छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर की खमतराई पुलिस ने मालिकों को झांसा देकर उनके ट्रकों को बेच देने वाले एक बड़े गिरोह का राजफाश किया है। गिरोह के सदस्य उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा आदि राज्यों में ट्रक मालिकों को हर माह मोटी रकम का लालच देकर ट्रकों को ले आते थे और रायपुर, दुर्ग, भिलाई व जगदलपुर के यार्ड में उसका चेचिस और इंजिन नंबर बदलकर रंगरोगन कर देते थे। फिर फर्जी दस्तावेज से छत्तीसगढ़ में रजिस्ट्रेशन करवाकर 12 से 15 लाख रुपये में बेच देते थे। मालिकों को कुछ माह रकम देने के बाद ट्रक चोरी हो जाने का बहानाकर रकम देना बंद कर देते थे। पुलिस ने खमतराई के एक यार्ड में छापा मारकर 20 से ज्यादा ट्रकों को बरामद किया है। अब तक की जांच में अन्य राज्यों के 283 ट्रकों को बेचने का पता चला है।
एसएसपी प्रशांत अग्रवाल, एएसपी सिटी अभिषेक माहेश्वरी ने बताया कि गिरोह के 30 से अधिक सदस्य विभिन्न् राज्यों में सक्रिय हैं। पुलिस ने मुजफ्फरपुर बिहार निवासी सत्येंद्र कुमार, रायपुर के उपेंद्र शर्मा व नारायण दास रोहरा, भिलाई के अशोक अग्रवाल व राजेश यदु उर्फ ओमप्रकाश, महासमुंद के शहाबुद्दीन अहमद काजी उर्फ सब्बू को गिरफ्तार किया है। एक अन्य आरोपित बिहार निवासी नागेंद्र कुमार सिह फरार है। नागेंद्र व सत्येंद्र बड़े ट्रांसपोर्टरों के ट्रकों को महीने की रुकम तय कर किराये पर लेते थे। नगालैंड, अरुणाचल प्रदेश, बिहार और उत्तर प्रदेश के आरटीओ एजेंट के माध्यम से ट्रकों के दूसरे राज्यों के दस्तावेज बनवाए जाते थे। काजी, अशोक अग्रवाल व अन्य आरोपित फर्जी दस्तावेज के जरिये दुर्ग निवासी आरटीओ एजेंट राजेश यदु की मदद से छत्तीसगढ़ में रजिस्ट्रेशन करवाते थे। महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ के माहिर मैकेनिकों को बुलाकर चेचिस व इंजिन नंबर बदलवा देते थे। शहाबुद्दीन ट्रक चोरी के मामले में 10 वर्ष पूर्व भी जेल जा चुका है।
ऐसे हुआ राजफाश
उत्तर प्रदेश के मउ निवासी अनुज कुमार ने अपना ट्रक नागेंद्र कुमार को किराये पर दिया था। उनके ट्रक को उपेंद्र शर्मा के भनपुरी स्थित यार्ड में लाकर चेचिस नंबर बदलने की तैयारी की जा रही थी। बिलासपुर निवासी ट्रांसपोर्टर शेख मकसूद से इसका सौदा किया गया था। मकसूद ट्रक देखने के लिए जब यार्ड में आया तो चेचिस नंबर नहीं बदला जा सका था। इससे उसने पहचान लिया कि ट्रक अनुज का है। उसने अनुज को फोन किया तो पता चला कि उसने ट्रक नागेंद्र को किराये पर दे रखा है। इस तरह मामला पुलिस के पास पहुंचा।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
September 1, 2026 /
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर लौटे छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मंगलवार को रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति भवन की अपनी यादगार यात्रा, राष्ट्रपति...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने प्लेसमेंट के माध्यम से मानव संसाधन उपलब्ध कराने वाली एजेंसी मेसर्स टॉपग्रेड मेनपावर एंड सिक्योरिटी सर्विसेस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, राजनांदगांव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन...
By User 6 /
August 31, 2026 /
हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हलषष्ठी यानी हरछठ व्रत रखा जाता है। इसे हल छठ, हरछठ और ललही छठ के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन माताएं अपनी...
By Reporter 5 /
September 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में शासकीय कामकाज को अधिक पारदर्शी, तेज और प्रभावी बनाने की दिशा में ई-ऑफिस व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित मासिक सम्मान कार्यक्रम...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
सुकमा। नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर उनके दुख-दर्द को साझा करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मातंगी धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेम साई गुरुजी ने सुकमा जिले के प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। इस...
By User 6 /
September 2, 2026 /
हिंदू पंचांग के अनुसार, भाद्रपद कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हल षष्ठी के रूप में मनाया जाता है। इस दिन मुख्य रूप से महिलाएं अपने बच्चों की दीर्घायु की कामना में व्रत करती हैं। व्रत की बात करे तो...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि दशकों तक नक्सलवाद की चुनौती झेलने वाला छत्तीसगढ़ अब शांति, विश्वास और विकास के नए दौर में प्रवेश कर चुका है। नक्सलवाद के अंधेरे से बाहर निकलकर प्रदेश विकास की नई...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
रायपुर, 31 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ ने भारत के महत्वपूर्ण एवं सामरिक खनिज पारिस्थितिकी तंत्र में अपनी भूमिका को और मजबूत किया है। खान मंत्रालय की ओर से रायपुर में महत्वपूर्ण एवं सामरिक खनिज ब्लॉकों की नीलामी की आठवीं श्रृंखला...
By User 6 /
September 2, 2026 /
दुर्ग। सोशल मीडिया में इन दिनों रील बनाना का शौक लोगो पर सिर चढ़ कर बोल रहा है. इन सबके बीच इससे जुड़ी खास खबर सामने आई है. जिसमें जिला अस्पताल दुर्ग की अटल आरोग्य लैब में रील बनाने वाली...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
जशपुर। जशपुर जिले में खेल अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में बड़ी पहल की गई है। जिला मुख्यालय जशपुर में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित फुटबॉल स्टेडियम के निर्माण के लिए छत्तीसगढ़ शासन ने 5 करोड़ 49 लाख रुपये की...