Google Analytics Meta Pixel महिला दिवस पर अदाणी फाउंडेशन का भव्य आयोजन, 600 से अधिक महिलाएं शामिल   - Ekhabri.com

महिला दिवस पर अदाणी फाउंडेशन का भव्य आयोजन, 600 से अधिक महिलाएं शामिल  

रायगढ़, तमनार, 10 मार्च 2025: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर अदाणी फाउंडेशन ने तमनार के ग्राम कुंजेमुरा में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें 600 से अधिक महिलाओं ने भाग लिया। इस आयोजन का उद्देश्य महिलाओं के सशक्तिकरण को बढ़ावा देना, उनके योगदान को सम्मानित करना और स्वास्थ्य एवं कौशल विकास के प्रति जागरूकता फैलाना था।  

IMG 20250310 WA0037
IMG 20250310 WA0037

महिला सशक्तिकरण को लेकर उत्साहजनक भागीदारी

कार्यक्रम में कुंजेमुरा की जनपद सदस्य यज्ञसैनी उमेश सिदार मुख्य अतिथि रहीं, जबकि अध्यक्षता ग्राम सरपंच संजुक्ता ललित खेस्स ने की। विशिष्ट अतिथियों में जनपद सदस्य नंदिनी मनोज राय, रोडोपाली सरपंच पंकजनी प्रकाश राठिया, रायगढ़ जिला ताइक्वांडो संघ सचिव आरती सिंह और राष्ट्रीय खिलाड़ी ऋषिता सिंह शामिल थीं।

 

इस कार्यक्रम में ढ़ोलनारा, मिलूपारा, बजरमुडा, सराईटोला, रोडोपाली, डोलेसरा, करवाही, गारे, पाता और भालुमुडा जैसे गांवों की महिलाएं भी शामिल हुईं।

 

महिला प्रतिभाओं को मंच देने की पहल

अदाणी नेचुरल रिसोर्सेस, तमनार के क्लस्टर हेड मुकेश कुमार ने कहा, “अदाणी फाउंडेशन महिलाओं के सशक्तिकरण और कौशल विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है। हमारा उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और समाज में उनकी भागीदारी को मजबूत करना है।”

 

इस अवसर पर महिलाओं के लिए कई पारंपरिक खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें फुगड़ी, कुर्सी दौड़, जलेबी दौड़ और हांडी फोड़ प्रमुख रहीं। विजेताओं को अदाणी फाउंडेशन द्वारा सम्मानित किया गया।

 

संस्कृति और स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान

कार्यक्रम के दौरान छत्तीसगढ़ी लोकगीतों और सामूहिक सुआ नृत्य की प्रस्तुतियां हुईं, जिसमें 10 टीमों ने भाग लिया। यह आयोजन न केवल मनोरंजन का स्रोत बना, बल्कि लोकसंस्कृति को बढ़ावा देने का माध्यम भी बना।

 

साथ ही, अदाणी फाउंडेशन की मोबाइल हेल्थ केयर यूनिट के जरिए महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की गई और मुफ्त दवाएं उपलब्ध कराई गईं। विशेषज्ञों ने महिलाओं को नियमित स्वास्थ्य जांच कराने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का परामर्श दिया।

 

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ा कदम

ग्राम पंचायत और अन्य गणमान्य महिलाओं ने अदाणी फाउंडेशन को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह आयोजन महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करता है और उनके लिए एक मजबूत मंच प्रदान करता है।

IMG 20250310 WA0036
IMG 20250310 WA0036

अदाणी फाउंडेशन रायगढ़ जिले के तमनार और पुसौर प्रखंड में सीएसआर गतिविधियों के तहत शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, आजीविका उन्नयन और ढांचागत विकास के लिए कार्य कर रहा है। इन प्रयासों से 100 से अधिक गांवों के लोगों को लाभ मिल रहा है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


रायपुर लौटते ही रमन सिंह से मिलने पहुंच रहे CM साय, क्या इस मुलाकात के पीछे है कोई बड़ा सियासी संकेत?

By User 6 / March 7, 2026 / 0 Comments
Raman Singh surgery के बाद छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष Raman Singh शुक्रवार को Coimbatore से इलाज करवाकर Raipur लौट आए। एयरपोर्ट पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।   जानकारी के मुताबिक,...

रायपुर में युवती के अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी, 5 लाख की मांग

By User 6 / March 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर : के टैगोर नगर इलाके में एक युवती के परिवार को फोटो वायरल करने की धमकी देकर 5 लाख रुपये की मांग करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज...

शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण, गर्भपात के बाद युवक गिरफ्तार

By User 6 / March 9, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में शादी का झांसा देकर शोषण करने का गंभीर मामला सामने आया है। सरकंडा थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करने वाली एक युवती से दोस्ती कर युवक ने उसके साथ...

छत्तीसगढ़ में शुरू होने वाला है गर्मी का ‘असली खेल’, अगले एक हफ्ते के लिए मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

By User 6 / March 7, 2026 / 0 Comments
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है और लोगों को धीरे-धीरे गर्मी का अहसास होने लगा है. मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल प्रदेश में किसी बड़े मौसमीय बदलाव की संभावना नजर...

बिलासपुर में पुलिस टीम पर हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

By User 6 / March 6, 2026 / 0 Comments
Bilaspur Police Attack का एक गंभीर मामला सामने आया है। छत्तीसगढ़ के Bilaspur जिले के Bilha थाना क्षेत्र में बदमाशों को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। इस घटना के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार...

IND vs ENG: अक्षर का कैच या बुमराह का ओवर…? सूर्या ने बताया क्या था मैच का टर्निंग प्वाइंट

By User 6 / March 6, 2026 / 0 Comments
IND vs ENG: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल भारत और इंग्लैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 7 रनों से हराकर अपनी अहमदाबाद की टिकट पक्की कर...

Breaking News: रायपुर में एयरफोर्स विंग कमांडर ने घर में लगाई फांसी, जांच शुरू  

By User 6 / March 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 मार्च। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। तेलीबांधा थाना क्षेत्र में एयरफोर्स के एक विंग कमांडर ने अपने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके...

विनोद तावडे को राज्यसभा प्रत्याशी बनने पर बृजमोहन अग्रवाल ने दी बधाई

By User 6 / March 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता विनोद तावडे राज्यसभा प्रत्याशी घोषित किए जाने पर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि तावडे का अनुभव, नेतृत्व क्षमता और संगठनात्मक समझ संसद की...

अफीम की खेती पर छत्तीसगढ़ विधानसभा में हंगामा, 29 विधायक निलंबित

By User 6 / March 10, 2026 / 0 Comments
समोदा गांव में अफीम की खेती पर गरमाई राजनीति दुर्ग जिले के समोदा गांव में अफीम की खेती के मामले ने छत्तीसगढ़ विधानसभा में राजनीतिक माहौल गरमा दिया। सोमवार को इस मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी...

रायपुर में CA ऑफिस में चोरी, 3 नाबालिग पकड़े

By User 6 / March 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर : में एक निजी सीए कार्यालय में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन विधि से संघर्षरत बालकों को पकड़ा है। Raipur CA Office Theft मामले में आरोपियों के पास से चोरी किया गया...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *