Google Analytics Meta Pixel कृषि केंद्रों में कार्रवाई जारी,दो दुकान सील दो को नोटिस जारी - Ekhabri.com

कृषि केंद्रों में कार्रवाई जारी,दो दुकान सील दो को नोटिस जारी

बलौदाबाजार-जिले में खेती किसानी के साथ कृषकों का निजी कृषि आदान विक्रय केंद्रों में बीज खाद एवं कीटनाशक क्रय करने हेतु आवाजाही बढ़ गई है। कृषक ठगी के शिकार ना हो इसलिए कृषि विभाग द्वारा निरंतर जांच एवं निरीक्षण जारी है। जिले के उप संचालक कृषि श्री दीपक नायक द्वारा विकासखंड बलौदा बाजार के ग्राम अर्जुनी के शर्मा कृषि केंद्र का औचक निरीक्षण किया गया निरीक्षण में कई प्रकार के अनियमितता पाई गई। विक्रय केंद्र में स्कंध पंजी संधारित नहीं किया गया था तथा कालातीत दवाईयों का उचित रखरखाव नहीं किया गया था। इसके साथ ही विक्रय केंद्र में उर्वरक का भी स्कंध पंजी संधारित नहीं किया गया था। इसी प्रकार विकासखंड भाटापारा में कीटनाशक निरीक्षक अवधेश उपाध्याय द्वारा ग्राम करही बाजार के पटेल कृषि सेवा केंद्र का निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान विक्रय केंद्र में कालातीत दवाईयों का नियमानुसार रखरखाव नहीं पाया गया। पाई गई अनियमितता के कारण दोनों विक्रय केंद्रों को चेतावनी के साथ कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। इसी प्रकार कसडोल विकासखंड में उर्वरक एवं कीटनाशी निरीक्षक श्री धनेश्वर साय द्वारा ग्राम सर्वा का निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान अनियमितता पाए जाने पर दो कृषि केंद्र सील कर दिया गया है। ग्राम सर्वा के देव कृषि सेवा केंद्र का निरीक्षण किया गया,निरीक्षण में उपलब्ध स्कंध एवं मूल्य सूची प्रदर्शन बोर्ड चस्पा नहीं था। कृषकों को बिल नहीं दिया जा रहा था साथ ही विक्रय केंद्र में स्टॉक पंजी निर्धारित प्रारूप में संधारित नहीं था। इसी प्रकार कसडोल डिजिटल फार्मर प्रड्यूसर लिमिटेड उर्वरक विक्रय केंद्र का निरीक्षण किया गया निरीक्षण में उपलब्ध स्कंध एवं मूल्य सूची प्रदर्शित नहीं था बिल बुक एवं स्कंध पंजी निर्धारित प्रारूप में संधारित नहीं था। पॉस मशीन में उपलब्ध स्कंध एवं भौतिक रूप से उपलब्ध स्कंध का भी मिलान नहीं हुआ तथा निर्धारित स्थान से अन्यत्र उर्वरक का भंडारण किया गया था। पाए गए अनियमितता के कारण कृषि केंद्र में विक्रय प्रतिबंधित कर दोनों कृषि केंद्रों को को सील कर दिया गया है। साथ ही कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया है। कृषि विभाग द्वारा नियमों के विरुद्ध कृषि आदान विक्रय करने वालो पर नकेल कसने में कोई कसर नहीं छोड़ जा रहा है एवं कार्रवाई जारी है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राज्य में बड़ा प्रशासनिक फेर बदल, देखिए आदेश की कॉपी   

By User 6 / July 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। जारी आदेश के अनुसार कई IAS अधिकारियों के कार्यभार में फेरबदल करते हुए कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) द्वारा मंगलवार को जारी आदेश के अनुसार...

जमीन नामांतरण और डायवर्सन अब स्वतः, लोगों को बड़ी राहत

By User 6 / July 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 08 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में राजस्व सेवाओं को लेकर बड़ा डिजिटल बदलाव देखने को मिल रहा है। राज्य सरकार के राजस्व, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग ने ‘ऑटो म्यूटेशन’ (स्वतः नामांतरण) और ‘ऑटो डायवर्सन’ (स्वतः व्यवर्तन) जैसी आधुनिक व्यवस्थाओं...

पुलिस विभाग में बड़ा बदलाव, कई के हुए तबादले  

By User 6 / July 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने में आया है। पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार प्रदेश के 64 निरीक्षकों (टीआई) के तबादला किया गया हैं। यह आदेश पुलिस स्थापना बोर्ड की अनुशंसा...

देर से मानसून पर घबराएं नहीं किसान, वैज्ञानिक तरीके से बढ़ेगी धान पैदावार

By User 6 / July 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 जुलाई 2026।खरीफ सीजन में मानसून के देर से सक्रिय होने के कारण प्रदेश के कई किसान समय पर धान की बुवाई या रोपाई नहीं कर पाए हैं। इस स्थिति में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) के प्रोफेसर डॉ....

महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप के मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान में किया गया गिरफ्तार

By User 6 / July 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप घोटाले में जांच एजेंसियों को बड़ी कामयाबी मिली है। लंबे समय से फरार चल रहे मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान में गिरफ्तार कर लिया गया है। इस गिरफ्तारी के के बाद...

साय सरकार का प्रशासनिक विस्तार, बोर्ड और आयोगों में नई टीम, दी बधाई 

By Reporter 5 / July 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 7 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में विभिन्न निगम, मंडल, आयोग, बोर्ड एवं अन्य संस्थाओं में नई नियुक्तियों को लेकर सरकार ने अहम निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इन नियुक्तियों पर सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं...

बस थोड़े से कनेर के फूल लें और देखिए क्या होगा बदलाव आपके जीवन में

By User 6 / July 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर. गुरुवार का दिन भगवान विष्णु और देवगुरु बृहस्पति को समर्पित होता है. ऐसे में इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने के साथ-साथ कुछ सरल उपायों को करना शास्त्रों में बहुत फलदायी माना गया है. शास्त्र, हिंदू धर्म और...

रायपुर में 8 जुलाई को आधुनिक थोक बाजार का लोकार्पण, व्यापार को नई दिशा

By User 6 / July 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 7 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के डूमरतराई में विकसित अत्याधुनिक नवीन थोक बाजार का नामकरण एवं लोकार्पण अब 8 जुलाई 2026 को किया जाएगा। इस भव्य समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय इस विश्वस्तरीय व्यापारिक परिसर का...

रायपुर में RDA प्रॉपर्टी बुकिंग ऑनलाइन, 121 संपत्तियां पोर्टल पर उपलब्ध

By User 6 / July 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 07 जुलाई 2026।रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) ने नागरिकों को बड़ी सुविधा देते हुए अपनी संपत्तियों की बुकिंग प्रक्रिया को पूरी तरह ऑनलाइन कर दिया है। अब इच्छुक नागरिक घर बैठे ही प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से संपत्तियों...

राज्य शासन ने एक साथ 19 राप्रसे अधिकारियों का स्थान परिवर्तन

By User 6 / July 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राज्य शासन ने एक साथ 19 राप्रसे अधिकारियों का स्थान परिवर्तन किया है। इसमें विजेंद्र सिंह को अयुक्त नगर निगम चिरमिरी बनाया गया है। इसी तरह राजीव पांडे को भिलाई आयुक्त से उच्च शिक्षा अपर संचालक, शशांक पांडे सोईओ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *