दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को हाल ही में तबीयत बिगड़ने के कारण मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि अब एक राहत की खबर सामने आई है। अस्पताल में कुछ दिनों तक इलाज कराने के बाद 89 वर्षीय अभिनेता की तबीयत में काफी सुधार हुआ है, जिसके चलते उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। अब उनका इलाज उनके बंगले पर ही जारी रहेगा।
ब्रीच कैंडी अस्पताल के डॉक्टर ने पुष्टि की है कि धर्मेंद्र को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है क्योंकि परिवार ने उन्हें घर ले जाने का निर्णय लिया है। अभिनेता को एंबुलेंस के जरिए उनके घर पहुंचाया गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें धर्मेंद्र को एंबुलेंस से घर ले जाते हुए देखा जा सकता है।
11 नवंबर को हेमा मालिनी और उनकी बेटी ईशा देओल ने सोशल मीडिया के माध्यम से बताया था कि धर्मेंद्र की तबीयत में सुधार हो रहा है। ईशा ने अपने पोस्ट में लिखा था कि मीडिया में कई तरह की अफवाहें फैल रही हैं, लेकिन उनके पिता की तबीयत स्थिर है और वे तेजी से स्वस्थ हो रहे हैं। उन्होंने सभी से परिवार की निजता का सम्मान करने की अपील की और सभी शुभचिंतकों का धन्यवाद किया।
धर्मेंद्र की तबीयत 1 नवंबर को खराब हुई थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसी बीच मंगलवार को सोशल मीडिया पर ऐसी अफवाहें फैलीं कि धर्मेंद्र का निधन हो गया है। इन अफवाहों को उनकी पत्नी हेमा मालिनी और बेटी ईशा देओल ने खारिज करते हुए बताया कि अभिनेता बिल्कुल जीवित हैं और स्वस्थ हो रहे हैं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
July 31, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार स्वास्थ्य को लेकर संजीदा है। इस कड़ी में अब सरकार ने एनालॉग (आर्टिफिशियल) पनीर के कारोबार पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ऐलान किया है कि आज...
By User 6 /
July 31, 2026 /
रायपुर. कांग्रेस ने एक बार फिर से छत्तीसगढ़ सरकार पर निशाना साधा है.प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) अध्यक्ष दीपक बैज ने राजीव भवन में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में राज्य सरकार के खिलाफ बड़े आंदोलन का ऐलान किया है. ककांग्रेस...
By User 6 /
August 1, 2026 /
रायपुर, 31 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई दिल्ली स्थित संचार भवन में केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात कर राज्य में...
By User 6 /
August 4, 2026 /
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...
By User 6 /
August 4, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...
By User 6 /
July 31, 2026 /
नई दिल्ली। महानदी जल विवाद के समाधान को लेकर नई दिल्ली स्थित श्रमशक्ति भवन में छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने की। इसमें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री...
By User 6 /
August 4, 2026 /
नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 मंगलवार को तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक तेज झटकों के कारण विमान कई बार हिलने लगा और कुछ समय के लिए नीचे की ओर आया।...
By Reporter 5 /
August 5, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, सुशासन, डिजिटल अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को...
By User 6 /
July 31, 2026 /
डोंगरगढ़। डोंगरगढ़ भाजपा में संगठनात्मक असंतोष थमने का नाम नहीं ले रहा है। 111 कार्यकर्ताओं के बड़े सामूहिक इस्तीफे के बाद अब 26 और पदाधिकारी ने इस्तीफा दिया है. इस खबर के सामने आने केबाद एक बात को यह स्पष्ट...
By User 6 /
July 31, 2026 /
सावन का महीना वैसे तो हर दिन महादेव के लिए समर्पित होता है लेकिन सोमवार के अगर बात की जाए तो इसमें चार गुना असीम कृपा भगवान की हमें मिल सकती है. इस दिन अभिषेक और आराधना करने से भगवान...