Google Analytics Meta Pixel अदा शर्मा का छत्तीसगढ़ी गाने पर धमाल, वायरल हुई ‘रइपुर के गोल बाजार’ पर बनाई रील - Ekhabri.com

अदा शर्मा का छत्तीसगढ़ी गाने पर धमाल, वायरल हुई ‘रइपुर के गोल बाजार’ पर बनाई रील

बॉलीवुड एक्ट्रेस अदा शर्मा एक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वजह है उनका छत्तीसगढ़ी गाने पर बनाया गया वीडियो। अदा शर्मा ने छत्तीसगढ़ी फिल्म ‘जित्तु के दुल्हनिया’ के पहले गाने ‘रइपुर के गोल बाजार’ पर एक रील बनाई है, जिसे उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर किया। इस रील को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है और यह सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी है। अब तक इस वीडियो को 5 मिलियन से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं।

 

 

 

अदा शर्मा ने यह वीडियो छालीवुड एक्ट्रेस शालिनी विश्वकर्मा की रिक्वेस्ट पर बनाया है। दरअसल, शालिनी की अपकमिंग फिल्म ‘जित्तु के दुल्हनिया’ का पहला गाना ‘रइपुर के गोल बाजार’ 22 मई को मयूरा म्यूजिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ था। इस गाने की लॉन्च के बाद शालिनी ने अदा से अनुरोध किया कि वे इस गाने पर रील बनाएं। अदा ने न सिर्फ उनकी बात मानी बल्कि प्यारे एक्सप्रेशंस के साथ एक शानदार रील भी बनाई।

 

 

 

अदा शर्मा ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा— “एक हिरोइन की तरफ से दूसरी हिरोइन को ढेर सारा प्यार… आपकी नई मूवी के लिए बहुत सारी बधाई। I hope आपकी फिल्म सुपरहिट हो और आप खूब तरक्की करो।” अदा के इस भावुक और प्यारे मैसेज ने न सिर्फ शालिनी बल्कि उनके फैंस को भी भावुक कर दिया। शालिनी ने भी इस पर प्रतिक्रिया देते हुए अदा को धन्यवाद दिया और कहा कि ये पल उनके लिए बेहद खास है।

 

 

यह पहली बार नहीं है जब अदा शर्मा ने छत्तीसगढ़ के लिए अपना प्यार दिखाया हो। हाल ही में वे फिल्म ‘बस्तर: द नक्सल स्टोरी’ में नजर आई थीं, जो छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित इलाकों पर आधारित है। इस फिल्म की शूटिंग उन्होंने बस्तर के जंगलों में की थी। फिल्म के प्रमोशन के लिए वे रायपुर भी आई थीं और तभी से उनका छत्तीसगढ़ से खास जुड़ाव बना हुआ है।

Read Also  कैबिनेट बैठक में बड़े फैसले, उद्योग, कर और बिजली व्यवस्था में सुधार

 

 

शालिनी विश्वकर्मा और जितू साहू की मुख्य भूमिका वाली छत्तीसगढ़ी फिल्म ‘जित्तु के दुल्हनिया’ 25 जुलाई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म को उत्तम तिवारी ने डायरेक्ट किया है और इसका निर्माण मयूरा फिल्म्स के बैनर तले हुआ है। अदा शर्मा द्वारा बनाई गई रील इस फिल्म के प्रचार को और भी रंगीन बना रही है।

 

 

 

अदा शर्मा की इस रील को खासकर छत्तीसगढ़ के लोग काफी पसंद कर रहे हैं। इंस्टाग्राम पर यूजर्स उनके क्यूट एक्सप्रेशंस, परफॉर्मेंस और छत्तीसगढ़ी कल्चर के लिए उनके समर्थन की सराहना कर रहे हैं। यह रील अब ना सिर्फ छत्तीसगढ़ बल्कि पूरे देश में धूम मचा रही है।

 

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ BJP को मिला नया प्रभारी, स्मृति ईरानी संभालेंगी संगठन की कमान

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...

एशियन गेम्स में छाईं संजू देवी, छत्तीसगढ़ का बढ़ाया देशभर में गौरव

By User 6 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 सितंबर 2026। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक सफलता में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की संजू देवी ने...

पंजाब के बाद आसाम में भी भूपेश बघेल का विरोध

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...

नवा रायपुर में 22 सितंबर को सजेगी तीज मिलन उत्सव की भव्य रंगत

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक-संस्कृति, पारंपरिक तिहार और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नवा रायपुर में भव्य तीज मिलन उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 22 सितंबर 2026, मंगलवार को दोपहर 12 बजे से...

ओडिशा प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व राज्यपाल से की मुलाकात

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने ओडिशा प्रवास के दौरान सोमवार को भुवनेश्वर में छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यपाल एवं वरिष्ठ राजनेता विश्वभूषण हरिचंदन से उनके निवास पर सौजन्य भेंट की।   मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस दौरान विश्वभूषण...

भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री ने की राज्य के नागरिकों से अपील 

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में बारिश...

पवन साय को झारखंड में नई जिम्मेदारी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई  

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पवन साय को झारखंड में प्रदेश महामंत्री (संगठन) का दायित्व मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने पवन साय के नए दायित्व को लेकर विश्वास जताया कि उनके संगठनात्मक अनुभव से झारखंड...

रायपुर में गणेश विसर्जन की तैयारी पूरी, महादेव घाट पर कंट्रोल रूम बनेगा

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...

छत्तीसगढ़ में डिजिटल क्रांति की दस्तक, वसुंधरा परियोजना बदलेगी राजस्व सेवाओं का स्वरूप

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार नागरिकों को सुगम, त्वरित और पारदर्शी राजस्व सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में डिजिटल बदलाव की बड़ी पहल कर रही है। राजस्व, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग की ‘वसुंधरा’ परियोजना के माध्यम से प्रदेश के पुराने और...

पितृ में ना करें पूर्वजों की अनदेखी, तिथियों के अनुसार करें पितृ की पूजा

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *