दिल्ली विश्विद्यालय छात्र संघ (DUSU) चुनाव में चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने अध्यक्ष पद समेत 3 सीटों पर कब्जा कर लिया। हालांकि उपाध्यक्ष पद पर एनएसयूआई ने जीत हासिल की।
दिल्ली विश्विद्यालय छात्र संघ चुनाव के घोषित परिणाम के अनुसार, अध्यक्ष पद पर एबीवीपी के तूषार डेढ़ा, सचिव पद पर अपराजिता और सह– सचिव पद पर सचिन बैसला की शानदार जीत हुई है। वहीं, उपाध्यक्ष पद पर एनएसयूआई ने जीत हासिल की है। एबीवीपी की इस शानदार जीत पर केंद्रीय मंत्री किरेण रीजीजू ने एक्स पर बधाई दी है।









