शीतला माता रोड की झाड़ियों में मिले संतोष गिरी गोस्वामी के अंधे कत्ल का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा कर दिया है। यह हत्या नहीं, बल्कि प्यार, धोखा और साजिश की खौफनाक पटकथा थी, जिसकी मास्टरमाइंड खुद मृतक की पत्नी रीना निकली। रीना ने अपने शादीशुदा प्रेमी अमित खान के साथ मिलकर पति को रास्ते से हटाने की साजिश रची। शराब पार्टी के बहाने बुलाकर संतोष को नशे में किया गया और फिर सिर, कनपटी व पेट में तीन गोलियां उतार दी गईं। वारदात के बाद प्रेमी ने कॉल कर कहा-“तेरी प्रॉब्लम खत्म।”
21 जनवरी की रात कंपू थाना पुलिस को शीतला माता रोड पर झाड़ियों में एक युवक का शव मिलने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि युवक के सिर में तीन गोलियां मारी गई थीं। घटनास्थल से एक स्मार्ट वॉच और बाइक बरामद हुई। बाइक नंबर ट्रेस करने पर मृतक की पहचान संतोष गिरी गोस्वामी, निवासी जखोदा (घाटीगांव) के रूप में हुई। शव की पहचान के दौरान मृतक के पिता विजय गिरी ने बहू रीना पर संदेह जताया। हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो साजिश की परतें खुलती चली गईं।
रीना ने बताया कि संतोष नशे का आदी था और मारपीट करता था, इसलिए वह मायके में रह रही थी। वहीं पड़ोसी अमित खान से उसका प्रेम संबंध हो गया। संतोष इस रिश्ते में बाधा बन रहा था, इसलिए 7–8 दिन पहले हत्या की योजना बनाई गई। चार दिन पहले बेटे के जन्मदिन पर संतोष ने वीडियो कॉल कर रीना को घर लौटने को कहा-लेकिन उसे नहीं पता था कि उसकी मौत तय हो चुकी है। मंगलवार रात अमित ने दोस्त सन्नी के साथ संतोष को शराब पिलाने के बहाने नौगांव शीतला माता रोड पर बुलाया। नशा चढ़ते ही संतोष पर तीन गोलियां दाग दी गईं। हत्या के बाद अमित ने रीना को कॉल कर कहा-“तेरी प्रॉब्लम खत्म कर दी।”
रीना ने पकड़े जाने के डर से पुरानी सिम तोड़ दी, कॉल और वीडियो चैट डिलीट कर दीं और केवल व्हाट्सएप कॉल से संपर्क रखा। पुलिस ने आरोपी अमित की घेराबंदी की, लेकिन वह मोहना के जंगलों में फरार हो गया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर पत्नी रीना और सन्नी को हिरासत में लिया है। फरार मुख्य आरोपी अमित खान की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
September 6, 2026 /
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...
By Reporter 5 /
September 4, 2026 /
रायपुर । राजधानी रायपुर के टाटीबंध स्थित इस्कॉन रायपुर के श्री श्री राधा रासबिहारी जी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा-महोत्सव भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार को महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने...
By User 6 /
September 4, 2026 /
मौसम बदलने के साथ त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं बढ़ने लगती हैं। तेज धूप, उमस, पसीना और धूल-मिट्टी की वजह से चेहरा डल और ऑयली दिखने लगता है। ऐसे में ज्यादातर लोग ग्लोइंग और साफ त्वचा पाने के लिए महंगे...
By User 6 /
September 4, 2026 /
मनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ में शुक्रवार सुबह हड़कंप मच गया. खबर है कि रेलवे लाइन के किनारे नाले में एक युवक का शव मिला. शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. आसपास के लोगों...
By User 6 /
September 6, 2026 /
हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूरे शिव परिवार की उपासना करती हैं। इस बार तीजा के व्रत किए जाने को लेकर...
By Reporter 5 /
September 5, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आधुनिक कृषि तकनीकों का इस्तेमाल किसानों के लिए नई संभावनाएं खोल रहा है। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झारआमा के किसान एतवार साय पैकरा ने ग्राफ्टेड टमाटर और बैंगन की खेती से सफलता की मिसाल...
By User 6 /
September 6, 2026 /
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...
By Reporter 5 /
September 4, 2026 /
नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ में टेक्सटाइल उद्योग को बढ़ावा देने और रोजगार के नए अवसर सृजित करने की दिशा में राज्य सरकार ने पहल तेज कर दी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...
By Reporter 5 /
September 5, 2026 /
देवी के स्वरूप में ‘डांस ऑफ द वर्ल्ड’ में बिखेरी भारतीय संस्कृति की छटा, आज मिस वर्ल्ड के ताज के लिए 111 सुंदरियों के बीच मुकाबला ==उज्जैन से अशोक महावर उज्जैन। महाकाल की नगरी उज्जैन की बेटी निकिता पोरवाल...