Google Analytics Meta Pixel ABVP ने किया साइंस कॉलेज का घेराव:कॉलेज प्रशासन पर परीक्षा फीस दोगुनी करने का आरोप - Ekhabri.com

ABVP ने किया साइंस कॉलेज का घेराव:कॉलेज प्रशासन पर परीक्षा फीस दोगुनी करने का आरोप

रायपुर-छत्तीसगढ़ के पुराने और प्रसिद्ध शासकीय नागार्जुन महाविद्यालय (साइंस कॉलेज) में आज ABVP छात्र संघ ने प्रदर्शन किया। ABVP का यह आरोप है कि कॉलेज प्रशासन ने स्टूडेंट्स के परीक्षा फीस को दोगुनी कर दिया है। दरअसल साइंस कॉलेज में पिछले साल तक फर्स्ट ईयर की वार्षिक परीक्षा होती थी। जिसे इस साल सेमेस्टर में तब्दील कर दिया है। जिसमें अनुसार अब स्टूडेंट्स को 6 महीने में परीक्षा देनी होगी। ABVP के महानगर सहसचिव अखिल साहू का आरोप है कि पहले साइंस कालेज द्वारा पूरे साल का परीक्षा फीस लगभग 1600 रुपये के आसपास फीस लिया जाता था। जिसे अब बढ़ाकर सीधे 3000 रुपये कर दिया गया है। छात्र नेता का आरोप है कि जब स्टूडेंट्स ने एडमिशन लिया था। तब उन्हें कुछ बताया नहीं गया था। अब अचानक इस तरह से फीस बढ़ाने से स्टूडेंट को पैसे देने में दिक्कत हो रही है। आगे उन्होंने कहा इस संबंध में बीते दिनों कॉलेज के प्रिंसिपल को ज्ञापन देकर विशाल हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया था। परंतु उसके बाद भी महाविद्यालय प्रशासन ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी थी। और अब तक कोई फैसला भी नहीं लिया है। एक और छात्र नेता ने कहा कि, आज बाल दिवस का दिन सरकारों द्वारा बच्चों के कल्याण के लिए निर्णय लेने का होता है। जबकि कॉलेज प्रशासन द्वारा बच्चों के अहित के लिए निर्णय लिया गया है जिसे आज बाल दिवस जैसे अच्छे दिन में सुधारा जा सकता है। इसलिए हम 14 नवम्बर को प्रदर्शन कर रहे हैं। जानकारी मिली हैं कि कॉलेज प्रशासन ने मौखिक तौर पर 2 दिन के अंतर्गत कमेटी बैठाकर छात्र हित में निर्णय लेने की बात कही है। आज के प्रदर्शन में ABVP के कार्यकर्ता और सैकड़ों कॉलेज के स्टूडेंट्स शामिल हुए। साथ ही इस निर्णय को कॉलेज प्रशासन द्वारा वापस नहीं लेने पर उग्र आंदोलन करने की चेतावनी भी दी है। इस निर्णय से स्टूडेंट में भी काफी नाराजगी है। उनका कहना है कि, पहले सूचना नहीं थी, और अब फीस बढ़ गई है। जिससे उन्हें आर्थिक परेशानी का सामना करना होगा।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राष्ट्रपति से मिलकर लौटे विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री साय से साझा किए यादगार अनुभव

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर लौटे छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मंगलवार को रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति भवन की अपनी यादगार यात्रा, राष्ट्रपति...

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की बड़ी कार्रवाई, प्लेसमेंट एजेंसी ब्लैकलिस्ट

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने प्लेसमेंट के माध्यम से मानव संसाधन उपलब्ध कराने वाली एजेंसी मेसर्स टॉपग्रेड मेनपावर एंड सिक्योरिटी सर्विसेस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, राजनांदगांव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन...

हरछठ को लेकर संशय की स्थिति, जानिए कब करनी है पूजा और व्रत

By User 6 / August 31, 2026 / 0 Comments
हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हलषष्ठी यानी हरछठ व्रत रखा जाता है। इसे हल छठ, हरछठ और ललही छठ के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन माताएं अपनी...

ई-ऑफिस और समयबद्ध उपस्थिति में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ में शासकीय कामकाज को अधिक पारदर्शी, तेज और प्रभावी बनाने की दिशा में ई-ऑफिस व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित मासिक सम्मान कार्यक्रम...

सुकमा में नक्सल पीड़ित परिवारों से मिले प्रेम साई गुरुजी, बांटा संबल

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
  सुकमा। नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर उनके दुख-दर्द को साझा करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मातंगी धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेम साई गुरुजी ने सुकमा जिले के प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। इस...

बस्तर में पूर्व नक्सली महिलाओं ने जवानों की कलाई पर बांधी राखी

By Reporter 5 / August 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 29 अगस्त 2026। बस्तर में रक्षाबंधन के अवसर पर एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने वर्षों से चली आ रही नक्सल हिंसा और सुरक्षा बलों के बीच दूरी के बीच रिश्तों और विश्वास की नई कहानी लिखी। भानुप्रतापपुर के...

माता कौशल्या धाम के बंद कॉटेज पर पर्यटन मंडल ने किया बड़ा खुलासा

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटन स्थल माता कौशल्या धाम, चंदखुरी में पर्यटकों की सुविधा के लिए तैयार किए गए कॉटेज लंबे समय से बंद हैं। कॉटेज के संचालन को लेकर छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल ने स्थिति स्पष्ट करते हुए...

नक्सलवाद से बाहर निकल विकास की नई राह पर बढ़ रहा छत्तीसगढ़ : साय

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि दशकों तक नक्सलवाद की चुनौती झेलने वाला छत्तीसगढ़ अब शांति, विश्वास और विकास के नए दौर में प्रवेश कर चुका है। नक्सलवाद के अंधेरे से बाहर निकलकर प्रदेश विकास की नई...

पुलिस कर्मी के घर में चोरों ने मारी सेंध, ताला तोड कर की चोरी

By User 6 / August 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिसकर्मी के घर चोरी की वारदात से हड़कंप मच गया। चोरों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने पुलिस के घर को भी नहीं छोड़ा। पंडरी थाना क्षेत्र के दुबे कॉलोनी स्थित ग्रैंडले विहार में महिला...

धमाकों की जगह रेडियो की गूंज, छिंदनार में सुनी गई मन की बात

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नक्सलवाद की समाप्ति के बाद बस्तर में बदलती परिस्थितियों की तस्वीर अब दूरस्थ वनांचलों में भी दिखाई देने लगी है। दंतेवाड़ा के सुदूर वनांचल छिंदनार में रविवार को ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की...