बालोद। महिन्द्रा ट्रेवल्स की बस आज सुबह 8 बजे के करीब बालोद के पास चारामा घाट में ट्रक को टक्कर मारते हुए दुर्घटना ग्रस्त हो गई। हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई। वहींं 11 लोग घायल हुए हैं। जानकारी के अनुसार बस जगदालपुर से रायपुर आ रही थी। चारामा घाट पर ट्रक को टक्कर मार कर दुर्घटना ग्रस्त हो गई। घायलों को कांकेर के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।










