दिल्ली में सोमवार को हुए धमाके में 10 लोगों की मौत हो गई और 24 लोग घायल हुए हैं। इस हमले के बाद से देश की सुरक्षा एजेंसियां लगातार छापेमारी कर रही हैं और इसमें शामिल लोगों की तलाश में जुटी हुई हैं। बताया जा रहा है कि ब्लास्ट से पहले ही डॉ. शाहीन शाहिद को गिरफ्तार किया गया था, जिसने पूछताछ के दौरान कई अहम खुलासे किए हैं।
जांच एजेंसियों के मुताबिक, जैश-ए-मोहम्मद की महिला कमान संभालने वाली डॉ. शाहीन शाहिद पिछले दो साल से विस्फोटक सामग्री जमा कर रही थी। सूत्रों का कहना है कि पूछताछ के दौरान शाहीन ने कबूल किया है कि वह अपने साथियों के साथ मिलकर भारत में बड़े आतंकी हमले की साजिश रच रही थी। एजेंसियां लगातार शाहीन शाहिद से पूछताछ कर रही हैं और माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में और भी महत्वपूर्ण खुलासे हो सकते हैं। फिलहाल पूछताछ का केंद्र दिल्ली ब्लास्ट की साजिश को लेकर है।
शाहीन ने बताया कि उसकी जब भी मुलाकात डॉ. उमर से होती थी, वह देशभर में आतंकी हमले करने की बात करता था। शाहीन, मुजम्मिल और आदिल के साथ मिलकर दो साल से अमोनियम नाइट्रेट जैसे विस्फोटक इकट्ठा कर रही थी। यह सब जैश-ए-मोहम्मद के निर्देश पर किया जा रहा था।
सोमवार शाम करीब 6:52 बजे लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 के पास हुए धमाके में जिस सफेद i20 कार का इस्तेमाल हुआ, उसका CCTV फुटेज सामने आया है। वीडियो में काले मास्क में एक शख्स कार चलाते हुए दिखाई दिया, जिसे उमर नबी बताया जा रहा है, जो कश्मीर का रहने वाला है। ब्लास्ट के बाद फरीदाबाद स्थित अल-फलाह यूनिवर्सिटी चर्चा में आ गई है। यहां से 7 डॉक्टरों सहित 13 लोगों को हिरासत में लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
July 23, 2026 /
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर में पेपर लीक मामले को लेकर जारी विरोध-प्रदर्शन के बीच वीरवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि पेपर लीक के मामलों में दोषियों को जल्द सजा दिलाने...
By User 6 /
July 24, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में शुक्रवार सुबह आमानाका ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार कार की ने कई लोगों को घायल किया है. दुर्ग की ओर से रविशंकर विश्वविद्यालय की दिशा में आने वाले फ्लाईओवर के ढलान पर एक कार ने आधा दर्जन...
By Reporter 5 /
July 26, 2026 /
रायपुर। ट्रेन यात्रा के दौरान सफाई व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। 25 जुलाई को रायपुर से सिकंदराबाद जा रहे एक यात्री ने ट्रेन के कोच में कॉकरोच मिलने की शिकायत करते हुए रेलवे प्रशासन को...
By User 6 /
July 24, 2026 /
रायपुर, 23 जुलाई 2026।मातृ एवं शिशु पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से यूनिसेफ द्वारा रायपुर में “विश्व स्तनपान सप्ताह एवं स्वस्थ आहार” विषय पर मीडिया कार्यशाला का आयोजन किया गया। होटल सयाजी में आयोजित इस कार्यशाला में प्रिंट,...
By User 6 /
July 24, 2026 /
नई दिल्ली. दिल्ली के जंतर-मंतर पर NEET-UG पेपर लीक के विरोध में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का प्रदर्शन शुक्रवार को 35वें दिन भी जारी है। आज दोपहर 12:30 बजे CJP के प्रतिनिधिमंडल की केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात हो सकती है।...
By Reporter 5 /
July 25, 2026 /
नई दिल्ली: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वीकार कर लिया है। प्रधानमंत्री की सलाह पर केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को उनके वर्तमान मंत्रालयों के साथ शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। आदेश...
By Reporter 5 /
July 25, 2026 /
नई दिल्ली। NEET पेपर लीक विवाद और देशभर में छात्रों के लगातार प्रदर्शन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजे अपने इस्तीफे में कहा कि बीते...
By User 6 /
July 23, 2026 /
आज के समय में हर पेरेंट्स चाहता है कि उनका बच्चा सबसे तेज, होशियार हो....लेकिन सिर्फ कहने और चाहने से ऐसा नहीं होता. कई बच्चे ऐसे होते है जो मेहनत तो करते हैं लेकिन उन्हें उतना रिजल्ट नहीं मिल पाता,...
By User 6 /
July 25, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...
By User 6 /
July 22, 2026 /
नई दिल्ली। NEET एग्जाम पेपर लीक मामले में विपक्षी सांसदों ने सरकार के खिलाफ अपना रुख कड़ा कर लिया है। नाराजगी व्यक्त करने विपक्षी राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत कई सांसदों ने काले कपड़े पहनकर जबरदस्त विरोध...