हिंदी सिनेमा ने अपने प्रतिभाशाली और लोकप्रिय अभिनेता मुकुल देव को खो दिया है। 54 वर्षीय मुकुल देव का शुक्रवार रात अचानक निधन हो गया, जिससे बॉलीवुड और उनके प्रशंसकों में शोक की लहर दौड़ गई है। ‘सन ऑफ सरदार’, ‘आर… राजकुमार’, और ‘जय हो’ जैसी फिल्मों में अपनी शानदार अदाकारी के लिए मशहूर मुकुल की मृत्यु के कारणों की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। उनके परिवार और करीबियों की ओर से बयान का इंतजार किया जा रहा है।
सुबह जब उनके दोस्तों को इस दुखद खबर का पता चला, वे उनके घर पहुंचे। उनकी करीबी मित्र और अभिनेत्री दीपशिखा नागपाल ने सोशल मीडिया पर एक थ्रोबैक तस्वीर के साथ इंस्टाग्राम स्टोरी पर “RIP” लिखकर उनके निधन की पुष्टि की। मुकुल आखिरी बार अभिनेत्री दिव्या दत्ता के साथ फिल्म ‘अंत द एंड’ में नजर आए थे। वे अभिनेता राहुल देव के छोटे भाई थे। मुकुल देव का जन्म नई दिल्ली में एक पंजाबी परिवार में हुआ था, जिनकी जड़ें जालंधर के पास एक गांव से जुड़ी थीं।
उनके पिता हरी देव, जो दिल्ली पुलिस में असिस्टेंट कमिश्नर थे, ने उन्हें अफगानी संस्कृति से परिचित कराया था। मुकुल को बचपन से ही मनोरंजन की दुनिया में रुचि थी। कक्षा 8 में उन्होंने दूरदर्शन के एक डांस शो में माइकल जैक्सन की नकल कर प्रदर्शन किया था, जिसके लिए उन्हें पहली बार पारिश्रमिक मिला। इसके अलावा, उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय उड़ान अकादमी से पायलट प्रशिक्षण भी लिया था। मुकुल ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत 1996 में धारावाहिक ‘मुमकिन’ से की थी और बाद में ‘फियर फैक्टर इंडिया’ के पहले सीजन को होस्ट किया।
उनकी पहली फिल्म ‘दस्तक’ थी, जिसमें उन्होंने एसीपी रोहित मल्होत्रा का किरदार निभाया था। यह फिल्म पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन की भी डेब्यू फिल्म थी। उनके निधन ने बॉलीवुड में एक अपूरणीय क्षति छोड़ी है। उनकी बहुमुखी प्रतिभा और जीवंत अभिनय को हमेशा याद किया जाएगा। प्रशंसक और सहकलाकार सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं, और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त कर रहे हैं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
February 11, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 11 फरवरी 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य के विकास, बजट और किसानों से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। मंत्रिपरिषद ने...
By Reporter 1 /
February 14, 2026 /
दुर्ग जिले में नाबालिग से गैंगरेप के 2 फरार आरोपियों ने कोर्ट पहुंचकर सरेंडर कर दिया है। इनमें एक आरोपी बीएन पांडेय दुर्ग सांसद का पूर्व पीए रहा है। जिसने लड़की को PWD विभाग में नौकरी लगवाने में मदद की...
By Rakesh Soni /
February 11, 2026 /
रायपुर: राजधानी में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के बीच पुलिस विभाग को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। आरक्षक हिमांशु बर्मन को हेरोइन की तस्करी करते पकड़ा गया। टिकरापारा थाना पुलिस ने आमानाका थाने में पदस्थ...
By User 6 /
February 10, 2026 /
नवा रायपुर, 9 फरवरी।छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था के तहत वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी अंकित आनंद को अतिरिक्त दायित्व सौंपने का आदेश जारी किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार अंकित आनंद, जो वर्तमान में सचिव पद पर...
By User 6 /
February 10, 2026 /
रायपुर, 10 फरवरी 2026।मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना छत्तीसगढ़ में सामाजिक समरसता, अंत्योदय और संवेदनशील शासन की भावना को साकार करने वाली एक महत्वपूर्ण पहल बनकर उभरी है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि यह योजना उन गरीब परिवारों के...
By Reporter 1 /
February 11, 2026 /
जिम्बाब्वे में तिरंगा लहराकर आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतने वाली भारतीय टीम के कप्तान आयुष म्हात्रे स्वदेश लौट आए हैं। उनकी अगुवाई में भारत ने फाइनल में इंग्लैंड को 100 रनों से हराकर रिकॉर्ड छठी बार ट्रॉफी...
By Reporter 1 /
February 12, 2026 /
फिल्मों में अपनी शानदार कॉमेडी से करोड़ों चेहरों पर मुस्कान लाने वाले दिग्गज अभिनेता राजपाल यादव इन दिनों अपनी जिंदगी के सबसे कठिन दौर का सामना कर रहे हैं। 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाई कोर्ट...
By Rakesh Soni /
February 11, 2026 /
रायपुर। राजधानी में फिर लूट का मामला सामने आया है।बदमाशों ने फिर चाकू की नोक पर युवक को लूट लिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी हेमंत पटनायक और उसके दोस्त के साथ लूट सरस्वती नगर थाना क्षेत्र के...
By Reporter 1 /
February 14, 2026 /
भोपाल में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने चर्चित फिल्म जुदाई की कहानी की याद ताज़ा कर दी। यहां कुटुंब न्यायालय में आपसी सहमति से तलाक के बदले करीब डेढ़ करोड़ रुपये (मकान + नकद) पर समझौता हुआ और...
By User 6 /
February 14, 2026 /
रायपुर, 14 फरवरी 2026।धमतरी जिले में हुए भीषण सड़क हादसे में कोबरा बटालियन के जवानों के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने इस दुर्घटना को अत्यंत पीड़ादायक बताते हुए कहा कि राष्ट्रसेवा में...