बदरीनाथ धाम के कपाट शनिवार को दोपहर बाद 3.35 बजे शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। इस मौके पर 6570 तीर्थ यात्रियों ने भगवान बदरी नारायण के दर्शन किए। इसी के साथ चारधाम यात्रा ने विधिवत रूप से विराम ले लिया। इस यात्रा सीजन में रिकार्ड 17,58,789 तीर्थ यात्री भगवान नारायण के दर्शनों को पहुंचे, जो कि अब तक की सबसे बड़ी संख्या है। 2018 में 10.58 लाख, जबकि 2019 में 12.40 लाख श्रद्धालु पहुंचे थे। 2020 और 2021 में कोरोना के चलते काफी कम संख्या श्रद्धालु पहुंचे थे। शनिवार को कपाटबंदी के मौके पर मंदिर की 15 क्विटल फूलों से भव्य सजावट की गई थी। उधर, परंपरा के अनुसार बदरीनाथ धाम के साथ ही जोशीमठ-नीती हाइवे पर सुभाई गांव में स्थित भविष्य बदरी धाम के कपाट भी शीतकाल के लिए बंद हो गए।
बदरीनाथ धाम के कपाट करने की प्रक्रिया तड़के तीन बजे मंदिर खुलने के साथ ही शुरू हो गई थी। सुबह 4.30 बजे अभिषेक पूजा के साथ बाहर से दर्शानों का क्रम शुरू हुआ और आठ बजे से मंदिर के अंदर दर्शन होने लगे। 10:15 बजे भगवान को राज भोग लगाया गया और दोपहर 12:45 बजे सायंकालीन पूजाएं शुरू हो गईं। दोपहर दो बजे भगवान के प्रतिनिधि उद्धवजी व देवताओं के खजांची कुबेरजी के विग्रह को मंदिर के गर्भगृह से मंदिर परिसर में लाया गया। दोपहर 2:15 बजे रावल ईश्वरी प्रसाद नंबूदरी ने स्त्री वेश धारण कर शीतकाल के लिए माता लक्ष्मी को गर्भगृह में विराजमान किया। इसके बाद माणा गांव की महिलाओं द्वारा तैयार किए गए ऊन के कंबल पर ज्योतिर्मठ से लाए गए गाय के घी का लेपन कर उसे माता लक्ष्मी व भगवान नारायण को ओढ़ाया गया और ठीक 3:35 बजे विधि-विधान पूर्वक मंदिर के कपाट बंद कर दिए गए।
परंपरा के अनुसार, उद्धवजी की डोली रावल निवास में स्थापित की गई है, जबकि कुबेरजी की डोली धाम के निकट बामणी गांव ले जाई गई। दोनों डोलियां आदि शंकराचार्य की गद्दी के साथ आज पांडुकेश्वर पहुंचेंगी। 21 नवंबर को शंकराचार्य की गद्दी को पांडुकेश्वर से जोशीमठ स्थित नृसिह मंदिर लाया जाएगा और इसी के साथ दोनों स्थानों पर भगवान बदरी नारायण की शीतकालीन पूजाएं शुरू हो जाएंगी।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
April 21, 2026 /
Baglamukhi Jayanti 2026 Date: हिंदू धर्म में दस महाविद्याओं का विशेष महत्व बताया गया है, जिनमें मां बगलामुखी को आठवीं महाविद्या के रूप में पूजा जाता है। वैशाख शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को मां बगलामुखी जयंती मनाई जाती है,...
By User 6 /
April 21, 2026 /
बिलासपुर : में शिक्षा के अधिकार (आरटीई) के तहत गरीब बच्चों के एडमिशन में हो रही देरी को लेकर छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने गंभीर रुख अपनाया है। कोर्ट ने इस मामले का स्वतः संज्ञान लेते हुए राज्य सरकार से स्पष्ट...
By User 6 /
April 21, 2026 /
CG Vyapam Recruitment 2026: छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का शानदार अवसर सामने आया है। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल ने वर्ष 2026 के लिए Data Entry Operator भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती के माध्यम...
By User 6 /
April 18, 2026 /
रायपुर : में निजी स्कूलों द्वारा आरटीई के तहत प्रवेशित बच्चों की फीस बढ़ोतरी की मांग को लेकर आंदोलन अब तेज होता दिखाई दे रहा है। प्रदेश के निजी स्कूल संचालकों ने इस मुद्दे पर बड़ा कदम उठाते हुए पूरे...
By User 6 /
April 17, 2026 /
रायपुर, 16 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में शिक्षकीय पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की घोषणा के अनुरूप स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा कुल 5000 शिक्षकीय पदों पर भर्ती की पहल की गई है। इसी...
By User 6 /
April 22, 2026 /
महासमुंद जिले के रेहटीखोल नाका (NH-353) पर पुलिस की नियमित चेकिंग के दौरान एक बड़ी सफलता सामने आई है। सिंघोड़ा थाना क्षेत्र में जांच के दौरान एक यात्री बस से भारी मात्रा में चांदी के आभूषण बरामद किए गए हैं,...
By User 6 /
April 17, 2026 /
उदयपुर, राजस्थान: राजस्थान के उदयपुर जिले में एक महिला नर्स की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ने सनसनी फैला दी है। नर्स का शव एक डॉक्टर के सरकारी आवास के बाहर सीढ़ियों पर मिलने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया...
By User 6 /
April 21, 2026 /
जगदलपुर : से सामने आ रही तस्वीर बस्तर के बदलते हालात की स्पष्ट झलक देती है। एक समय था जब बस्तर क्षेत्र माओवादी संगठन का सबसे मजबूत गढ़ माना जाता था। घने जंगल, दुर्गम पहाड़ियां और अंदरूनी इलाके नक्सलियों के...
By User 6 /
April 20, 2026 /
बीजापुर। जिले के भैरमगढ़ ब्लॉक की चिंगनेर पंचायत में बन रहे एक स्कूल भवन को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। निर्माणाधीन भवन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है, जिसमें काम की गुणवत्ता पर...
By User 6 /
April 18, 2026 /
छत्तीसगढ़ : में भ्रष्टाचार से जुड़े एक बड़े मामले में निलंबित IAS Sameer Vishnoi के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई है। ACB और EOW की टीम ने करीब 15 से 20 करोड़ रुपये की बेनामी संपत्तियों को अटैच कर लिया है,...