रायपुर, 8 मार्च 2025– अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2025 के अवसर पर अदाणी फाउंडेशन ने ग्राम साल्ही में विशेष महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से 500 से अधिक महिलाओं को सम्मानित किया गया।
समारोह की शुरुआत में महिलाओं के लिए पारंपरिक खेलों का आयोजन किया गया, जिसमें “गेंद से बाल्टी भरो,” “किस्मत का खेल,” और “बोतल गिराओ” जैसे खेल शामिल थे। महिलाओं ने इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपने बचपन की यादों को ताजा किया।
स्व सहायता समूहों ने लगाए आकर्षक स्टॉल
समारोह में विभिन्न जिलों से आए स्व सहायता समूहों ने अपने उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई। इनमें कास्ट्यूम ज्वेलरी, मशरूम उत्पादन, मिक्स नमकीन, बी वैक्स उत्पाद, हर्बल साबुन, मसाले, सैनिटरी पैड, और दुग्ध उत्पाद शामिल थे।
रायपुर से आई उद्यमी कविता देव ने मिलेट्स आधारित उत्पादों का प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि मिलेट्स पोषण से भरपूर होते हैं और स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभदायक हैं।
मुख्य अतिथि ने किया महिलाओं को सम्मानित
समारोह में मुख्य अतिथि विधायक राजेश अग्रवाल ने महिलाओं को सम्मानित किया और कहा, “आज की नारी अबला नहीं, बल्कि संपूर्ण विश्व की प्रेरणास्त्रोत बन चुकी है। हमें उनके सशक्तिकरण के लिए सामूहिक प्रयास करने होंगे।”
500 महिलाओं को किया गया सम्मानित
इस आयोजन में शिक्षिका, डॉक्टर, समाज सेविका और स्व सहायता समूहों से जुड़ी 500 महिलाओं को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
महिला सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्धता
अदाणी इंटरप्राइसेस के चीफ ऑफ क्लस्टर मनोज कुमार शाही ने कहा कि अदाणी फाउंडेशन महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित कर रहा है और रोजगारोन्मुखी परियोजनाओं में सहायता प्रदान कर रहा है।
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...
अंबिकापुर/नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में पदस्थ ट्रेनी IPS एवं CSP राहुल बंसल से जुड़ी अहम खबर सामने आई है। IPS पर एक ठगी मामले की जांच के दौरान 1 करोड़ रुपए रिश्वत लेने का गंभीर आरोप लगा है। हरियाणा...
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, सुशासन, डिजिटल अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को...
नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 मंगलवार को तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक तेज झटकों के कारण विमान कई बार हिलने लगा और कुछ समय के लिए नीचे की ओर आया।...
रायपुर। 12 अगस्त को हरियाली अमावस्या है। अमावस्या के दिन पितरों को जल अर्पित करना बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। इसे पितृ तर्पण कहा जाता है। माना जाता है कि पितरों को श्रद्धा और भक्ति भाव से जल देने से...
बिलासपुर। हाईकोर्ट ने बड़ा आदेश सुनाया है, जिसके अनुसार अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती। रायगढ़ जिले में कलेक्टर ने 4 फरवरी 2005 को रायगढ़-रेगपाली, रायगढ़-खरसिया, रायगढ़-सारंगढ़ और रायगढ़-धर्मजयगढ़ राष्ट्रीय राजमार्गों की...
रायपुर। छत्तीसगढ़ में एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी है.यहां अब ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 15 अगस्त से रायपुर में पहली बार 10 किलो का हल्का और पारदर्शी गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा. इस सिलेंडर की सबसे...
रायपुर। छत्तीसगढ़ में निराश्रित और घुमंतू मवेशियों के संरक्षण के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। ‘गौधाम योजना’ के तहत प्रदेशभर में चरणबद्ध तरीके से 1,460 गौधाम स्थापित किए जाएंगे। इस पहल का उद्देश्य बेसहारा पशुओं को...
मुंबई. बॉलीवुड सुपरस्टार बजरंगी भाईजान याने की सलमान खान एक बार फिर अपनी दरियादिली को लेकर चर्चा में हैं। असम में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए उन्होंने अपना हाथ आगे बढ़ाया है। सलमान खान ने...