रायपुर: राजधानी में बिना पंजीयन और अनुमति के चल रहे कार्डियोलॉजी क्लिनिक के मामले में जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए क्लिनिक संचालक डॉ. वसी खान पर ₹20,000 का जुर्माना लगाया है। यह क्लिनिक एम्स रायपुर के पास लक्ष्मी मेडिकल हॉल की दूसरी मंजिल पर संचालित हो रहा था।
शिकायत के बाद सामने आया मामला
यह मामला 3 अप्रैल को छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान परिषद, रायपुर द्वारा की गई शिकायत के बाद सामने आया। जांच में पुष्टि हुई कि डॉ. वसी खान बिना आवश्यक पंजीयन और नर्सिंग होम एक्ट के तहत अनुमति के दिल से संबंधित बीमारियों का इलाज कर रहे थे।
प्रशासन ने इसे गंभीर स्वास्थ्य सुरक्षा उल्लंघन मानते हुए न केवल क्लिनिक को बंद कराया, बल्कि आर्थिक दंड भी लगाया।
पहले ही जारी हुआ था नोटिस
CMO कार्यालय की ओर से 22 अप्रैल को डॉ. वसी खान को एक नोटिस भेजा गया, जिसमें तुरंत क्लिनिक बंद करने का निर्देश था। जवाब में डॉ. खान ने बताया कि उन्होंने पहले ही क्लिनिक बंद कर दिया है और केवल जनरल मेडिसिन के मरीजों का इलाज कर रहे थे, न कि कार्डियोलॉजी से संबंधित।
डिग्री और योग्यता को लेकर उठा विवाद
जांच में यह भी सामने आया कि डॉ. खान ने MBBS और MD (फॉरेंसिक मेडिसिन) की डिग्री ली है, साथ ही उनके पास पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन कार्डियोलॉजी है। डॉ. खान का दावा है कि उन्होंने रायपुर के नारायणा हॉस्पिटल में 5 वर्षों तक कार्डियोलॉजी सेवाएं दी हैं।
डॉ. खान का यह भी कहना है कि रायपुर सहित देशभर में लगभग 1400 डॉक्टर इसी योग्यता के आधार पर कार्डियोलॉजी कंसल्टेंट के तौर पर कार्य कर रहे हैं।
प्रशासन की अगली कार्रवाई संभव
प्रशासन अब इस मामले में विस्तृत जांच कर रहा है और अन्य डॉक्टरों की शैक्षणिक योग्यता और प्रैक्टिस की वैधता की भी समीक्षा की जा सकती है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 16, 2026 /
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...
By User 6 /
September 18, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर के मरीन ड्राइव स्थित स्प्री वॉक परिसर में जिला प्रशासन के नवाचार प्रोजेक्ट ‘अक्षरा’ की शुरुआत की गई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को प्रोजेक्ट अक्षरा का शुभारंभ किया। इस पहल के तहत मरीन ड्राइव में...
By User 6 /
September 18, 2026 /
रायपुर, 18 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे उद्यमियों, निवेशकों...
By User 6 /
September 16, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी नवा रायपुर अटल नगर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का भव्य शुभारंभ हुआ। करीब 11 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद छत्तीसगढ़ को इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी का अवसर मिला है।...
By User 6 /
September 18, 2026 /
रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेशव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस दौरान आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में रायपुरवासियों ने 25 लाख से अधिक दीये जलाकर प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपनी शुभकामनाएं...
By User 6 /
September 17, 2026 /
रायपुर, 16 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड मामले में जगदलपुर की विशेष एनआईए अदालत ने 10 दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। 25 मई 2013 को हुए इस माओवादी हमले में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के...
By User 6 /
September 17, 2026 /
रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में एचडीएफसी बैंक के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को छत्तीसगढ़ में बैंक की सेवाओं के 25 वर्ष पूरे होने की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने इस...
By User 6 /
September 16, 2026 /
रायपुर। शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं जरूरतमंद परिवारों के लिए आर्थिक स्थिरता और आत्मविश्वास का आधार बन रही हैं। महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करने में सहयोग देने के उद्देश्य से संचालित महतारी...
By User 6 /
September 17, 2026 /
रायपुर। विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने भगवान विश्वकर्मा से छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि, खुशहाली और निरंतर प्रगति की कामना की। इस अवसर...
By User 6 /
September 20, 2026 /
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी (Anant chaturdashi 2026) मनाई जाती है और इस दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद गणेश जी की...