पताल सूत्रों ने बताया कि अभिनेता को बचाने का हर तरह से प्रयास किया गया। लेकिन आशंका है कि जिम में रहते हुए ही उन्हें दिल का दौरा पड़ा था। अस्पताल ने परिजनों को यह बात कही। सूर्यवंशी को पहले आनंद सूर्यवंशी के नाम से जाना जाता था। वे 2001 के शो “कुसुम” से टेलीविजन की दुनिया में आए और चर्चित हो गए। उन्होंने “ममता”, “गृहस्थी” और “वारिस” जैसे कार्यक्रम भी किए। टीवी पर वे आखिरी बार इस साल सोनी सब के “जिद्दी दिल माने ना” में दिखे थे।
अभिनेता के अचानक निधन से टेलीविजन उद्योग में शोक की लहर व्याप्त हो गई। उनकी सहकलाकार रहीं उर्वशी ढोलकिया, गौतम रोडे और जय भानुशाली सहित कई कलाकारों ने सूर्यवंशी की मौत पर दुख जताया है। ढोलकिया ने कहा कि उन्हें अब भी यकीन नहीं हो रहा है।
अभिनेत्री ने कहा कि मैं उनसे एक साल पहले मिली थी और वह हर तरह से ठीक नजर आ रहे थे। वह फिटनेस प्रेमी थे और उनके बारे में जानकर हैरान हूं। मैं उनसे “कसौटी जिदगी की” के सेट पर मिली थी।
रोडे ने ट्वीट किया कि सिद्धांत की मौत के बारे में सुनकर वाकई में स्तब्ध हूं। उनके परिवार और दोस्तों को मेरी संवेदनाएं। ओम शांति। भानुशाली ने इंस्टाग्राम पर सूर्यवंशी की एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा कि बहुत जल्दी चले गए। सूर्यवंशी के परिवार में उनकी माडल पत्नी अलेसिया राउत और उनकी पूर्व की शादी से एक बेटी है। उन्होंने 2017 में राउत से शादी की थी। राउत का भी उनकी पूर्व की शादी से एक बेटा है।
हाल में शारीरिक रूप से फिट कई लोगों की दिल का दौरा पड़ने से मृत्यु हुई है। हाल के दिनों में टीवी अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला, दक्षिण के अभिनेता पुनीत राजकुमार और कामेडी स्टार राजू श्रीवास्तव की मौत भी वर्कआउट के दौरान दिल का दौरा पड़ने से हुई है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
May 2, 2026 /
रायपुर, 2 मई 2026। अगर आपके मोबाइल फोन पर तेज अलार्म के साथ NDMA अलर्ट का एसएमएस आया है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। यह भारत सरकार द्वारा विकसित नई आपदा चेतावनी प्रणाली का परीक्षण है, जिसे देशभर में...
By User 6 /
May 1, 2026 /
छत्तीसगढ़ : भीषण गर्मी के बीच गुरुवार को मौसम ने अचानक करवट लेकर सभी को चौंका दिया। सुबह तक तेज धूप और गर्म हवाओं से लोग परेशान थे, लेकिन दोपहर बाद आसमान में घने बादल छा गए। कई इलाकों में...
By User 6 /
May 1, 2026 /
रायपुर : अहम प्रशासनिक अपडेट सामने आया है, जहां राज्य सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव करते हुए राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की नई ट्रांसफर सूची जारी की है। इस सूची में दो अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई...
By User 6 /
May 1, 2026 /
रायपुर (छत्तीसगढ़) : बीजापुर जिला अस्पताल के विशेष नवजात शिशु देखभाल इकाई (SNCU) ने एक बेहद चुनौतीपूर्ण मामले में सफलता हासिल की है। यहां एक नवजात शिशु, जो एक अत्यंत दुर्लभ और गंभीर बीमारी से पीड़ित था, उसे सफल उपचार...
By User 6 /
May 4, 2026 /
छत्तीसगढ़: भीषण गर्मी के बीच अब मौसम राहत देने की तैयारी में है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक आने वाले दिनों में प्रदेश के कई इलाकों में मौसम करवट ले सकता है। गर्मी के बीच...
By User 6 /
May 2, 2026 /
रायपुर, 01 मई 2026। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले की छात्रा कृतिका टेकाम ने सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में देशभर के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में प्रथम स्थान प्राप्त कर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। कृतिका ने लगभग 750 एकलव्य...
By User 6 /
May 2, 2026 /
रायपुर : भारतमाला प्रोजेक्ट से जुड़े मुआवजा फर्जीवाड़े की जांच एक बार फिर तेज कर दी गई है। इस बार प्रशासन ने पहले से ज्यादा सख्त रुख अपनाते हुए हर खसरा नंबर की गहन जांच के आदेश दिए हैं, चाहे...
By User 6 /
May 6, 2026 /
Raipur: राजधानी रायपुर के खरोरा इलाके की एक ज्वेलरी दुकान के मैनेजर के साथ लूट का मामला सामने आया है. जानकारी के मुताबिक, विनायक ज्वेलर्स के मैनेजर विनीत सोनी पर अज्ञात बदमाश तलवार से हमला कर करीब एक करोड़ रुपए...
By User 6 /
May 4, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा लेने वाला है। आपकी इनकम में वृद्धि होने से आपको खुशी होगी। आपको कार्यक्षेत्र में छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा। आप यदि...
By User 6 /
May 1, 2026 /
रायपुर : राजधानी रायपुर में एक बार फिर आपसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। रजबंधा मैदान क्षेत्र में पुराने झगड़े के चलते एक युवक पर जानलेवा हमला किए जाने की घटना सामने आई है। इस वारदात से इलाके में...