Google Analytics Meta Pixel महासमुंद में बनेगा दीपों का महासंकल्प, 17 सितंबर को भव्य आयोजन - Ekhabri.com

महासमुंद में बनेगा दीपों का महासंकल्प, 17 सितंबर को भव्य आयोजन

रायपुर। सेवा, समर्पण, सुशासन और जनभागीदारी की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से सेवा संकल्प अभियान के तहत महासमुंद जिले में 17 सितंबर को ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस दौरान जिलेभर में करीब 6 लाख दीप प्रज्ज्वलित कर सेवा, सुशासन और जनकल्याण के प्रति सामूहिक संकल्प व्यक्त किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की सार्वजनिक सेवा यात्रा को समर्पित यह आयोजन महासमुंद में जनभागीदारी के बड़े उत्सव के रूप में आयोजित होगा।

 

कार्यक्रम का मुख्य आयोजन अटल परिसर, महासमुंद में होगा, जहां करीब 8 हजार दीप जलाए जाएंगे। इसके साथ ही जिले के प्रमुख मंदिरों, चौक-चौराहों, ग्राम पंचायतों, शासकीय कार्यालयों, पंचायत भवनों, पीडीएस भवनों, अमृत सरोवरों, ग्रामीण बाजारों और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर भी सामूहिक दीप प्रज्ज्वलन किया जाएगा। जिला प्रशासन ने जिलेवासियों से ‘हर घर एक दीया’ जलाकर इस जनअभियान में सहभागी बनने की अपील की है।

 

17 सितंबर की शाम महासमुंद जिले के विभिन्न हिस्सों में सेवा और संकल्प की सामूहिक रोशनी नजर आएगी। कार्यक्रम के लिए समयबद्ध तैयारियां की जा रही हैं। शाम 5 बजे से 6 बजे तक चिन्हित स्थलों पर साज-सज्जा, बैठक व्यवस्था और ध्वनि एवं प्रकाश व्यवस्था पूरी की जाएगी। इसके बाद शाम 6 बजे से 6:30 बजे तक दीप प्रज्ज्वलन की तैयारी और रंगोली प्रदर्शन होगा।

 

कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, स्व-सहायता समूहों की महिलाओं, जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों की सहभागिता रहेगी। शाम 7 बजे जिला मुख्यालय सहित जिले के सभी चिन्हित शहरी चौक, ग्राम पंचायतों, शासकीय कार्यालयों और मोहल्लों में एक साथ सामूहिक दीप प्रज्ज्वलन किया जाएगा। हजारों दीपों से जगमगाता महासमुंद सेवा, संकल्प, सुशासन और जनभागीदारी का संदेश देगा।

Read Also  बीजापुर और कांकेर में 30 ढेर, हथियार बरामद

 

# ग्रामीण क्षेत्रों में जलेंगे 5.51 लाख से अधिक दीप

 

कार्यक्रम को व्यापक जनभागीदारी से जोड़ने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में 5 लाख 51 हजार से अधिक दीप प्रज्ज्वलित करने का लक्ष्य रखा गया है। प्रत्येक शासकीय प्रतिष्ठान, प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के आवास, अमृत सरोवर, पंचायत भवन, पीडीएस भवन और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर दीप जलाए जाएंगे।

 

विकासखंडवार भी दीप प्रज्ज्वलन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। महासमुंद में करीब 1 लाख 5 हजार, बसना में 1 लाख 2 हजार, पिथौरा में 1 लाख 26 हजार, बागबाहरा में 1 लाख 11 हजार और सरायपाली में 1 लाख 7 हजार दीप जलाने का लक्ष्य रखा गया है। इस तरह ग्रामीण क्षेत्रों में करीब 5 लाख 51 हजार दीपों से सेवा और संकल्प की रोशनी बिखरेगी।

 

नगरीय क्षेत्रों में बसना, पिथौरा, तुमगांव और सरायपाली में करीब 20 हजार दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। जिले में प्रारंभिक रूप से करीब 5 लाख 83 हजार दीप जलाने की तैयारी है। जनभागीदारी के माध्यम से इस संख्या को बढ़ाकर करीब 6 लाख दीप तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है।

 

### टास्कफोर्स और नोडल अधिकारियों ने संभाली तैयारियों की कमान

 

कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर प्रभारी कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ अनुपमा आनंद ने टास्कफोर्स और सभी नोडल अधिकारियों की बैठक लेकर विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए सभी आवश्यक तैयारियां 16 सितंबर तक पूरी करने के निर्देश दिए।

 

प्रभारी कलेक्टर ने कार्यक्रम को व्यापक जनभागीदारी के साथ सफल बनाने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि जिले के प्रत्येक क्षेत्र और वर्ग की सहभागिता सुनिश्चित की जाए। चिन्हित स्थलों पर दीप, प्रकाश, साज-सज्जा, रंगोली, बैठक और अन्य जरूरी व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

Read Also  वेदांता का छत्तीसगढ़ में सामाजिक योगदान: बाल्को और बीएमसी के प्रयास

 

# आशीर्वाद के दीप से दिया जाएगा सेवा और संकल्प का संदेश

 

‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम का उद्देश्य केवल दीप प्रज्ज्वलन तक सीमित नहीं है। इसके माध्यम से सेवा, समर्पण, सुशासन और जनकल्याण के प्रति सामूहिक प्रतिबद्धता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। जिले के अलग-अलग हिस्सों में एक साथ जलने वाले दीप सामाजिक एकजुटता और जनभागीदारी के प्रतीक बनेंगे।

