केरल के त्रिचूर में एक इस्लामिक संस्थान में संस्कृत के श्लोक गूंजते हैं। संस्थान के छात्र और शिक्षक संस्कृत में ही संवाद करते नजर आते हैं। उन्हें गीता, उपनिषद पढ़ाई जाती है। मलिक दीनार इस्लामिक कांप्लैक्स (एमआईसी) द्वारा संचालित एकेडमी आफ शरिया एंड एडवांस्ड स्टडीज (एएसएएस) के प्राचार्य ओणमपिल्ली मुहम्मद फैजी ने कहा कि संस्कृत, उपनिषद, पुराण आदि पढ़ाने के पीछे का उद्देश्य छात्रों में अन्य धर्मों के बारे में ज्ञान और जागरूकता पैदा करना है। फैजी ने भी संस्कृत का अध्ययन कर रखा है।
फैजी ने कहा, मैंने महसूस किया कि छात्रों को अन्य धर्मों और उनके रीति-रिवाजों और प्रथाओं के बारे में पता होना चाहिए। लेकिन आठ साल की अध्ययन अवधि में उपनिषद, शास्त्र, वेदांतम का गहन अध्ययन संभव नहीं है। इसलिए इनके बारे में बुनियादी ज्ञान प्रदान करने और दूसरे धर्म के बारे में जागरूकता पैदा करने पर जोर दिया जाता है। गीता, उपनिषद, महाभारत, रामायण के महत्वपूर्ण अंश छात्रों को 10वीं कक्षा पास करने के बाद आठ साल की अवधि में संस्कृत में पढ़ाए जाते हैं।
यह संस्थान मुख्य रूप से एक शरिया कालेज है जहां अन्य भाषाएँ, जैसे उर्दू और अंग्रेजी भी पढ़ाई जाती हैं, इसके अलावा कला में एक डिग्री पाठ्यक्रम भी पढ़ाया जाता है। यह कालीकट विश्वविद्यालय से संबद्ध है। छात्रों को संस्थान में छात्रों का चयन प्रवेश परीक्षा के आधार पर होता है। कुछ छात्रों ने हाल ही में बताया कि शुरू में अरबी की तरह संस्कृत सीखना कठिन था, लेकिन लगातार अध्ययन और अभ्यास करने से यह समय के साथ आसान हो गया। फैजी ने कहा कि छात्रों की ओर से उत्साहजनक प्रतिक्रिया मिली है क्योंकि उन्होंने संस्कृत सीखने में रुचि दिखाई है।
संस्थान के प्रोफेसर केके यतींद्रन ने मीडिया को बताया जब लोग चंदन का तिलक लगाकर संस्थान की ओर जाते हुए देखते हैं तो पूछते हैं कि मैं वहां क्यों जा रहा हूं। मैं उन्हें बताता हूं कि मैं वहां संस्कृत पढ़ाने जा रहा हूं और वे कहते हैं कि मैं अच्छा काम कर रहा हूं। लोग इस पहल की प्रशंसा कर रहे हैं। संस्थान के अन्य संकाय सदस्यों में श्री शंकराचार्य संस्कृत विश्वविद्यालय से संस्कृत साहित्य के सेवानिवृत्त प्रोफेसर डा. सीएम नीलकंदन, केरल विश्वविद्यालय के संस्कृत विभाग के सहायक प्रोफेसर डा.शमसीर पीसी शामिल हैं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
April 21, 2026 /
Baglamukhi Jayanti 2026 Date: हिंदू धर्म में दस महाविद्याओं का विशेष महत्व बताया गया है, जिनमें मां बगलामुखी को आठवीं महाविद्या के रूप में पूजा जाता है। वैशाख शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को मां बगलामुखी जयंती मनाई जाती है,...
By User 6 /
April 21, 2026 /
बिलासपुर : में शिक्षा के अधिकार (आरटीई) के तहत गरीब बच्चों के एडमिशन में हो रही देरी को लेकर छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने गंभीर रुख अपनाया है। कोर्ट ने इस मामले का स्वतः संज्ञान लेते हुए राज्य सरकार से स्पष्ट...
By User 6 /
April 18, 2026 /
रायपुर : में निजी स्कूलों द्वारा आरटीई के तहत प्रवेशित बच्चों की फीस बढ़ोतरी की मांग को लेकर आंदोलन अब तेज होता दिखाई दे रहा है। प्रदेश के निजी स्कूल संचालकों ने इस मुद्दे पर बड़ा कदम उठाते हुए पूरे...
By User 6 /
April 17, 2026 /
रायपुर, 16 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में शिक्षकीय पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की घोषणा के अनुरूप स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा कुल 5000 शिक्षकीय पदों पर भर्ती की पहल की गई है। इसी...
By User 6 /
April 17, 2026 /
उदयपुर, राजस्थान: राजस्थान के उदयपुर जिले में एक महिला नर्स की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ने सनसनी फैला दी है। नर्स का शव एक डॉक्टर के सरकारी आवास के बाहर सीढ़ियों पर मिलने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया...
By User 6 /
April 21, 2026 /
CG Vyapam Recruitment 2026: छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का शानदार अवसर सामने आया है। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल ने वर्ष 2026 के लिए Data Entry Operator भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती के माध्यम...
By User 6 /
April 21, 2026 /
जगदलपुर : से सामने आ रही तस्वीर बस्तर के बदलते हालात की स्पष्ट झलक देती है। एक समय था जब बस्तर क्षेत्र माओवादी संगठन का सबसे मजबूत गढ़ माना जाता था। घने जंगल, दुर्गम पहाड़ियां और अंदरूनी इलाके नक्सलियों के...
By User 6 /
April 18, 2026 /
छत्तीसगढ़ : में भ्रष्टाचार से जुड़े एक बड़े मामले में निलंबित IAS Sameer Vishnoi के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई है। ACB और EOW की टीम ने करीब 15 से 20 करोड़ रुपये की बेनामी संपत्तियों को अटैच कर लिया है,...
By User 6 /
April 20, 2026 /
बीजापुर। जिले के भैरमगढ़ ब्लॉक की चिंगनेर पंचायत में बन रहे एक स्कूल भवन को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। निर्माणाधीन भवन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है, जिसमें काम की गुणवत्ता पर...
By User 6 /
April 22, 2026 /
महासमुंद जिले के रेहटीखोल नाका (NH-353) पर पुलिस की नियमित चेकिंग के दौरान एक बड़ी सफलता सामने आई है। सिंघोड़ा थाना क्षेत्र में जांच के दौरान एक यात्री बस से भारी मात्रा में चांदी के आभूषण बरामद किए गए हैं,...