बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र में देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। मोतीपुर बाजार के वार्ड संख्या-13 में आग लगने से एक ही परिवार के पांच लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं। घायलों को इलाज के लिए श्री कृष्ण मेडिकल कॉलेज अस्पताल (SKMCH) में भर्ती कराया गया है, जहां एक की हालत अत्यंत गंभीर बताई जा रही है।घटना रात में तब हुई जब सभी लोग गहरी नींद में थे। अचानक लगी आग के कारण घर में मौजूद लोगों को बाहर निकलने का मौका ही नहीं मिल सका। आग की लपटें इतनी भयानक थीं कि स्थानीय लोग सहायता के लिए पहुंचे, लेकिन आग पर काबू पाना बेहद मुश्किल हो गया। पूरा मोहल्ला घटना के बाद से दहशत और शोक में डूबा है।










