पाकिस्तान की नई नवेली दुल्हन की एक दुआ इन दिनों पाकिस्तान में ही नहीं भारत में भी ख़ूब देखी और सुनी जा रहीं हैं. ‘ दुआ ए रीम’ के नाम से यू-ट्यूब पर मौजूद इस वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं. शायर अल्लामा इक़बाल की नज़्म ‘लब पे आती है दुआ बन के तमन्ना मेरी’ की तर्ज़ पर बनाए गए इस गीत का फिल्मांकन किया गया है.
दरअसल ये गीत एक तरफ़ जहां शादी-शुदा औरतों की कशमकश और बेचारगी को दिखाता है तो वहीं उनके साथ होने वाले घरेलू हिंसा और अत्याचार को बयान करता है. पुरानी पीढ़ी की औरतें किस तरह शौहर की तान और मलामत को सुनने को मजबूर होती थीं, ‘दुआ ए रीम’ में इसी का बखान किया गया है. शादी से पहले गाए जाने वाले इस ‘मीरासी’ के बोल हैं…..
लब पे आवे है दुआ बनके तमन्ना मेरी
ज़िंदगी अम्मा की सूरत हो खुदाया मेरी
मेरा ईमान हो शौहर की इताअत करना
उनकी सूरत की, ना सीरत की शिकायत करना
औरत की बेचारगी, उसके उधेरबुन और उसके अंदर ही अंदर घुटने की तर्जुमानी करती इस फरियाद की अगली पंक्ती भी उसकी बेबसी को दर्शाता है……
धमकियां दे तो तसल्ली हो की थप्पड़ ना पड़ा
पड़े थप्पड़ तो करूं शुक्र की जूता ना हुआ……
हो मेरा काम नसीबों की मलामत करना
बीवीयों को नहीं भावे है बग़ावत करना
लेकिन ये पुराने ज़माने की औरतों की कहानी हुई. अब औरतें अबला नहीं और ना ही वो मर्दो की ग़ुलाम और उसके हुक्म की ताबेदार है, जो जी आक़ा, जी आक़ा करती रहे. उसे बराबरी चाहिए, सम्मान चाहिए और इज़्ज़त चाहिए. नहीं मिलेगा तो वो खुद लेना जानती है. इसी गीत में नई नवेली दुल्हन ख़ुद दुआ मांगती है…..
लब पे आती है दुआ बनके तमन्ना मेरी
घर तो उनका हो हुकूमत हो ख़ुदाया मेरी
मेरा ईमान हो शौहर से मुहब्बत करना
ना इताअत, ना इबादत ना गुलामी करना
ना करूं मैके में आकर शिकायत उनकी
करनी आती हो मुझे ख़ुद ही मरम्मत उनकी
एक औरत किस तरह अपने घर को बसाना चाहती है. उसे शौहर से कितनी मुहब्बत होती है, अगली पंकती इसी को बयान करता है….
लेकिन अल्लाह मेरे ऐसी ना नौबत आए
वो रफ़ाकत हो के दोनों को राहत आए
उनको रोटी है पसंद, मुझको भावे है चावल
ऐसी उल्फत हो कि हम रोटी से खावे चावल
लेकिन अल्लाह मेरी ऐसी नौबत ना आए
इस गीत के लेखक, गीतकार और निर्देशक पाकिस्तान के मशहूर डायरेक्टर शोएब मंसूर हैं. शोएब मंसूर का कहना है कि हिंदोस्तान और पाकिस्तान दोनों जगह महिलाओं की ज़िंदगी लगभग एक जैसी है. शोएब मंसूर के लाख कोशिशों के बावजूद पाकिस्तान का कोई भी टेलीवीज़न इसे दिखाने को राज़ी नहीं हुआ. डायरेक्टर पर पाकिस्तानी औरतों को बग़ावत पर उभारने का इल्ज़ाम भी लग चुका है.
बेहतरीन गीत, बेहतरीन निर्देशन और बेहतरीन अदाकारी को आपने नहीं देखा तो क्या देखा. इसे गाया है दामिया फ़ारूक़, शहनाज़ और महक अली ने. और इस गीत की मुख्य अदाकारा पाकिस्तान की मशहूर एक्ट्रेस माहिरा खान हैं. वही माहिरा खान जो शाहरूख़ खान के साथ हिंदी फिल्म ‘रईस’ में डेब्यू कर चुकी हैं.
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
October 9, 2026 /
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...
By User 6 /
October 9, 2026 /
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...
By User 6 /
October 14, 2026 /
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...
By User 6 /
October 12, 2026 /
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...
By User 6 /
October 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में पर्यटन विकास को नई गति देने के लिए पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री राजेश अग्रवाल ने विभागीय योजनाओं और विकास कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा की। नवा रायपुर स्थित निवास कार्यालय में हुई बैठक में मंत्री...
By User 6 /
October 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 9 अक्टूबर को करम परब महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। छत्तीसगढ़ प्रदेश कंवर समाज के युवा प्रभाग और महानगर इकाई रायपुर की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य...
By User 6 /
October 9, 2026 /
नई दिल्ली. माता वैष्णो देवी के दर्शन करने जाने वालों के लिए अच्छी खबर सामने आई है. फेस्टिवल सीजन में यात्रियों और माता वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई दिल्ली से श्री माता...
By User 6 /
October 14, 2026 /
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...
By User 6 /
October 12, 2026 /
रायपुर. नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। कहते हैं मां दुर्गा के इस स्वरूप की उपासना से आत्मसंयम, धैर्य, आंतरिक शक्ति और आध्यात्मिक प्रगति का आशीर्वाद मिलता है। माता ब्रह्मचारिणी को सफेद रंग अतिप्रिय है इसलिए...