रायपुर, 8 जून 2026। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) रायपुर महानगर ने पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय द्वारा परीक्षा शुल्क, अंकसूची सत्यापन शुल्क एवं अन्य शैक्षणिक शुल्कों में की गई वृद्धि का विरोध किया है। परिषद ने इसे छात्र विरोधी निर्णय बताते हुए तत्काल वापस लेने की मांग की है।

अभाविप के अनुसार विश्वविद्यालय प्रशासन ने सेमेस्टर एवं वार्षिक परीक्षा शुल्क को बढ़ाकर ₹1580 कर दिया है, जो पहले की तुलना में लगभग 46 प्रतिशत अधिक है। साथ ही आगामी वर्षों में प्रतिवर्ष 5 प्रतिशत शुल्क वृद्धि का प्रावधान भी लागू किया गया है। परिषद का कहना है कि इससे गरीब, मध्यमवर्गीय और ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा।

परिषद ने अंकसूची एवं पाठ्यक्रम सत्यापन शुल्क को ₹5000 किए जाने पर भी आपत्ति जताई है। अभाविप का कहना है कि नौकरी और उच्च शिक्षा के लिए दस्तावेज सत्यापन कराने वाले छात्रों और पूर्व छात्रों के लिए इतनी बड़ी राशि देना मुश्किल होगा।
अभाविप रायपुर महानगर मंत्री सुजल गुप्ता ने कहा कि विश्वविद्यालय का यह निर्णय छात्रों के हितों के विपरीत है और उच्च शिक्षा को महंगा बनाने वाला कदम है। उन्होंने परीक्षा शुल्क वृद्धि और वार्षिक शुल्क बढ़ोतरी के निर्णय को तत्काल वापस लेने की मांग की।
अभाविप ने विश्वविद्यालय प्रशासन से परीक्षा शुल्क में हुई वृद्धि वापस लेने, 5 प्रतिशत वार्षिक शुल्क वृद्धि के प्रावधान को निरस्त करने तथा सत्यापन शुल्क को युक्तिसंगत बनाने की मांग की है। परिषद ने चेतावनी दी है कि मांगें नहीं मानी गईं तो छात्र हित में व्यापक आंदोलन किया जाएगा।
ज्ञापन सौंपने के दौरान प्रदेश सह मंत्री प्रथम फूटाने, महानगर सह मंत्री आशीष, शीतल, संकल्प, निखिल, भागीरथी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
June 23, 2026 /
महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले से दिलदहलाने वाली खबर सामने आई है। खबर है कि खल्लारी थाना क्षेत्र के रामखेड़ा झारा नाला के पास रेत में दबी एक युवती की लाश मिली, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है। अभी...
By User 6 /
June 23, 2026 /
रायपुर | मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक शुरू हो गई है। इस बैठक में राज्य के विकास, प्रशासनिक सुधार और विभिन्न विभागों से जुड़े अहम प्रस्तावों पर चर्चा होने की संभावना...
By User 6 /
June 23, 2026 /
रायपुर, 22 जून 2026। छत्तीसगढ़ में सुशासन को मजबूती देने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री सुशासन फेलोशिप के द्वितीय बैच का शुभारंभ किया गया। सुशासन एवं अभिसरण विभाग और आईआईएम रायपुर के संयुक्त प्रयास से संचालित...
By User 6 /
June 24, 2026 /
रायपुर। शिक्षा से जुड़ा अहम फैसला लिया गया है, जिसके अंदर अब छत्तीसगढ़ में अगले शैक्षणिक सत्र से स्कूलों का नया सत्र 1 अप्रैल से शुरू होगा। शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव की अध्यक्षता में आयोजित विभागीय समीक्षा बैठक में यह...
By User 6 /
June 24, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए व्यस्तता से भरा रहने वाला है। आप जरूरी कामों के साथ-साथ बाकी के कामों को करने में भी पूरी दिलचस्पी दिखाएंगे, लेकिन आप अपने बिखरे व्यवसाय को संभालने की कोशिश अवश्य करें।...
By User 6 /
June 23, 2026 /
रायपुर, 23 जून 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में आज कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण रोजगार, आजीविका सशक्तीकरण और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा...
By User 6 /
June 23, 2026 /
रायपुर, 22 जून 2026।छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय आवास मेला-2025 के अंतर्गत विशेष लक्की ड्रॉ का सफल आयोजन सोमवार को मंडल मुख्यालय, सेक्टर-19, नवा रायपुर अटल नगर में किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी...
By User 6 /
June 23, 2026 /
अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ में लगातार रेत माफियाओं की संदिग्ध घटनाएं देखने को मिल रही है। बड़ी खबर है कि अवैध रेत खनन और परिवहन रोकने के लिए रायपुर से अंबिकापुर पहुंची खनिज विभाग की टीम पर रेत माफिया ने हमला कर...
By User 6 /
June 24, 2026 /
रायपुर, 23 जून 2026। अल-नीनो के संभावित प्रभाव के चलते इस वर्ष मानसून कमजोर रहने की आशंका के बीच छत्तीसगढ़ सरकार ने किसानों के हितों की सुरक्षा के लिए व्यापक रणनीति तैयार की है। राज्य सरकार सूखे की स्थिति से...
By User 6 /
June 25, 2026 /
रायपुर, 24 जून 2026।छत्तीसगढ़ में भारतमाला परियोजना के तहत निर्माणाधीन राष्ट्रीय राजमार्गों के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल ने अधिकारियों और ठेकेदारों की समीक्षा बैठक लेकर स्पष्ट किया...