 

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, स्व-सहायता समूहों, ग्रामीणों, नगरीय नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और विभिन्न सामाजिक समूहों की सहभागिता से अभियान को व्यापक स्वरूप दिया जाएगा। सार्वजनिक स्थलों के साथ-साथ घरों और प्रतिष्ठानों में दीप जलाकर आम नागरिक भी इस अभियान से सीधे जुड़ सकेंगे।

 

# प्रभारी कलेक्टर ने किया ‘हर घर एक दीया’ का आह्वान

 

प्रभारी कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ अनुपमा आनंद ने जिलेवासियों से अपील की है कि 17 सितंबर को अपने घर, प्रतिष्ठान और आसपास के सार्वजनिक स्थलों पर एक दीया जरूर जलाएं और ‘आशीर्वाद का दीया’ अभियान में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।

 

उन्होंने कहा कि जनभागीदारी से जलने वाला प्रत्येक दीप सेवा और सुशासन के संकल्प को मजबूती देगा। जिले के लाखों घरों और सार्वजनिक स्थलों से एक साथ दिखाई देने वाली दीपों की रोशनी महासमुंद में सामूहिक सेवा भावना, जनसहभागिता और सकारात्मक संकल्प का संदेश देगी।

 

17 सितंबर को महासमुंद जिला करीब 6 लाख दीपों की रोशनी से जगमगाएगा। ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के जरिए सेवा संकल्प अभियान को जनभागीदारी से जोड़ते हुए जिले में सेवा, सुशासन और सामाजिक एकजुटता का संदेश देने की तैयारी है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कक्षा से समाज तक बदलाव की मिसाल पेश कर रहीं शिक्षिका खेमेश्वरी साहू, रचनात्मक शिक्षा से संवार रहीं बच्चों का भविष्य

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास   पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...

प्लेन हाइजैक की खबर से उड़े सबके होश, को पायलट ने अपने साथी पायलट को मारा चाकू

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. दुबई से इज़रायल के लिए जा रही फ्लाई दुबई की फ्लाइट को हाईजैक करने की कोशिश की गई है। फ्लाइट में को-पायलट ने अपने साथी पायलट को चाकू मारकर घायल कर दिया और अपने हाथ में पूरा कंट्रोल...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, अतिथि व्याख्याताओं और पूर्व अग्निवीरों को लाभ

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 30 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में अतिथि व्याख्याताओं की नियुक्ति से लेकर पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षण...

आज से बदल जाएंगे यह बड़े नियम, UPI का अधिक उपयोग करने वाले जाने नाए नियम

By User 6 / October 1, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. 1 अक्टूबर 2026 से आम लोगों की जेब और रोजमर्रा के खर्च से जुड़े कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। इनमें कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत, LPG सब्सिडी के लिए आधार बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, SBI के ATM नियम...

दीपक अग्रवाल के अवकाश के बीच सरकार ने दो IAS को सौंपी जिम्मेदारी

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। यह प्रशासनिक व्यवस्था नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन दीपक कुमार अग्रवाल के अवकाश पर...

छत्तीसगढ़ की बेटी ने ऑस्ट्रेलिया में रचा सफलता का नया इतिहास

By User 6 / October 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर/मेलबर्न। छत्तीसगढ़ की बेटी पल्लवी नायक और उनके पति विक्रम नायक ने ऑस्ट्रेलिया में अपनी उद्यमिता और मेहनत का परचम लहराया है। मेलबर्न स्थित उनकी सोशल मीडिया मार्केटिंग एजेंसी Social Sage ने 2026 Australian Women's Small Business Champion Awards में...

रायपुर में संपत्तियों का हाईटेक ड्रोन सर्वे, हर प्रॉपर्टी को मिलेगा यूनिक नंबर

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर में संपत्तियों के प्रबंधन को आधुनिक और पारदर्शी बनाने की दिशा में रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) बड़ी तकनीकी पहल करने जा रहा है। RDA के संपूर्ण अधिकार क्षेत्र में GIS आधारित एसेट मैपिंग, हाईटेक ड्रोन सर्वे, पुराने अभिलेखों का...

3 अक्टूबर को करें महा लक्ष्मी व्रत का उद्यापन, जानिए पूरी पूजन विधि

By User 6 / October 2, 2026 / 0 Comments
भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि से शुरू होने वाले 16 दिवसीय महालक्ष्मी व्रत का समापन अब करीब आ चुका है। इस साल 3 अक्टूबर 2026 को महालक्ष्मी व्रत का अंतिम दिन है और इसी दिन व्रत का...

बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का हुई शिकार, रीढ़ की हड्डी में आई चोट

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का शिकार हो गईं। चोट लगने के बाद उन्हें तुरंत बाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी टीम ने हेल्थ अपडेट दिया है। खबर है कि रीढ़ की हड्डी...

पहलगाम हमले में शामिल आतंकी हाशिम मूसा को सेना के जवानों ने मार गिराया, सर्च ऑपरेशन जारी

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
जम्मू-कश्मीर। बडगाम जिले में सुरक्षा बलों को आतंकवाद विरोधी अभियान में बड़ी कामयाबी मिलने की खबर है। पलमैदान इलाके में चलाए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान हुई मुठभेड़ में पाकिस्तानी लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादी मोहम्मद आसिफ उर्फ हाशिम मूसा को भारतीय...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *