Google Analytics Meta Pixel एवरी बॉडी नीड्स एवरी बडी थीम पर 26 को मनाया जाएगा विश्व मोटापा दिवस - Ekhabri.com

एवरी बॉडी नीड्स एवरी बडी थीम पर 26 को मनाया जाएगा विश्व मोटापा दिवस

मोटापे पर नियंत्रण के लिए किए जाएंगे विविध आयोजन
राजनांदगांव। मोटापा ठीक नहीं है, इससे तमाम बीमारियां होने का खतरा बढ़ जाता है। इस बात का संदेश देते हुए स्वास्थ्य विभाग द्वारा 26 अक्टूबर को विश्व मोटापा दिवस मनाया जाएगा। इस दौरान लोगों को मोटापे से होने वाली बीमारियों के बारे में जागरूक करने का प्रयास किया जाएगा। शिविर एवं अन्य जागरुकता कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को मोटापे की वजह से होने वाली संभावित परेशानियों से अवगत कराते हुए मोटापे की रोकथाम व नियंत्रण हेतु उपाय भी बताए जाएंगे। इस सम्बन्ध में संचालनालय स्वास्थ्य सेवायें छत्तीसगढ़ द्वारा सभी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों को पत्र जारी कर सूचित किया गया है। पत्र में जारी निर्देशों के अनुसार आने वाले 26 अक्टूबर को वर्ल्ड ओबेसिटी डे यानी विश्व मोटापा दिवस मनाया जाएगा। विश्व मोटापा दिवस के लिए इस वर्ष की थीम एवरी बॉडी नीड्स एवरीबडी (हर शरीर को हर एक की जरूरत है) निर्धारित की गयी है। इस अवसर पर जिला व ब्लॉक स्तर पर कई प्रेरक गतिविधियां आयोजित जायेंगी। खान-पान में बदलाव एवं जीवन शैली में परिवर्तन की वजह से विश्व में मोटापा अधिक बढ़ रहा है। मधुमेह, हृदय अघात एवं अन्य कई घातक रोग मोटापे के कारण हो रहे हैं। जीवन शैली में परिवर्तन के कारण भारत के विशेषकर शहरी क्षेत्र के लोग मोटापे का अधिक शिकार हो रहे हैं। ऐसे में मोटापे की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए सामूहिक प्रयास किया जाना अत्यंत आवश्यक है।
-बीमारियों की रोकथाम हेतु -स्वस्थ जीवन शैली अपनाने पर जोर
इसी कड़ी में राज्य में आगामी 26 अक्टूबर को वर्ल्ड ओबेसिटी डे मनाया जाएगा। इस अवसर पर स्वास्थ्य संबंधी जागरुकता लाने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा संबंधित बीमारियों की रोकथाम हेतु स्वस्थ जीवन शैली अपनाने पर जोर दिया जाएगा। जिला एवं ब्लॉक स्तर पर निशुल्क स्वास्थ्य जांच व परामर्श शिविर लगाए जाएंगे जिसमें मोटापे से सम्बंधित स्वास्थ्य जांचों की सुविधा भी निशुल्क उपलब्ध रहेगी। इसी तरह अस्पताल, स्कूल व कॉलेज जैसे स्थानों पर मोटापा नियंत्रण हेतु सही भोजन व व्यायाम की आवश्यकता पर जोर देते हुए विशेषज्ञ चिकित्सक द्वारा व्याख्यान दिया जाएगा। सार्वजनिक वार्ता एवं परामर्श कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सार्वजनिक जागरूकता के लिए सूचना संचार गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी। मोटापे से सम्बंधित निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श शिविर में बॉडी मॉस इंडेक्स, लिपिड प्रोफाइल, रक्तचाप एवं मधुमेह रोग की जांच अनिवार्य रूप से की जाएगी। रेलवे स्टेशन, बस स्टाप व सिनेमा घर जैसे सार्वजनिक स्थलों पर मोटापा नियंत्रण से संबंधित प्रेरक ब्रोशर एवं पैम्पलेट बांटे जाएंगे। चौक-चौराहों पर होर्डिंग एवं बैनर्स लगाए जाएंगे। स्वस्थ भोजन की उपलब्धता पर भी लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया जाएगा।

Read Also  सेक्स रैकेट फूटा: अंधेरी गली में महिला,ग्राहक समेत 6 लोग गिरफ्तार

विश्व मोटापा दिवस पर होंगे यह कार्यक्रम
– मोटापे से सम्बंधित शिविर में एनजीओ या निजी सेक्टर के हृदय रोग विशेषज्ञों को किया जाएगा आमंत्रित,स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में निशुल्क जाँच सुविधा भी मिलेगी। इसमें उच्च रक्तचाप, रक्त शर्करा, बीएमआई आदि जांचों की सुविधा दी जाएगी,स्कूल में किए जाएंगे जंक फूड से होने वाले दुष्प्रभाव पर आधारित जागरूकता कार्यक्रम,मोटापे पर जागरूकता लाने को वाकेथान का होगा आयोजन , मोटापे से सम्बंधित सेमीनार एवं विशेष योग शिविर का होगा आयोजन ।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ BJP को मिला नया प्रभारी, स्मृति ईरानी संभालेंगी संगठन की कमान

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...

एशियन गेम्स में छाईं संजू देवी, छत्तीसगढ़ का बढ़ाया देशभर में गौरव

By User 6 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 सितंबर 2026। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक सफलता में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की संजू देवी ने...

पंजाब के बाद आसाम में भी भूपेश बघेल का विरोध

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...

भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री ने की राज्य के नागरिकों से अपील 

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में बारिश...

पवन साय को झारखंड में नई जिम्मेदारी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई  

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पवन साय को झारखंड में प्रदेश महामंत्री (संगठन) का दायित्व मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने पवन साय के नए दायित्व को लेकर विश्वास जताया कि उनके संगठनात्मक अनुभव से झारखंड...

रायपुर में गणेश विसर्जन की तैयारी पूरी, महादेव घाट पर कंट्रोल रूम बनेगा

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...

अब इन चीजों की पैकेजिंग में यह भी बताया जरूरी होगा कि इसमें शाकाहारी सामग्री उपयोग हुई है कि मांसाहारी 

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. केंद्र सरकार ने टूथपेस्ट, साबुन, शैंपू, कॉस्मेटिक्स और अन्य टॉयलेटरीज की पैकेजिंग को लेकर नया नियम लागू किया है। अब इन उत्पादों के पैकेट पर यह बताना जरूरी होगा कि उनमें इस्तेमाल की गई सामग्री शाकाहारी है या...

पितृ में ना करें पूर्वजों की अनदेखी, तिथियों के अनुसार करें पितृ की पूजा

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...

रायगढ़ जिले में बस और ट्रक में भीषण टक्कर, कई यात्री हुए घायल

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार को भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है, इस दुर्घटना में पूर्णागिरि बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार करीब 10 से 12...

सचिवालय के कर्मचारियों को ले जा रही चलती हुई बस बनी आग का गोला, अचानक भीषण आग लगने से मची अफरातरफी 

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नया रायपुर के महानदी भवन के समीप बुधवार शाम बड़ा हादसा हो गया. यहां सचिवालय के कर्मचारियों को ले जा रही एक चलती हुई बस में अचानक भीषण आग लग गई. इस दुर्घटना के समय बस में 30 से...