लोग नशा छोड़ना चाहते हैं, लेकिन छूटता ही नहीं। इसको ध्यान में रखकर बिहार के भागलपुर के पीरपैंती निवासी पद्मश्री डा. दिलीप कुमार सिंह ने 96 वर्ष की उम्र में नशामुक्ति की दवा तैयार की है। दवा का बिहार एवं दूसरे राज्यों के लगभग 300 से अधिक लोगों पर प्रयोग किया गया। यह प्रयोग सफल रहा। पेंटेंट कार्यालय, कोलकाता में आवेदन देने के बाद उनके पेटेंट को मंजूरी भी मिल गई है। जल्द ही इसका प्रमाण-पत्र भी मिल जाएगा। चिकित्सक अब इसका अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पेटेंट कराने की तैयारी में जुट गए हैं।डा. दिलीप ने 1980 में अपने गांव पीरपैंती में लोगों को खरीदकर पोलियो की वैक्सीन उपलब्ध कराई थी। इसी कारण उन्हें पद्मश्री भी मिला है।
पद्मश्री डा. दिलीप का पहला मरीज गुजरात के गांव वडनगर का आया। वडनगर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का गृह क्षेत्र है। इस दवा से अब तक वहां के आधा दर्जन लोगों को फायदा पहुंचा है। प्रधानमंत्री ने दवा की खोज को लेकर चिकित्सक की प्रशंसा भी की है। दो साल की मेहनत के बाद होमियोपैथ और एलोपैथ दवाओं के कंपोजीशन को मिलाकर यह मिश्रण तैयार किया गया है। इस दवा से हर तरह के नशे से तीन महीने में मुक्ति मिल सकती है।
डा. दिलीप ने बताया कि नशे के कारण उन्होंने कई परिवारों को उजड़ते देखा है। लोग शराब, गुटखा, खैनी, अफीम, चरस समेत कई प्रकार का नशा करते हैं। इसी कारण उन्होंने दो वर्ष तक शोध किया। इसके बाद नशामुक्ति पाउडर बनाया। बिहार के विभिन्न इलाके में नशे के आदी लोगों को दवा दी गई। परिणाम उत्साह बढ़ाने वाले मिले। तीन माह भोजन में दवा मिलाकर उन्हें खिलाई गई। इससे वह नशे से दूर हो गए।
उन्होंने बताया कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पेटेंट होने के बाद 112 देश के लोगों को दवा का फायदा मिल सकेगा। साथ ही दावा किया कि यह विश्व में पहली ऐसी नशामुक्ति की दवा होगी, जिसे सभी जगहों के लोग उपयोग में लाएंगे। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को दवा मुफ्त में दी जाएगी। बताया कि एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वह तत्कालीन राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द से मिलने गए थे। उन्होंने दवा व उनकी लिखी किताब के बारे में पूछा। राष्ट्रपति ने कहा कि आप की लिखी पुस्तक काफी रोचक होती है। इसी क्रम में वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भी मिलने गए। डा. दिलीप ने उन्हें अपनी दवा के बारे में जानकारी दी।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 23, 2026 /
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...
By User 6 /
September 26, 2026 /
रायपुर, 26 सितंबर 2026। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक सफलता में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की संजू देवी ने...
By User 6 /
September 22, 2026 /
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...
By User 6 /
September 25, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में बारिश...
By User 6 /
September 25, 2026 /
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पवन साय को झारखंड में प्रदेश महामंत्री (संगठन) का दायित्व मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने पवन साय के नए दायित्व को लेकर विश्वास जताया कि उनके संगठनात्मक अनुभव से झारखंड...
By User 6 /
September 22, 2026 /
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...
By User 6 /
September 24, 2026 /
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...
By User 6 /
September 24, 2026 /
रायगढ़। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार को भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है, इस दुर्घटना में पूर्णागिरि बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार करीब 10 से 12...
By User 6 /
September 23, 2026 /
रायपुर। नया रायपुर के महानदी भवन के समीप बुधवार शाम बड़ा हादसा हो गया. यहां सचिवालय के कर्मचारियों को ले जा रही एक चलती हुई बस में अचानक भीषण आग लग गई. इस दुर्घटना के समय बस में 30 से...
By User 6 /
September 23, 2026 /
नई दिल्ली. केंद्र सरकार ने टूथपेस्ट, साबुन, शैंपू, कॉस्मेटिक्स और अन्य टॉयलेटरीज की पैकेजिंग को लेकर नया नियम लागू किया है। अब इन उत्पादों के पैकेट पर यह बताना जरूरी होगा कि उनमें इस्तेमाल की गई सामग्री शाकाहारी है या...