Google Analytics Meta Pixel सेक्स रैकेट फूटा: अंधेरी गली में महिला,ग्राहक समेत 6 लोग गिरफ्तार - Ekhabri.com

सेक्स रैकेट फूटा: अंधेरी गली में महिला,ग्राहक समेत 6 लोग गिरफ्तार


महासमुंद। शहर के कॉलेज रोड आश्रम काम्प्लेक्स के पास एक मकान में जिस्मफरोशी भांडाफोड़ हुआ है। सिटी कोतवाली पुलिस ने छापामार कार्रवाई कर जिस्मफरोश 5 महिला समेत एक ग्राहक को पकड़ा है। मामले का खुलासा स्थानीय कालेज रोड़ में मोटरसाइकिल में आग लगने पर हुआ। एक सिरफिरे ग्राहक ने सडक में खड़ी दूसरे ग्राहक की मोटरसाइकिल में आग लगाकर फरार हो गया। इससे आस-पास अफरा तफरी मच गई, तत्काल मोहल्ले के लोगों ने सिटी कोतवाली पुलिस को फोनकर घटना की जानकारी दी। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो महिला होमगार्ड पुलिस के साथ बहस करने लगी। सिपाहियों ने महिला होमगार्ड को अपने कब्जे में लेकर घर के अंदर प्रवेश किया तो भीतर एक तलघर था। जिसमें 4 महिलाएं मिली और उनके साथ एक ग्राहक भी मिला। पुलिस ने तत्काल सभी को गिरफ्तार कर थाने ले आई है।

जानकारी के मुताबिक, आरोपी 48 वर्षीय एक महिला महासमुन्द शहर के पुरानी मंडी मछली बाजार की रहने वाली है। दूसरी 35 वर्षीय महिला शहर के नया रावण भाठा, तीसरी महिला एकता चौक निवासी और चौथी महिला कालेज रोड़ निवासी है। 5 महिलाओं में एक पुलिस की होमगार्ड है, जो महासमुंद शहर में पदस्थ है। रंगे हाथ पकड़ाया ग्राहक आरंग का रहने वाला है। ग्राहक की मोटर साइकिल जलाने वाले शख्स की पहचान नहीं हुई है, उसके बारे में पुलिस पतासाजी कर रही है।

तुमगांव में पीटा एक्ट, धारा 151 के तहत कार्रवाई होगी
महासमुन्द डीएसपी नारद सूर्यवंशी का कहना है कि जिले में तुमगांव में ही पीटा एक्ट अधिसूचित है। इस वजह से पकड़े गए लोगों के विरुद्ध धारा 151 के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जा रही है। मोहल्लेवासियों ने संदिग्ध गतिविधियों की पुलिस को सूचना दी थी। दबिश देकर पुलिस ने रंगे हाथों पकड़ा है। गौरतलब है कि कोरोना वायरस संक्रमण के दौर में अवैधानिक गतिविधियां और अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ा है। बीते महीने तुमगांव थाना के द्वारा जिस्मफरोशी करती युवतियों को गिरफ्तार किया गया था। तुमगांव के पास नेशनल हाईवे किनारे जिस्मफरोशी का कारोबार बेधड़क चल रहा था। पुलिस को जब पता चला कि शहर के मध्य में चल रहे घिनौने कारोबार में होमगार्ड में सेवारत एक महिला भी संलिप्त है, तो कार्रवाई करने में पुलिस द्वारा टालमटोल किया जाने लगा। फिलहाल सभी पकड़े युवक-युवतियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


एनालॉग पनीर पर पूरी रोक, सरकार का अहम फैसला

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार स्वास्थ्य को लेकर संजीदा है। इस कड़ी में अब सरकार ने एनालॉग (आर्टिफिशियल) पनीर के कारोबार पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने  प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ऐलान किया है कि आज...

स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस का आंदोलन 1 अगस्त को

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर. कांग्रेस ने एक बार फिर से छत्तीसगढ़ सरकार पर निशाना साधा है.प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) अध्यक्ष दीपक बैज ने राजीव भवन में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में राज्य सरकार के खिलाफ बड़े आंदोलन का ऐलान किया है.   ककांग्रेस...

राजधानी में कथित तौर पर नकली नोट के लिए हुआ सौदा, करोड़ो रुपये की हुई ठगी

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...

छत्तीसगढ़ में 2305 मोबाइल टावरों से दूरस्थ क्षेत्रों को डिजिटल पहचान

By User 6 / August 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 31 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई दिल्ली स्थित संचार भवन में केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात कर राज्य में...

विधानसभा रोड में स्कूली बस की चपेट में आने से मासूम ने तोड़ा दम

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...

एयर इंडिया की फ्लाइट में तेज टर्बुलेंस की चपेट, यात्रियों में मचा हड़कंप

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 मंगलवार को तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक तेज झटकों के कारण विमान कई बार हिलने लगा और कुछ समय के लिए नीचे की ओर आया।...

महानदी विवाद नहीं, साझा समृद्धि का आधार बने: विष्णुदेव साय

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। महानदी जल विवाद के समाधान को लेकर नई दिल्ली स्थित श्रमशक्ति भवन में छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने की। इसमें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री...

आज से शुरू हुआ है सावन, जानिए पूजा विधि और मुहूर्त

By User 6 / July 30, 2026 / 0 Comments
आज से देवों के देव महादेव का प्रिय सावन मास शुरू हो रहा है, जो 27 अगस्त 2026 तक चलेगा. इस पावन महीने में ग्रहों के गोचर और भगवान शिव के आशीर्वाद से सभी 12 राशियों के जीवन में महत्वपूर्ण...

छत्तीसगढ़ में 4 नए औद्योगिक पार्क को मिली मंजूरी, बढ़ेंगे रोजगार के अवसर

By User 6 / July 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 29 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में औद्योगिक विकास को नई गति देने और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने चार नए औद्योगिक पार्क (मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर) विकसित करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। उद्योग...

बागेश्वर धाम से लौटते समय सड़क हादसे में घायल हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव

By User 6 / July 30, 2026 / 0 Comments
झांसी।छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और जगदलपुर विधायक किरण देव बुधवार को उत्तर प्रदेश के झांसी-ललितपुर हाईवे पर एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर बागेश्वर धाम से परिवार के साथ लौटते समय उनकी कार...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *