यूक्रेन के जोपीरीजिया परमाणु संयंत्र परिसर में शनिवार रात और रविवार सुबह हुई गोलाबारी में बड़ा परमाणु हादसा होने से बच गया। परिसर में गिरे 12 गोलों में से कई रिएक्टर भवन के बिल्कुल नजदीक गिरे। एक गोला रेडियोएक्टिव कचरे के भंडार गृह पर जा गिरा, उससे भवन क्षतिग्रस्त हो गया लेकिन हादसा बच गया। यह जानकारी परमाणु संयंत्र में मौजूद अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) के विशेषज्ञ दल ने दी है।
मामले में एजेंसी के प्रमुख राफेल ग्रोसी रूस और यूक्रेन को चेता चुके हैं कि संयंत्र के आसपास छिड़ा युद्ध और गोलाबारी किसी भी समय भीषण परमाणु दुर्घटना करा सकती है। उस स्थिति में आसपास कोई बचेगा नहीं। यह आग से खेलने जैसा कृत्य है। यह बात मस्तिष्क में रखनी चाहिए कि भाग्य हमेशा साथ नहीं देता है।
इस बीच रूस ने कहा है कि जपोरीजिया परमाणु संयंत्र पर हो रहे लगातार हमलों पर अंतरराष्ट्रीय समुदाय संज्ञान ले। यूक्रेन की सेना खतरे की परवाह किए बगैर संयंत्र पर लगातार गोलाबारी कर रही है। इससे कभी भी भीषण्ा दुर्घटना हो सकती है और यूक्रेन समेत यूरोप का बड़ा हिस्सा चपेट में आ सकता है। लेकिन यूक्रेन ने हमले के लिए रूसी सेना को जिम्मेदार ठहराया है। कहा है कि यूक्रेन को बदनाम करने के लिए परमाणु संयंत्र पर रूसी सेना खुद ही गोले दाग रही है।
उल्लेखनीय है कि यूरोप के इस सबसे बड़े परमाणु संयंत्र पर युद्ध शुरू होने के कुछ हफ्ते बाद से ही रूसी सेना का कब्जा है। युद्ध से पहले इस संयंत्र से यूक्रेन की जरूरत की 20 प्रतिशत बिजली का उत्पादन होता था।
खेरसान में लड़ाई खत्म होने के बाद जपोरीजिया, डोनेस्क और लुहांस्क में एक बार फिर लड़ाई तेज हो गई है। डेनिप्रो नदी के पश्चिमी तट पर कब्जा करने के बाद यूक्रेनी सेना उसके पूर्वी तट को भी नियंत्रण में लेना चाह रही है। पूर्वी तट के क्षेत्रों पर रूसी सेना का कब्जा है और जपोरीजिया परमाणु संयंत्र भी इसी क्षेत्र में है। ताजा हमलों में इस परमाणु संयंत्र के कई भवनों को नुकसान पहुंचा है। इनमें से कई रिएक्टर भवन के बिल्कुल करीब स्थित हैं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
May 2, 2026 /
रायपुर, 2 मई 2026। अगर आपके मोबाइल फोन पर तेज अलार्म के साथ NDMA अलर्ट का एसएमएस आया है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। यह भारत सरकार द्वारा विकसित नई आपदा चेतावनी प्रणाली का परीक्षण है, जिसे देशभर में...
By User 6 /
May 1, 2026 /
छत्तीसगढ़ : भीषण गर्मी के बीच गुरुवार को मौसम ने अचानक करवट लेकर सभी को चौंका दिया। सुबह तक तेज धूप और गर्म हवाओं से लोग परेशान थे, लेकिन दोपहर बाद आसमान में घने बादल छा गए। कई इलाकों में...
By User 6 /
April 28, 2026 /
छत्तीसगढ़ : बिलासपुर से सामने आई एक चौंकाने वाली घटना ने ऑनलाइन बेटिंग और डिजिटल गेमिंग की लत को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। बिहार के गया जिले का एक बी-फार्मा छात्र, जो सीवी रमन यूनिवर्सिटी में पढ़ाई...
By User 6 /
April 28, 2026 /
छत्तीसगढ़: गर्मी ने इस समय अपना सबसे तीखा रूप दिखा दिया है। हालात ऐसे हैं कि सूरज की तपिश लोगों को घरों में कैद रहने पर मजबूर कर रही है। प्रदेश के कई जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के...
By User 6 /
April 29, 2026 /
रायपुर, 29 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम आधिकारिक रूप से जारी कर दिए गए हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ई-क्लिक के माध्यम से परीक्षा परिणाम घोषित किए। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा...
By User 6 /
May 1, 2026 /
रायपुर : अहम प्रशासनिक अपडेट सामने आया है, जहां राज्य सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव करते हुए राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की नई ट्रांसफर सूची जारी की है। इस सूची में दो अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई...
By User 6 /
April 28, 2026 /
LPG Cylinder Price: मिडिल ईस्ट में चल रहे लंबे संघर्ष ने पूरी दुनिया की तेल और गैस सप्लाई चेन को झटका दिया है। फरवरी में शुरू हुई यह जंग अब तक थमी नहीं है और किसी ठोस समाधान के आसार...
By User 6 /
May 1, 2026 /
रायपुर (छत्तीसगढ़) : बीजापुर जिला अस्पताल के विशेष नवजात शिशु देखभाल इकाई (SNCU) ने एक बेहद चुनौतीपूर्ण मामले में सफलता हासिल की है। यहां एक नवजात शिशु, जो एक अत्यंत दुर्लभ और गंभीर बीमारी से पीड़ित था, उसे सफल उपचार...
By User 6 /
April 30, 2026 /
रायपुर : छत्तीसगढ़ में कक्षा 5वीं और 8वीं के लाखों छात्रों का इंतजार आज खत्म होने जा रहा है। राज्य शिक्षा केंद्र और स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से दोनों कक्षाओं का परिणाम आज दोपहर 12 बजे घोषित किया जाएगा।इसको...
By User 6 /
April 29, 2026 /
LPG New Rule: 1 मई से एलपीजी गैस सिलेंडर से जुड़े नियमों में महत्वपूर्ण बदलाव लागू होने जा रहे हैं। इन नए नियमों का सीधा असर गैस बुकिंग और डिलीवरी प्रक्रिया पर पड़ेगा। अब उपभोक्ताओं को पहले से ज्यादा सख्त...