Google Analytics Meta Pixel सीआरपीएफ स्पेशल ट्रेन में जवान के हाथ से छूटा डेटोनेटर से भरा बॉक्स, धमाके में 4 जवान घायल - Ekhabri.com

सीआरपीएफ स्पेशल ट्रेन में जवान के हाथ से छूटा डेटोनेटर से भरा बॉक्स, धमाके में 4 जवान घायल

रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर रेलवे स्टेशन पर शनिवार सुबह सीआरपीएफ की स्पेशल ट्रेन में विस्फोट हो गया। ब्लास्ट में एक हेड कांस्टेबल सहित 4 जवान घायल हुए हैं। हेड कांस्टेबल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि 3 जवानों को मामूली चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि हादसा सामान लोडिंग के दौरान हुआ। एक्सप्लोसिव बॉक्स ले जाते समय बॉक्स हाथ से छूट गया। इससे वहां ब्लास्ट हो गया। पुलिस ने बताया कि सुबह करीब 6.30 बजे सीआरपीएफ की स्पेशल ट्रेन प्लेटफार्म नंबर 2 पर खड़ी थी। इसमें जवानों की तीन कंपनियों की शिफ्टिंग हो रही थी। सामान लोडिंग के दौरान विस्फोटक से भरा एक बॉक्स बोगी नंबर 9 के गेट के पास हाथ से छूट गया। इससे ब्लास्ट हो गया। हादसे में हेड कांस्टेबल चवन विकास लक्ष्मण, कांस्टेबल रमेश लाल, रविंद्र कर और दिनेश कुमार पैकरा घायल हो गए।
हेड कांस्टेबल के हाथ-पैर और कमर में चोट
हेड कांस्टेबल चवन विकास लक्ष्मण को रायपुर के नारायणा हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। सर्जन डॉ. नीरज पांडेय ने बताया कि चौहान की कमर, हाथ, पैर और सिर में चोट है। सिर में फ्रैक्चर हो गया है। उनका आॅपरेशन करना पड़ेगा। राहत की बात ये है कि उनकी स्थिति खतरे से बाहर है। बाकी 3 जवान फर्स्ट एड लेकर ट्रेन के साथ रवाना हो गए हैं। घायल जवान को देखने के लिए अस्पताल पहुंचे सीआरपीएफ के डीआईजी राजकुमार ने बताया कि ट्रांसपोर्टेशन के समय ब्लास्ट हुआ था। सभी जवान खतरे से बाहर हैं। ट्रेन नागपुर जा रही थी। कई बार सामान ले जाने में झटका लग जाता है। यह सेंसेटिव मटेरियल है। यह लापरवाही नहीं है, किसी सामान को ले जाने के दौरान ऐसा हादसा हो सकता है।
सीआरपीएफ ने मामले की जांच के आदेश दिए
सीआरपीएफ 211वीं बटालियन के कमांडेंट संजीव रंजन ने बताया कि आॅर्म्स एम्युनिशन बॉक्स को रखने के बाद एम्युनेशन का फ्यूज बॉक्स बोगी के शौचालय के पास फट गया। जीआरपी रेलवे स्टेशन रायपुर में मामला दर्ज कराया गया है। हेड कांस्टेबल का उपचार चल रहा है। सीआरीपीएफ के भी डॉक्टर पहुंच गए हैं। उसका सीटी स्कैन किया गया है। हादसे के बाद मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ BJP को मिला नया प्रभारी, स्मृति ईरानी संभालेंगी संगठन की कमान

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...

25 को अनंत चतुर्दशी, विधि के साथ करिए लम्बोदर महाराज की बिदाई

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी (Anant chaturdashi 2026) मनाई जाती है और इस दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद गणेश जी की...

लिंगराज मंदिर पहुंचे CM साय, छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को भुवनेश्वर प्रवास के दौरान प्रसिद्ध भगवान लिंगराज मंदिर पहुंचकर सपत्नीक दर्शन-पूजन किया। उन्होंने विधि-विधान से भगवान लिंगराज की पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।...

पंजाब के बाद आसाम में भी भूपेश बघेल का विरोध

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...

रायपुर में गणेश विसर्जन की तैयारी पूरी, महादेव घाट पर कंट्रोल रूम बनेगा

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...

ओडिशा प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व राज्यपाल से की मुलाकात

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने ओडिशा प्रवास के दौरान सोमवार को भुवनेश्वर में छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यपाल एवं वरिष्ठ राजनेता विश्वभूषण हरिचंदन से उनके निवास पर सौजन्य भेंट की।   मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस दौरान विश्वभूषण...

पितृ में ना करें पूर्वजों की अनदेखी, तिथियों के अनुसार करें पितृ की पूजा

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...

नवा रायपुर में 22 सितंबर को सजेगी तीज मिलन उत्सव की भव्य रंगत

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक-संस्कृति, पारंपरिक तिहार और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नवा रायपुर में भव्य तीज मिलन उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 22 सितंबर 2026, मंगलवार को दोपहर 12 बजे से...

रायगढ़ जिले में बस और ट्रक में भीषण टक्कर, कई यात्री हुए घायल

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार को भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है, इस दुर्घटना में पूर्णागिरि बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार करीब 10 से 12...

भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री ने की राज्य के नागरिकों से अपील 

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में बारिश...