Google Analytics Meta Pixel छात्रवृत्ति भुगतान में बड़ा बदलाव, अब तय समय पर ऑनलाइन ट्रांसफर - Ekhabri.com

छात्रवृत्ति भुगतान में बड़ा बदलाव, अब तय समय पर ऑनलाइन ट्रांसफर

रायपुर, 10 अक्टूबर 2025 — छत्तीसगढ़ सरकार ने सुशासन और पारदर्शिता की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाया है। अब राज्य के एसटी, एससी, ओबीसी, अल्पसंख्यक और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों को शिष्यवृत्ति और छात्रवृत्ति का भुगतान सीधे उनके बैंक खातों में ऑनलाइन किया जाएगा।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर मंत्रालय, महानदी भवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान 1.98 लाख विद्यार्थियों के खातों में 84.66 करोड़ रुपए की छात्रवृत्ति और शिष्यवृत्ति राशि ऑनलाइन अंतरण की गई।

 

छात्रवृत्ति भुगतान की नई समय-सीमा तय

 

प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने बताया कि नई व्यवस्था के तहत अब विद्यार्थियों को जून, सितंबर, अक्टूबर और दिसंबर माह में नियमित रूप से छात्रवृत्ति राशि उनके खातों में प्राप्त होगी। पहले यह राशि दिसंबर या फरवरी-मार्च में वर्ष में एक बार दी जाती थी। नई व्यवस्था से विद्यार्थियों को शिक्षा के दौरान होने वाली आर्थिक कठिनाइयों से राहत मिलेगी।

 

तकनीकी और प्रोफेशनल कोर्स के छात्र भी लाभान्वित

 

अब तकनीकी और प्रोफेशनल पाठ्यक्रमों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को भी छात्रवृत्ति की राशि ऑनलाइन प्राप्त होगी। इससे शैक्षणिक संस्थानों में पारदर्शिता और जवाबदेही दोनों में वृद्धि होगी।

 

पूर्व में भी की गई थी अभिनव शुरुआत

 

प्रमुख सचिव बोरा ने बताया कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में 10 जून 2025 को पहली बार राज्य में ऑनलाइन छात्रवृत्ति अंतरण की शुरुआत की गई थी। उस समय 77 करोड़ रुपए की शिष्यवृत्ति और 8.93 करोड़ रुपए की भोजन सहायता राशि जारी की गई थी। इसके बाद 17 जून को 8370 विद्यार्थियों को 6.2 करोड़ रुपए की राशि ऑनलाइन अंतरित की गई थी।

 

आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम

 

आज हुए कार्यक्रम में आश्रम-छात्रावासों के 1,86,050 विद्यार्थियों को 79.27 करोड़ रुपए और पोस्ट मैट्रिक विद्यार्थियों के 12,142 खातों में 5.38 करोड़ रुपए की राशि सीधे ट्रांसफर की गई।

 

कार्यक्रम में कई मंत्री रहे उपस्थित

 

इस अवसर पर आदिम जाति विकास मंत्री रामविचार नेताम, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव, अनुसूचित जाति विकास मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


सुपर-8 में पहुंचा दक्षिण अफ्रीका और भारत, होगी हाई-वोल्टेज टक्कर

By Reporter 1 / February 17, 2026 / 0 Comments
टी20 विश्व कप 2026 में दक्षिण अफ्रीका ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सुपर-8 चरण के लिए क्वालीफाई कर लिया है। इसके साथ ही वह अगले दौर में जगह बनाने वाली तीसरी टीम बन गई है। इससे पहले बेस्‍ट इंडीज और भारत...

25 साल की किस्मत ने लिया यू-टर्न, भारतीय बिजनेसमैन ने जीता 9 करोड़ का जैकपॉट

By Reporter 1 / February 17, 2026 / 0 Comments
दुबई में बसे भारतीय मूल के उद्योगपति राजन लाल की किस्मत आखिरकार 25 साल बाद चमक उठी। लंबे समय से लॉटरी टिकट खरीदते आ रहे राजन लाल ने दुबई ड्यूटी फ्री मिलेनियम मिलियनेयर ड्रॉ में 1 मिलियन डॉलर यानी करीब...

उदयपुर में रश्मिका-विजय की ग्रैंड वेडिंग, सिर्फ 230 खास गेस्ट होंगे शामिल

By Reporter 1 / February 23, 2026 / 0 Comments
साउथ सिनेमा की लोकप्रिय जोड़ी रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा जल्द ही विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं। लंबे समय से उनके रिश्ते को लेकर चर्चाएं हो रही थीं, और अब शादी की खबर ने प्रशंसकों में उत्साह बढ़ा...

सुपर-8 में भारत की अग्निपरीक्षा, जानें किन टीमों से कब होगी भिड़ंत

By Reporter 1 / February 19, 2026 / 0 Comments
आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 का रोमांच अब अपने सबसे निर्णायक और दिलचस्प दौर यानी सुपर-8 में पहुंच चुका है। ग्रुप-1 की तस्वीर पूरी तरह से साफ हो गई है, जिसमें मेजबान भारत के साथ-साथ दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज और...

Raipur में टला बड़ा हादसा, पेट्रोल भराने आए ग्राहक की बाइक में शख्स ने लगाई आग, डराने वाला है CCTV फुटेज!

By User 6 / February 20, 2026 / 0 Comments
Raipur News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. यहां एक ग्राहक अपनी बाइक में पेट्रोल भराने के लिए पेट्रोल पंप पहुंचा था. इस दौरान वहां मौजूद एक शख्स ने उसकी गाड़ी के पेट्रोल टैंक पर...

दिल्ली में इंडिया AI समिट में रायपुर के भाई-बहन अव्वल

By User 6 / February 19, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित इंडिया AI इंपैक्ट बिल्डथन समिट में रायपुर निवासी अनुराग मानिक और आस्था मानिक ने प्रथम स्थान हासिल कर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है। देशभर से आए हजारों प्रतिभागियों के बीच इस सिबलिंग...

रायपुर–महासमुंद रोड पर डिवाइडर व रेलिंग तोड़कर पलटी कार, दो भाइयों समेत 3 की मौत

By Rakesh Soni / February 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर से लगे रायपुर–महासमुंद मुख्य मार्ग पर शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो सगे भाइयों समेत तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।...

कृषि मंडी अधिकारी पर यौन उत्पीड़न का आरोप, भेजा जेल

By Rakesh Soni / February 20, 2026 / 0 Comments
कोरबा। महिला से यौन उत्पीड़न के एक मामले में कटघोरा में पदस्थ रहे पूर्व कृषि मंडी अधिकारी राहुल साहू को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस टीम ने रायगढ़ जिले के घरघोड़ा से आरोपी को गिरफ्तार...

MP News: ग्वालियर से रवाना की गई भगवान राम की 51 फीट प्रतिमा, रायपुर के चंद्रखुरी में स्थापित होगी

By User 6 / February 20, 2026 / 0 Comments
MP News: भगवान श्री राम के ननिहाल पक्ष रायपुर के चंद्रखुरी में लगने वाली भगवान श्री राम की 51 फीट की मूर्ति रायपुर के लिए रवाना हो गई है. ग्वालियर के विश्व प्रसिद्ध टिड मिंट पत्थर से भगवान श्री राम...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *