रायगढ़, 7 अप्रैल 2025: अदाणी फाउंडेशन द्वारा रायगढ़ जिले के पुसौर ब्लॉक अंतर्गत ग्राम बड़े भंडार में नव-निर्मित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और कबड्डी प्रशिक्षण शेड का लोकार्पण शनिवार को किया गया। यह कॉम्प्लेक्स क्षेत्र की ग्रामीण प्रतिभाओं विशेषकर बालिकाओं को खेल प्रशिक्षण और शारीरिक विकास का सशक्त मंच प्रदान करेगा।
अदाणी पावर लिमिटेड, रायगढ़ के सामाजिक उत्तरदायित्व कार्यक्रम के तहत निर्मित इस आधुनिक सुविधा में व्यायाम हेतु जिम उपकरण भी उपलब्ध कराए गए हैं। इसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र की बेटियों को खेल के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाना है।
50 बेटियाँ ले रहीं कबड्डी प्रशिक्षण, राज्य-राष्ट्रीय स्तर पर चमक रहीं प्रतिभाएँ
अदाणी पॉवर रायगढ़ द्वारा अक्टूबर 2022 से कबड्डी प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया गया था। अब तक 17 गाँवों की 50 बालिकाएँ नियमित रूप से तीन अनुभवी कोचों से प्रशिक्षण ले रही हैं। इनमें से वर्ष 2024-25 में 8 बालिकाओं ने छत्तीसगढ़ राज्य जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता में चयनित होकर जिले का नाम रोशन किया है।
इनमें कु. सानिया यादव का चयन 34वीं सब जूनियर राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता, गया (बिहार) के लिए हुआ था, जहाँ उन्होंने छत्तीसगढ़ राज्य का प्रतिनिधित्व किया।
IMG 20250407 WA0041
ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को नई पहचान देने की दिशा में कदम
स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने अदाणी फाउंडेशन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह कबड्डी शेड न केवल बेटियों के लिए खेल प्रशिक्षण का केंद्र बनेगा बल्कि उनकी आत्मनिर्भरता और पहचान का जरिया भी साबित होगा।
CSR के तहत शिक्षा, स्वास्थ्य और खेल को बढ़ावा
अदाणी फाउंडेशन रायगढ़ जिले के पुसौर और तमनार क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, आजीविका उन्नयन और खेल को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न कार्यक्रम चला रहा है। फाउंडेशन तीरंदाजी जैसे पारंपरिक खेलों में भी खिलाड़ियों को प्रशिक्षित कर रहा है।
कार्यक्रम में एपीएल के संचालन और रखरखाव सलाहकार जयदेब नंदा, ग्राम सरपंच ओम प्रकाश गुप्ता, उपसरपंच प्रतिनिधि घनश्याम यादव, पंचानंद गुप्ता, एपीएल के सीबीओ सुधाकर टंडन, एचआर हेड घनश्याम दास गर्ग, सुरक्षा प्रमुख नटवरसिंह, संचार प्रमुख धनंजय सिंह और अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि जयदेब नंदा ने कहा, “कबड्डी जैसे पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने की यह पहल सराहनीय है। यहां की सुविधाएँ खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाएंगी।”
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों और जांच की उपलब्धता तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने पर राज्य सरकार ने जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा...
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...
छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश के पांच प्रमुख शक्तिपीठों को विकसित कर धार्मिक पर्यटन को नई पहचान देने की दिशा में काम कर रही है। छत्तीसगढ़ आस्था पथ योजना के तहत मां महामाया मंदिर रतनपुर, मां बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़, मां दंतेश्वरी मंदिर...
नई दिल्ली. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और राहु की युति को शुभ नहीं माना जाता है। वहीं, सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश करना भी ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार 24 अक्तूबर 2026 को सूर्य...
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए दीपावली अवकाश की अवधि बढ़ा दी है। संशोधित आदेश के अनुसार अब...
जयपुर। जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बुधवार सुबह जर्मनी के फ्रैंकफर्ट से नई दिल्ली आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट (AI-2030) की अचानक इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। सुरक्षा एजेंसियों को इस फ्लाइट को लेकर हाईजैक का अलर्ट मिला था, जिसके बाद...
दिल्ली। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। यह पवित्र पर्व मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना और उनका आशीर्वाद पाने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। नवरात्र व्रत (Shardiya Navratri 2026 Vrat Paran) का पारण...
रायपुर। इस नवरात्र में तिथियों के घटने और बढ़ने से कंफ्यूजन बना हुआ है। अगर आप भी सप्तमी व्रत, अष्टमी व्रत और अष्टमी कन्या पूजन को लेकर कंफ्यूज हो रहे हैं तो आपको बता दें कि काशी के पंचांग में...
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर अंचल की पारंपरिक ढोकरा (बेलमेटल) शिल्पकला को राष्ट्रीय पहचान दिलाने वाले कोंडागांव जिले के शिल्पकार बन्नूराम बैद का चयन प्रतिष्ठित शिल्प गुरु अवार्ड 2025 के लिए किया गया है। भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय के विकास...