भिलाई, 5 जून 2025: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जामुल स्थित एसीसी सीमेंट के अंतर्गत अदाणी फाउंडेशन द्वारा एक भव्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन में ड्रॉइंग प्रतियोगिता, नुक्कड़ नाटक और पौधारोपण के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का सशक्त संदेश दिया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत स्किल डेवलपमेंट सेंटर के छात्रों द्वारा प्रस्तुत स्वागत गीत से हुई, जिसने पूरे माहौल को सकारात्मक ऊर्जा से भर दिया। इसके बाद उत्थान कोचिंग सेंटर के बच्चों के लिए ड्रॉइंग प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें बच्चों ने पर्यावरण से जुड़ी रचनात्मकता का परिचय दिया। विजेताओं को सम्मानित कर प्रोत्साहित किया गया।
नुक्कड़ नाटक ने दिया प्लास्टिक मुक्त भारत का संदेश
कार्यक्रम के दौरान प्लास्टिक मुक्त भारत पर आधारित नुक्कड़ नाटक भी प्रस्तुत किया गया, जिसमें प्लास्टिक के दुष्प्रभावों को प्रभावशाली तरीके से दर्शाया गया। दर्शकों ने इसे खूब सराहा और संदेश से जुड़ाव महसूस किया।
विशिष्ट अतिथियों ने दिया प्रकृति संरक्षण का मंत्र
कार्यक्रम में सीईसीबी दुर्ग की रीजनल ऑफिसर डॉ. अनीता सावंत ने कहा, “हम प्रकृति से अलग नहीं हैं, बल्कि उसका हिस्सा हैं। इसकी रक्षा करना हम सभी का कर्तव्य है।” एसीसी प्लांट के चीफ प्लांट मैनेजर सुदीप्तो मोंडल ने प्लास्टिक के खतरे को रेखांकित करते हुए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया।
पौधारोपण के साथ कार्यक्रम का समापन
कार्यक्रम का समापन सामूहिक पौधारोपण से हुआ, जिसमें अतिथियों, छात्रों और अदाणी फाउंडेशन की टीम ने मिलकर पौधे लगाए और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
2030 तक 10 करोड़ पौधों का लक्ष्य
गौरतलब है कि अदाणी समूह ने वर्ष 2030 तक 10 करोड़ पौधे लगाने का संकल्प लिया है, जो भारत ही नहीं, विश्व की सबसे बड़ी हरित पहलों में शामिल है। यह संकल्प भावी पीढ़ियों के लिए एक हरा-भरा भविष्य सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण कदम है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
June 22, 2026 /
रायपुर, 21 जून 2026।छत्तीसगढ़ सरकार ने नगरीय विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए बिलासपुर जिले के कोटा नगर पंचायत को नगर पालिका का दर्जा दे दिया है। उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव...
By User 6 /
June 22, 2026 /
अयोध्या। राम मंदिर चढ़ावा चोरी (Ram Mandir Donation Theft) और वित्तीय अनियमितताओं के मामले जांच कर रहे विशेष जांच दल (SIT) ने अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट तैयार कर ली है, जिसमें बड़े खुलासे हुए हैं। सूत्रों के मुताबिक, रिपोर्ट में श्रीरामजन्मभूमि...
By User 6 /
June 23, 2026 /
रायपुर | मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक शुरू हो गई है। इस बैठक में राज्य के विकास, प्रशासनिक सुधार और विभिन्न विभागों से जुड़े अहम प्रस्तावों पर चर्चा होने की संभावना...
By User 6 /
June 22, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप बुद्धि व विवेक से काफी अच्छे निर्णय लेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। लेकिन आप किसी से मांग कर...
By User 6 /
June 24, 2026 /
रायपुर। शिक्षा से जुड़ा अहम फैसला लिया गया है, जिसके अंदर अब छत्तीसगढ़ में अगले शैक्षणिक सत्र से स्कूलों का नया सत्र 1 अप्रैल से शुरू होगा। शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव की अध्यक्षता में आयोजित विभागीय समीक्षा बैठक में यह...
By User 6 /
June 23, 2026 /
रायपुर, 23 जून 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में आज कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण रोजगार, आजीविका सशक्तीकरण और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा...
By User 6 /
June 23, 2026 /
महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले से दिलदहलाने वाली खबर सामने आई है। खबर है कि खल्लारी थाना क्षेत्र के रामखेड़ा झारा नाला के पास रेत में दबी एक युवती की लाश मिली, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है। अभी...
By User 6 /
June 23, 2026 /
रायपुर, 22 जून 2026।छत्तीसगढ़ स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (सीएसआईडीसी) की 161वीं संचालक मंडल बैठक सोमवार को रायपुर स्थित उद्योग भवन में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष राजीव अग्रवाल (कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त) ने की। बैठक में राज्य...
By User 6 /
June 25, 2026 /
रायपुर, 24 जून 2026।छत्तीसगढ़ में भारतमाला परियोजना के तहत निर्माणाधीन राष्ट्रीय राजमार्गों के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल ने अधिकारियों और ठेकेदारों की समीक्षा बैठक लेकर स्पष्ट किया...
By User 6 /
June 23, 2026 /
अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ में लगातार रेत माफियाओं की संदिग्ध घटनाएं देखने को मिल रही है। बड़ी खबर है कि अवैध रेत खनन और परिवहन रोकने के लिए रायपुर से अंबिकापुर पहुंची खनिज विभाग की टीम पर रेत माफिया ने हमला कर...