रायपुर, 10 अप्रैल 2026। बस्तर जिले के दरभा विकासखंड स्थित कोलेंग वनांचल में अब विकास की नई तस्वीर साफ नजर आने लगी है। कभी माओवादी प्रभाव और बुनियादी सुविधाओं की कमी से जूझता यह इलाका अब सड़क, बिजली, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के साथ तेजी से मुख्यधारा से जुड़ रहा है।
कोलेंग क्षेत्र, जो वर्षों तक विकास से दूर रहा, अब शासन-प्रशासन की सक्रिय पहल के चलते बदलाव की दिशा में मजबूत कदम बढ़ा चुका है। पहले जहां ग्रामीणों को मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष करना पड़ता था, वहीं अब वे सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ ले रहे हैं और विकास प्रक्रिया में भागीदारी भी निभा रहे हैं।
बारिश के मौसम में एक समय ऐसा भी था जब कोलेंग और आसपास के गांव पूरी तरह कट जाते थे। आवागमन के लिए लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। लेकिन अब जगदलपुर से कोलेंग, चांदामेटा, छिंदगुर, काचीरास, सरगीपाल और कान्दानार तक बारहमासी पक्की सड़कों का जाल बिछ चुका है। इससे न केवल आवाजाही आसान हुई है, बल्कि स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी आवश्यक सेवाएं भी अब समय पर उपलब्ध हो रही हैं।
स्थानीय जनप्रतिनिधियों के अनुसार, क्षेत्र में माओवादी गतिविधियों में कमी और विकास कार्यों में तेजी ने ग्रामीण जीवन को पूरी तरह बदल दिया है। बेहतर कनेक्टिविटी के कारण अब ग्रामीण अपनी वनोपज और कृषि उत्पाद सीधे बाजार तक पहुंचा पा रहे हैं, जिससे उनकी आय में वृद्धि हुई है और रोजगार के अवसर भी बढ़े हैं।
कभी उपेक्षित रहा यह वनांचल अब विकास की रोशनी में आगे बढ़ रहा है। कोलेंग और आसपास के गांवों में हुए इस बदलाव ने न केवल स्थानीय लोगों के जीवन स्तर को सुधारा है, बल्कि पूरे बस्तर क्षेत्र में एक सकारात्मक संदेश भी दिया है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
April 9, 2026 /
रायपुर, 09 अप्रैल 2026।गर्मी के मौसम में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने बड़ी सुविधा दी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल ने गोंदिया से रक्सौल के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का...
By User 6 /
April 5, 2026 /
छत्तीसगढ़ : के दुर्ग जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर छात्रों द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटनाओं ने सभी को झकझोर दिया। दोनों ही मामलों में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और कारणों की पड़ताल की जा रही...
By User 6 /
April 7, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शिक्षा के अधिकार कानून को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए साफ संदेश दिया है कि RTE के तहत बच्चों को दाखिला नहीं देने वाले निजी स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ी तो ऐसे...
By User 6 /
April 5, 2026 /
रायपुर के सबसे व्यस्त मार्गों में शामिल शारदा चौक से तात्यापारा चौक तक बनने वाले प्रस्तावित फ्लाईओवर को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। इस परियोजना पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने आपत्ति जताते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को...
By User 6 /
April 5, 2026 /
मेष राशि : आज आपके चारों का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आपको एक के बाद खुशखबरी सुनने को मिलती रहेगी। आपके घर किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। सिंगल लोगों को थोड़ा सावधान चलना होगा, क्योंकि वह किसी के...
By User 6 /
April 5, 2026 /
रायपुर, 4 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में माओवादी आतंक के पूरी तरह समाप्त होने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व की सराहना करते हुए इसे देश, सुरक्षा बलों और बस्तर की जनता...
By User 6 /
April 5, 2026 /
अगर आप सुबह के नाश्ते में ऐसा कुछ चाहते हैं जो स्वादिष्ट होने के साथ हल्का भी हो, तो कांदा पोहा एक बेहतरीन चुनाव है। Maharashtra का यह लोकप्रिय नाश्ता कम समय में तैयार हो जाता है और पेट के...
By User 6 /
April 5, 2026 /
Bilaspur हाईकोर्ट ने जमीन से जुड़े एक अहम मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए कहा है कि यदि कोई व्यक्ति ऐसी संपत्ति खरीदता है, जिस पर पहले से न्यायालय में विवाद लंबित है, तो उसे अलग से पक्षकार बनाकर सुनना...
By User 6 /
April 5, 2026 /
छत्तीसगढ़ में आने वाले पांच दिनों तक मौसम स्थिर रहने वाला नहीं है। कहीं हल्की बारिश तो कहीं तेज धूप और कुछ इलाकों में गरज चमक के साथ आंधी तूफान की स्थिति बन सकती है। मौसम विभाग के संकेत हैं...
By User 6 /
April 5, 2026 /
जगदलपुर। बीती रात जगदलपुर समेत बस्तर के कई हिस्सों में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। जमीन हिलने से लोग थोड़ी देर के लिए दहशत में आ गए, लेकिन राहत की बात यह रही कि किसी को चोट नहीं...