सर्बिया के नोवाक जोकोविक ने तीसरे वरीय कैस्पर रूड को हराकर छठी बार एटीपी फाइनल्स टेनिस टूर्नामेंट का खिताब जीता। जोकोविक ने नार्वे के रूड को 7-5 6-3 से हराकर 2015 के बाद पहली बार यह टूर्नामेंट जीता और रोजर फेडरर की बराबरी की। जोकोविक पिछली दो बार जब इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचे थे तो उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।
साल के अंत में होने वाले इस टूर्नामेंट को जीतने वाले जोकोविक सबसे अधिक उम्र के खिलाड़ी बन गए हैं। जोकोविक ने साल का अंत 18 जीत और एक हार के साथ किया। उन्होंने तेल अवीव और अस्ताना में खिताब जीते, जबकि पेरिस मास्टर्स के फाइनल में जगह बनाई। उन्होंने इसके अलावा विबलडन और रोम में भी खिताब जीते। जोकोविक ने फाइनल मैच में पहले ही गेम में रूड की सर्विस तोड़ी। हालांकि, रूड वापसी करने में सफल रहे। जोकोविक ने फिर लगातार आक्रामक रवैया अपनाया और एक बार फिर रूड की सर्विस तोड़ी। रूड भी अड़े रहे, लेकिन जोकोविक इस सेट को अपने नाम करने में सफल रहे। सातवें वरीय जोकोविक ने दूसरे सेट के चौथे गेम में फिर रूड की सर्विस तोड़ी और फिर पीछे मुढ़कर नहीं देखा और सेट तथा मैच अपने नाम किया।
विलियम्स बहनों के कोच बोलेटिएरी की हालत गंभीर
सेरेना विलियम्स, वीनस विलियम्स और मारिया शारापोवा जैसे दिग्गज खिलाड़ियों के कोच रहे निक बोलेटिएरी की हालत गंभीर बनी हुई है। 91 वर्षीय बोलेटिएरी ने अपने कोचिग करियर में आंद्रे एगासी, जिम कुरियर और मोनिका सेलेस जैसे शीर्ष रैंकिग वाले खिलाड़ियों को आगे बढ़ने में मदद की। अपने कोचिग करियर में प्रसिद्ध होने के बावजूद बोलेटिएरी का एक खिलाड़ी के तौर पर करियर सिर्फ हाई स्कूल में खेलने तक ही सीमित था। बोलेटिएरी काफी दिनों से बीमार चल रहे थे और 2020 में ट्रेनिग सत्र के दौरान वह टेनिस कोर्ट पर गिर पड़े थे। हालांकि, ऐसी भी खबरें आई थीं कि उनका निधन हो गया है, लेकिन बोलेटिएरी के परिवार ने इसका खंडन किया है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
August 14, 2026 /
नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस से ठीक एक दिन पहले राजधानी दिल्ली में कई अहम स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। दिल्ली हाई कोर्ट समेत कुल छह स्थानों को निशाना बनाने...
By Reporter 5 /
August 15, 2026 /
रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने बस्तर जिले की झीरम घाटी पहुंचकर झीरम के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शहीदों की स्मृति में पौधारोपण कर उनके बलिदान को नमन किया। इस...
By Reporter 5 /
August 16, 2026 /
नई दिल्ली। हिन्दू ज्योतिष शास्त्र में भी नाग पंचमी का त्योहार न केवल धार्मिक दृष्टि से बहुत खास माना जाता है, बल्कि ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के लिहाज से भी यह दिन बहुत शुभ होता है। इस साल नाग पंचमी का पर्व...
By Reporter 5 /
August 14, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप बुद्धि व विवेक से काफी अच्छे निर्णय लेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। लेकिन आप किसी से मांग कर...
By Reporter 5 /
August 14, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में तंबाकू के सेवन पर रोक लगाने और इसके गंभीर दुष्प्रभावों से लोगों को बचाने के लिए अब कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ जनभागीदारी और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को मजबूत किया जा रहा है। इसी दिशा...
By User 6 /
August 17, 2026 /
उज्जैन।धार्मिक नगरी उज्जैन में सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी के विशेष अवसर पर भगवान नागचंद्रेश्वर के भक्तों का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार खत्म हुआ। रविवार रात करीब 11:30 बजे श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर के कपाट खोलने...
By Reporter 5 /
August 16, 2026 /
महासमुंद। महासमुंद में स्वतंत्रता दिवस की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान वार्ड नंबर 26, क्लब पारा निवासी प्रणय गुर्वेकर के...
By User 6 /
August 18, 2026 /
रायपुर । आर्थिक तंगी के कारण इलाज से वंचित 21 वर्षीय अविनाश नायक के लिए मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल नई उम्मीद लेकर आई। फरसाबहार विकासखंड के ग्राम पंडरीपानी निवासी अविनाश का रायपुर स्थित डीकेएस अस्पताल में सफल उपचार...
By Reporter 5 /
August 14, 2026 /
नई दिल्ली। दिल्ली लाल किले के पास हुए धमाके को लेकर UN की रिपोर्ट में अहम खुलासा हुआ है। UN की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि धमाके में अलकायदा से जुड़े संगठन का हाथ था। इस बम...
By Reporter 5 /
August 16, 2026 /
रायपुर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ, स्वास्थ्य सेवाओं को मिली नई मजबूती रायपुर । राजधानी रायपुर के पचपेड़ी नाका स्थित रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल परिसर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री विष्णु देव...