Google Analytics Meta Pixel यूपी के इस नेता शादी के कार्ड पर छपवाई पार्टी की उपलब्धियां - Ekhabri.com

यूपी के इस नेता शादी के कार्ड पर छपवाई पार्टी की उपलब्धियां

उत्‍तर प्रदेश के जौनपुर जिले में विधानसभा चुनाव का बुखार ऐसा चढ़ गया है कि एक राजनीतिक पार्टी के स‍मर्थक ने शादी के कार्ड पर भगवान श्री गणेश की जगह समाजवादी पार्टी की खूबियां और नेताओं की तस्‍वीर छपवा दी। जब शादी का कार्ड लोगों के बीच पहुंचा तो चर्चा शुरू हो गई है।

जिले में महराजगंज विकासखंड के मीरापुर केवल निवासी अशोक कुमार यादव की बेटी की शादी एक दिसंबर को होनी है, बेटी की शादी के कार्ड पर पूर्व सीएम की फोटो के साथ पूर्व विधायक बदलापुर ओम प्रकाश दुबे बाबा दुबे एवं सपा नेता रामजतन यादव की फोटो छपवाने के साथ सपा की उपलब्धियों को फोटो सहित काम बोलता है की हेडिंग के साथ प्रकाशित किया है। जिसमें जनेश्वर पार्क, मेदांता हॉस्पिटल, हाई कोर्ट बिल्डिंग, 100 नंबर डायल, पुलिस वाहन, गोमती रिवर फ्रंट, आइटी विश्वविद्यालय, आगरा एक्सप्रेसवे, बस अड्डा, स्टेडियम की फोटो छपवा दिया।

शादी कार्ड भी सपा के झंडे के रंग में है, इस कार्ड को देखकर जहां एक ओर लोग चटकारे ले रहे हैं, वहीं दूसरी ओर सपाई इस कार्ड को अपने कर्मठ कार्यकर्ता की पहचान बता रहे हैं।

शादी के कार्ड पर समाजवादी पार्टी की उपलब्धियों की तस्‍वीर और नेताओं की फोटो मानो सियासी शादी का संकेत देती नजर आती है, इसमें समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और पूर्व विधायक ओम प्रकाश उर्फ बाबा दुबे की फोटो लगी हुई है, तेजी बाजार जौनपुर के एक व्यक्ति ने अपनी बेटी की शादी के कार्ड पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की फोटो के साथ साथ सपा की उपलब्धियों ‘काम बोलता है’ को छपवा कर शादी कार्ड को प्रचार कार्ड बना दिया, यह कार्ड लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कांकेर में 5 इनामी नक्सलियों का सरेंडर, बड़ी सफलता

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
कांकेर : जिले में कांकेर नक्सली सरेंडर की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जो नक्सल उन्मूलन अभियान के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है। पापा राव के बाद अब एक और अहम घटनाक्रम सामने आया है, जहां 5 हथियारबंद...

रायपुर में 4.5 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

By User 6 / March 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर :गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। राजधानी के नार्थ जोन अंतर्गत खमतराई थाना पुलिस ने 22 मार्च 2026 को यह ऑपरेशन चलाया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान शिव कुमार...

बस्तर में पापाराव का सरेंडर, छत्तीसगढ़ में खत्म हुआ नक्सलवाद

By User 6 / March 24, 2026 / 0 Comments
बस्तर, छत्तीसगढ़। नक्सल खात्मे की डेडलाइन से पहले आज छत्तीसगढ़ के बस्तर इलाके में कुख्यात नक्सल कमांडर पापाराव अपने 12 साथियों के साथ आत्मसमर्पण करने जा रहे हैं। इसके साथ ही वे अपने AK-47 और अन्य आधुनिक हथियार भी पुलिस...

संयोग से शुरुआत, ऐतिहासिक स्वर्ण तक अंजलि मुंडा की सफलता

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 मार्च 2026। कभी-कभी जीवन में लिया गया एक छोटा निर्णय भविष्य की दिशा बदल देता है। ओडिशा की 15 वर्षीय अंजलि मुंडा की कहानी इसी का उदाहरण है, जिन्होंने महज कुछ वर्षों में तैराकी के क्षेत्र में राष्ट्रीय...

सहपाठी की हैवानियत: छात्रा से दुष्कर्म, वीडियो वायरल…पुलिस ने किया केस दर्ज

By User 6 / March 25, 2026 / 0 Comments
अलीगढ़। जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। अकराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक मासूम छात्रा के साथ उसके ही सहपाठी (नाबालिग) ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम...

आज का राशिफल 

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। आपको कार्यक्षेत्र में कोई पुरस्कार मिल सकता है, उसके बाद परिवार में पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपको अपनी पिताजी से काम...

मीराबाई चानू ने एशियन गेम्स पदक को बताया सबसे बड़ा लक्ष्य

By User 6 / March 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 मार्च 2026। सैखोम मीराबाई चानू ने खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के उद्घाटन अवसर पर अपने करियर के सबसे बड़े अधूरे लक्ष्य एशियन गेम्स पदक का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि एशियाई खेलों में पदक जीतना अब भी...

छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल, रजत बंसल को नई जिम्मेदारी, मित्तल हुए रिलीव PMO के लिए 

By User 6 / March 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए आईएएस अधिकारियों की नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। इस बदलाव के तहत रजत बंसल को मुख्यमंत्री सचिवालय में विशेष सचिव पद पर नियुक्त किया गया है, वहीं...

खल्लारी रोपवे हादसा: मृतकों के परिजनों को 5 लाख सहायता

By User 6 / March 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 24 मार्च 2026।छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले स्थित खल्लारी माता मंदिर में हाल ही में हुई रोपवे दुर्घटना को लेकर राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हादसे में प्रभावित परिवारों के लिए आर्थिक सहायता...

IPL 2026 से पहले BCCI का बड़ा फैसला, इस साल टूर्नामेंट में नहीं होगी ओपनिंग सेरेमनी, जानें वजह

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
IPL 2026: आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है, नए सीजन के आगाज से पहले एक बड़ा अपडेट सामने आया है. टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक बीसीसीआई ने आगामी सीजन में ओपनिंग सेरेमनी...