Google Analytics Meta Pixel आरोपी महिला गिरफ्तार,महिला से मंगलसूत्र, सोने की पट्टी, चूड़ियां, झुमका बरामद - Ekhabri.com

आरोपी महिला गिरफ्तार,महिला से मंगलसूत्र, सोने की पट्टी, चूड़ियां, झुमका बरामद

परिचित के घर था आना-जाना,ताला खोलकर ले गई दो लाख के गहने

खमतराई थाना क्षेत्र का मामला, 5 सितंबर को हुई थी चोरी


रायपुर। छत्तीसगढ़ की रायपुर पुलिस ने शुक्रवार को एक शातिर महिला को चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई महिला के पास से पुलिस ने चोरी किए गए करीब 2 लाख रुपए के गहने बरामद किए हैं। महिला ने इन गहनों को अपने एक परिचित दंपति के घर से चोरी किया था। मामला खमतराई थाना क्षेत्र का है।
पुलिस ने बताया कि शिवानंद नगर सेक्टर 3 निवासी भारती वरू पत्नी नरेश वलमजी वरू समता कॉलोनी स्थित एक पार्लर में काम करती हैं। रोज की तरह भारती 5 सितंबर की सुबह करीब 8 बजे अपने काम पर चली गईं। इसके बाद 11.30 बजे उनके पति भी घर में ताला लगाकर काम पर चले गए। शाम करीब 5.30 बजे पहुंचे तो मेन गेट पर ताला नहीं था।
-लॉकर में रखे सारे गहने गायब थे
अंदर गए तो वहां भी दरवाजे के ताले गायब थे। घर के अंदर अलमारी और उसमें रखा लॉकर भी खुला था। चेक करने पर पता चला कि उसमें रखे गहने गायब थे। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि सिविल लाइंस निवासी इसरत बानो उर्फ खुशबू प्रधान का दंपति के घर आना-जाना था। घटना के दिन भी वह उनके घर में जाते हुए देखी गई थी।
–पहले घर से चाबी चोरी की, और फिर गहने
इस आधार पर पुलिस ने इसरत से पूछताछ की तो उसने चोरी की बात स्वीकार कर ली। बताया कि दंपति के घर आने-जाने के कारण उसे घर और आलमारी की चाबी के बारे में पता था। मौका पाकर उसने चाबी का एक सेट चोरी किया और फिर गहने पार किए। पुलिस ने उसके पास से सोने का 2 मंगलसूत्र, पंच धातु में सोने की पट्टी लगी 3 चूड़ी, सोने का झुमका बरामद किया है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


मेट्रो में सफर के बाद सांसद का बड़ा ऐलान: रायपुर में भी दौड़ेगी मेट्रो

By User 6 / March 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur में रायपुर मेट्रो को लेकर उम्मीदें एक बार फिर तेज हो गई हैं। सांसद Brijmohan Agrawal ने New Delhi में मेट्रो यात्रा के बाद संकेत दिए हैं कि भविष्य में रायपुर को भी इस...

छत्तीसगढ़ में घर-जमीन की रजिस्ट्री हुई सस्ती, 0.60% उपकर खत्म

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने मध्यमवर्गीय परिवारों और किसानों के लिए बड़ी राहत दी है। विधानसभा ने शुक्रवार को ‘छत्तीसगढ़ उपकर (संशोधन) विधेयक, 2026’ ध्वनिमत से पारित किया। अब अचल संपत्ति की रजिस्ट्री पर 0.60 प्रतिशत उपकर समाप्त कर दिया गया...

छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, बदला मौसम…जानें मौसम विभाग की चेतावनी

By User 6 / March 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट के अनुसार प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण के सक्रिय होने से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में...

रींवा-रायपुर हवाई सेवा से बढ़ेगी विकास की रफ्तार: उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल

By User 6 / March 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 17 मार्च 2026। मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं लोक स्वास्थ्य तथा चिकित्सा शिक्षा मंत्री राजेन्द्र शुक्ल दो दिवसीय दौरे पर रायपुर पहुंचे। इस दौरान वे विभिन्न धार्मिक, सामाजिक और शिष्टाचार कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं। रायपुर पहुंचने के...

गैस एजेंसियों पर उमड़ी भीड़, 7 दिन बाद भी नहीं मिल रहा सिलिंडर! रायपुर में क्यों बनी ऐसी स्थिति? पढ़ें रिपोर्ट

By User 6 / March 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अंतरराष्ट्रीय हालात और पश्चिमी देशों में युद्ध की स्थिति के बीच रायपुर में एलपीजी सिलिंडर वेटिंग की समस्या बढ़ गई है। जिले की गैस एजेंसियों में 950 से 1,100 सिलिंडर की लंबी वेटिंग चल रही है। अचानक बढ़ी बुकिंग...

रायपुर में जॉब फेयर: 100+ पदों पर भर्ती का सुनहरा मौका

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर : जॉब फेयर के जरिए नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर सामने आया है। जिला रोजगार कार्यालय रायपुर द्वारा 23 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जाएगा।...

शराब पीकर ड्राइविंग पर बड़ी कार्रवाई, 27 चालकों पर जुर्माना

By User 6 / March 18, 2026 / 0 Comments
केसीजी: जिले में सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए पुलिस ने सख्त कदम उठाए हैं। केसीजी शराब पीकर ड्राइविंग कार्रवाई के तहत जिला पुलिस ने व्यापक वाहन जांच अभियान चलाया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यातायात नियमों का पालन...

गोंदिया मेगा ब्लॉक: 20 दिन रेल सेवा ठप, 14 ट्रेनें रद्द

By User 6 / March 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। गोंदिया मेगा ब्लॉक के चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। गोंदिया स्टेशन पर निर्माण कार्य के कारण 5 अप्रैल से 24 अप्रैल तक 20 दिनों का लंबा मेगा ब्लॉक रहेगा। इस दौरान रेल यातायात बुरी...

अप्रैल में 14 ट्रेनें रद्द: छत्तीसगढ़ के यात्रियों को बड़ा झटका

By User 6 / March 19, 2026 / 0 Comments
Raipur : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur से होकर गुजरने वाली 14 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं, जिससे यात्रियों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। रेलवे के अनुसार, ये ट्रेनें 5 अप्रैल से 24 अप्रैल के बीच...

पीएमओ में नई नियुक्ति, CPR रवि मित्तल को उप सचिव बनाया गया

By Reporter 5 / March 19, 2026 / 0 Comments
  नई दिल्ली। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण फेरबदल करते हुए 2016 बैच के आईएएस अधिकारी रवि मित्तल को उप सचिव (डिप्टी सेक्रेटरी) के पद पर नियुक्त किया गया है। इस फैसले को केंद्र सरकार के प्रशासनिक...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *