उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में विधानसभा चुनाव का बुखार ऐसा चढ़ गया है कि एक राजनीतिक पार्टी के समर्थक ने शादी के कार्ड पर भगवान श्री गणेश की जगह समाजवादी पार्टी की खूबियां और नेताओं की तस्वीर छपवा दी। जब शादी का कार्ड लोगों के बीच पहुंचा तो चर्चा शुरू हो गई है।
जिले में महराजगंज विकासखंड के मीरापुर केवल निवासी अशोक कुमार यादव की बेटी की शादी एक दिसंबर को होनी है, बेटी की शादी के कार्ड पर पूर्व सीएम की फोटो के साथ पूर्व विधायक बदलापुर ओम प्रकाश दुबे बाबा दुबे एवं सपा नेता रामजतन यादव की फोटो छपवाने के साथ सपा की उपलब्धियों को फोटो सहित काम बोलता है की हेडिंग के साथ प्रकाशित किया है। जिसमें जनेश्वर पार्क, मेदांता हॉस्पिटल, हाई कोर्ट बिल्डिंग, 100 नंबर डायल, पुलिस वाहन, गोमती रिवर फ्रंट, आइटी विश्वविद्यालय, आगरा एक्सप्रेसवे, बस अड्डा, स्टेडियम की फोटो छपवा दिया।
शादी कार्ड भी सपा के झंडे के रंग में है, इस कार्ड को देखकर जहां एक ओर लोग चटकारे ले रहे हैं, वहीं दूसरी ओर सपाई इस कार्ड को अपने कर्मठ कार्यकर्ता की पहचान बता रहे हैं।
शादी के कार्ड पर समाजवादी पार्टी की उपलब्धियों की तस्वीर और नेताओं की फोटो मानो सियासी शादी का संकेत देती नजर आती है, इसमें समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और पूर्व विधायक ओम प्रकाश उर्फ बाबा दुबे की फोटो लगी हुई है, तेजी बाजार जौनपुर के एक व्यक्ति ने अपनी बेटी की शादी के कार्ड पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की फोटो के साथ साथ सपा की उपलब्धियों ‘काम बोलता है’ को छपवा कर शादी कार्ड को प्रचार कार्ड बना दिया, यह कार्ड लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
May 2, 2026 /
रायपुर, 2 मई 2026। अगर आपके मोबाइल फोन पर तेज अलार्म के साथ NDMA अलर्ट का एसएमएस आया है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। यह भारत सरकार द्वारा विकसित नई आपदा चेतावनी प्रणाली का परीक्षण है, जिसे देशभर में...
By User 6 /
May 1, 2026 /
छत्तीसगढ़ : भीषण गर्मी के बीच गुरुवार को मौसम ने अचानक करवट लेकर सभी को चौंका दिया। सुबह तक तेज धूप और गर्म हवाओं से लोग परेशान थे, लेकिन दोपहर बाद आसमान में घने बादल छा गए। कई इलाकों में...
By User 6 /
May 1, 2026 /
रायपुर : अहम प्रशासनिक अपडेट सामने आया है, जहां राज्य सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव करते हुए राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की नई ट्रांसफर सूची जारी की है। इस सूची में दो अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई...
By User 6 /
May 4, 2026 /
छत्तीसगढ़: भीषण गर्मी के बीच अब मौसम राहत देने की तैयारी में है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक आने वाले दिनों में प्रदेश के कई इलाकों में मौसम करवट ले सकता है। गर्मी के बीच...
By User 6 /
May 1, 2026 /
रायपुर (छत्तीसगढ़) : बीजापुर जिला अस्पताल के विशेष नवजात शिशु देखभाल इकाई (SNCU) ने एक बेहद चुनौतीपूर्ण मामले में सफलता हासिल की है। यहां एक नवजात शिशु, जो एक अत्यंत दुर्लभ और गंभीर बीमारी से पीड़ित था, उसे सफल उपचार...
By User 6 /
April 30, 2026 /
रायपुर : छत्तीसगढ़ में कक्षा 5वीं और 8वीं के लाखों छात्रों का इंतजार आज खत्म होने जा रहा है। राज्य शिक्षा केंद्र और स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से दोनों कक्षाओं का परिणाम आज दोपहर 12 बजे घोषित किया जाएगा।इसको...
By User 6 /
April 30, 2026 /
रायपुर, 30 अप्रैल 2026:छत्तीसगढ़ में राजस्व विभाग ने नागरिक सुविधाओं को सरल बनाने के लिए डिजिटल पहल को तेजी से लागू किया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में भूमि और राजस्व संबंधी सेवाओं को ऑनलाइन, पारदर्शी और पेपरलेस...
By User 6 /
May 4, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा लेने वाला है। आपकी इनकम में वृद्धि होने से आपको खुशी होगी। आपको कार्यक्षेत्र में छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा। आप यदि...
By User 6 /
May 1, 2026 /
CG News: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने राज्य में होने वाली मेंस परीक्षा की तारीख में बदलाव किया है. अब परीक्षा के उम्मीदवारों को तैयारी के लिए जून तक का समय मिल गया है. आयोग ने इसके लिए नई तारीखों...
By User 6 /
May 1, 2026 /
रायपुर : राजधानी रायपुर में एक बार फिर आपसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। रजबंधा मैदान क्षेत्र में पुराने झगड़े के चलते एक युवक पर जानलेवा हमला किए जाने की घटना सामने आई है। इस वारदात से इलाके में...