Google Analytics Meta Pixel अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती का दावा, बंगाल में टीएमसी के 38 विधायक भाजपा के संपर्क में - Ekhabri.com

अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती का दावा, बंगाल में टीएमसी के 38 विधायक भाजपा के संपर्क में

बंगाल में पिछले साल विधानसभा चुनाव से ठीक पहले भाजपा में शामिल होने वाले अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती ने राज्य में शिक्षक भर्ती घोटाले को लेकर मचे घमासान के बीच बड़ा दावा किया है। मिथुन ने कहा कि राज्य में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के 38 विधायक भाजपा के संपर्क में हैं। उन्होंने दावा किया कि इनमें से 21 विधायक सीधे उनके संपर्क में हैं। मिथुन ने इसके साथ ही कहा कि यदि बंगाल में कल निष्पक्ष चुनाव होते हैं तो भाजपा जीतकर सत्ता में आ जाएगी। उन्होंने तृणमूल पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछले साल सत्तारूढ़ दल ने जबर्दस्ती चुनाव जीता था। वहीं, शिक्षक भर्ती घोटाले में मंत्री पार्थ चटर्जी की गिरफ्तारी पर मिथुन ने कहा कि यदि गलती की है तो सजा जरूर होगी। सबूत होने पर कानून से कोई भी नहीं बच सकता।

 

पिछले साल विधानसभा चुनाव के बाद करीब एक साल तक राजनीति से दूर रहने के बाद मिथुन फिर से सक्रिय दिख रहे हैं। मिथुन एक माह के भीतर दूसरी बार प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंचे। यहां पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इसके बाद मिथुन ने प्रदेश कार्यालय में सर्वप्रथम जनसंघ के संस्थापक डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं भाजपा के संस्थापक सदस्यों में से एक दीनदयाल उपाध्याय की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद मिथुन ने यहां भाजपा विधायकों व पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की।पिछले साल विधानसभा चुनाव के बाद मिथुन इससे पहले बीते चार जुलाई को पहली बार पार्टी के प्रदेश कार्यालय पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने पार्टी के लिए अब सक्रिय रूप से काम करने का संकल्प जताया था।

Read Also  Ekhabri खास खबर: रायपुर में 11 अक्टूबर से गरबा की धूम, शहर के 20 जगहों पर होगा रास गरबा का आयोजन

 

बीते जमाने में बालीवुड के दिल की धड़कन मिथुन चक्रवर्ती, पिछले साल मार्च में विधानसभा चुनावों से कुछ दिन पहले कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में एक मेगा रैली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुए थे। हालांकि उन्होंने चुनाव नहीं लड़ा, लेकिन उन्होंने भाजपा के लिए चुनाव प्रचार में सक्रिय रूप से भाग लिया। उन्होंने भाजपा उम्मीदवारों के लिए पूरे राज्य में प्रचार किया था, परंतु चुनाव के बाद चक्रवर्ती सक्रिय राजनीति से दूर हो गए थे। चार जुलाई को चक्रवर्ती ने राज्य भाजपा कार्यालय में संवाददाताओं से कहा था, मैं पिछले साल से स्वस्थ नहीं था, इसलिए मैं राजनीतिक गतिविधियों में भाग नहीं ले सका और न ही पार्टी कार्यालय में आया। पार्टी ने मुझे कुछ कार्य सौंपे हैं, और मैं उन कर्तव्यों को पूरा करने के लिए अपनी पूरी कोशिश करूंगा। मैं राज्य में पार्टी के लिए काम करूंगा।
उन्होंने कहा कि वह हमेशा से वंचितों के लिए काम करना चाहते थे और भाजपा ने उन्हें उनकी आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए एक मंच दिया है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन, 8-9 अक्टूबर को जुटेंगे अधिकारी

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...

Ekhabri खास खबर: रायपुर में 11 अक्टूबर से गरबा की धूम, शहर के 20 जगहों पर होगा रास गरबा का आयोजन

By Reporter 5 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...

अवैध संबंध के कारण युवक को उतारा मौत के घाट, पति पत्नी में मिलकर की बेरहमी से हत्या सिर को धड़ से किया अलग

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...

स्कूल से लौटते बच्चों के बीच पहुंचे शिक्षा मंत्री, सुनीं स्कूल की जरूरतें

By User 6 / October 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...

बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर नहीं रहे, कार्डियक अरेस्ट से निधन

By Reporter 5 / October 8, 2026 / 0 Comments
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...

नाना पाटेकर के निधन में केस दर्ज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...

छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा, 50 काले हिरण गोमर्डा जाएंगे

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...

जशपुर में जल संरक्षण की मुहिम तेज, 3800 कंटूर ट्रेंच का निर्माण पूरा

By User 6 / October 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। जशपुर जिले में वर्षा जल संरक्षण, भू-जल संवर्धन और ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जल संरक्षण के कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है। सेवा संकल्प अभियान 2026 के तहत...

ममता हुई कलंकित, बच्चों को लगातार प्रताड़ित करती थी मां, बच्चों की लिखित शिकायत के बाद हुई गिरफ्तारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिला मुख्यालय में ममता को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। इस मामले के उजागर होने से हर कोई चकित है, यहां शासकीय प्राथमिक शाला ग्राम परसदा में पदस्थ प्रधानपाठिका शबाना बानो को बालोद कोतवाली...

महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त 8 अक्टूबर को होगी जारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...