Google Analytics Meta Pixel विश्व ओज़ोन दिवस और हिन्दी दिवस पर अदाणी फाउंडेशन ने आयोजित किए कार्यक्रम, 400 से अधिक छात्र हुए शामिल - Ekhabri.com

विश्व ओज़ोन दिवस और हिन्दी दिवस पर अदाणी फाउंडेशन ने आयोजित किए कार्यक्रम, 400 से अधिक छात्र हुए शामिल

रायगढ़, 16 सितंबर 2023: अदाणी फाउंडेशन ने जिले के तमनार और पुसौर विकासखंड में विश्व ओजोन दिवस और हिन्दी दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया। शनिवार को गारे पेलमा- II और III कोयला खदान के सामाजिक सहकारों के तहत अदाणी फाउंडेशन ने तमनार तहसील के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मिलुपारा और माध्यमिक शाला सरईटोला में छात्रों के साथ विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया। वहीं, गत बुधवार को पुसौर विकासखंड में अदाणी पॉवर लिमिटेड, रायगढ़ के सीएसआर मद् के तहत शासकीय शाला जेवरीडीह, बड़े भंडार, काठली और सूपा में हिन्दी दिवस पर कई कार्यक्रम किए गए।

IMG 20230916 WA0011

उपरोक्त दोनों ही दिवसों के समारोह में विभिन्न खेलों सहित मुख्यतः चित्रकला प्रतियोगिता, प्रश्नोत्तरी, निबंध और पर्यावरण से संबंधित पोस्टर, हिंदी पठान इत्यादि जैसी विभिन्न गतिविधियों में 400 से अधिक छात्रों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में ओज़ोन परत की सुरक्षा से पर्यावरण और पृथ्वी को होने वाले लाभ को बताना था, साथ ही अपनी मातृभाषा हिंदी की महत्ता को जागृत करना था।

IMG 20230916 WA0009

ओज़ोन और ओज़ोन परत के बारे में:

 

ओज़ोन एक प्राकृतिक रूप से पाया जाने वाला अणु है, जो कि तीन ऑक्सीजन परमाणुओं से बनता है। इसका रासायनिक सूत्र O3 है। ओज़ोन परत ओज़ोन की उच्च सांद्रता के लिए सामान्य शब्द है, जो पृथ्वी की सतह से लगभग 15-30 किमी ऊपर समताप मंडल में पाई जाती है। यह पूरे ग्रह को कवर करता है और सूर्य से हानिकारक पराबैंगनी-बी (यूवी-बी) विकिरण को अवशोषित करके पृथ्वी पर जीवन की रक्षा करता है। अदाणी समूह द्वारा अपने सभी परियोजनाओं में ओज़ोन परत और पर्यावरण के संरक्षण के लिए कई तरह के कार्यक्रमों का संचालन किया जा रहा है।

 

 

उक्त कार्यक्रमों में:

 

अदाणी इन्टरप्राइजेस के चीफ आफ क्लस्टर मुकेश कुमार, माइंस हेड बिपिन कुमार सिंह, एनवायरमेन्ट डिपार्टमेंट के हेड महेन्द्र कुमार घृतलहरे, हार्टिकल्चर डिपार्टमेंट से राजेश शर्मा, और सरवानी की संस्था प्रमुख इलिसबा लकड़ा सहित सभी शिक्षक और शिक्षिकाएं उपस्थित थे।

 

इस दौरान, मुकेश कुमार और बिपिन कुमार ने विद्यार्थियों को ओजोन लेयर के महत्व और संरक्षण के बारे में जागरूक किया, और ओजोन से होने वाले लाभ और हानियों के बारे में बताते हुए पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण की महत्वपूर्ण बात कही।

 

अदाणी पॉवर लिमिटेड के पुसौर ब्लॉक के कार्यक्रम में शामिल हुए:

 

उपेन्द्र नेगी-मिडिल स्कूल, काठली; दशरथी जांगड़े – हेड मास्टर, जेवरीडीह; महेन्द्र कुमार घृतलहरे – एनवायरमेंट डिपार्टमेंट; राजेश शर्मा – हार्टिकल्चर डिपार्टमेंट; पदम लोचन पटेल – हेड मास्टर मिडल स्कूल, सूपा; लीलाधर सिदार – हेड मास्टर मिडल स्कूल, बड़े भंडार; सेट कुमार सिदार – हेड मास्टर प्राइमरी स्कूल, सरवानी; और मनबोध पटेल – मिडिल स्कूल, सूपा शामिल थे।

कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले छात्रों को पुरस्कृत भी किया गया।

 

अदाणी फाउंडेशन के कार्य:

 

अदाणी फाउंडेशन, रायगढ़ जिले के पुसौर और तमनार विकासखंड में सामाजिक सरोकारों के तहत शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका संवर्धन, और अधोसंरचना विकास के कई कार्यक्रम संचालित करता है। उन्होंने क्षेत्र के बच्चों और युवाओं के लिए नवोदय और विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग का संचालन भी किया है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


रायपुर में 27-28 मार्च को प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन

By User 6 / February 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 फरवरी 2026।राजधानी रायपुर में आगामी 27 और 28 मार्च को नवा रायपुर में भव्य प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। ‘मोर माटी, मोर मान’ थीम पर होने वाला यह सम्मेलन विदेशों में रह रहे छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों...

पीईटी 2026: 14 मई को परीक्षा, 27 मार्च तक आवेदन का मौका

By User 6 / March 3, 2026 / 0 Comments
CG PET 2026: परीक्षा की तारीख और आवेदन प्रक्रिया CG PET 2026 के लिए छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) ने 14 मई को लिखित परीक्षा आयोजित करने की घोषणा की है। इच्छुक अभ्यर्थी 27 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते...

जल जीवन मिशन घोटाला: फरार पूर्व IAS की तलाश में 21 शहरों में छापेमारी

By User 6 / March 5, 2026 / 0 Comments
जयपुर : जल जीवन मिशन घोटाला मामले में फरार पूर्व आईएएस अधिकारी सुबोध अग्रवाल और अन्य आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। 17 फरवरी 2026 से शुरू हुआ विशेष तलाशी अभियान अब और व्यापक हो चुका है। 4...

5000 शिक्षक भर्ती से युवाओं को रोजगार का मौका

By User 6 / February 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 फरवरी 2026। छत्तीसगढ़ में 5000 शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि राज्य सरकार युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने और उनके भविष्य को मजबूत बनाने...

T20 World Cup: जीत के बाद भी सेमीफाइलन से बाहर हुआ पाकिस्तान, टूर्नामेंट से पहले नकवी ने की थी नौटंकी, अब मिला सबक

By User 6 / March 1, 2026 / 0 Comments
T20 World Cup: ICC मेंस टी-20 वर्ल्ड कप का सफर अब पाकिस्तान के लिए समाप्त हो गया है. शनिवार को श्रीलंका के साथ खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान ने 5 रनों से जीत जरूर दर्ज की लेकिन इस जीत के...

25.28 लाख किसानों को 10,324 करोड़ की सौगात, शून्य ब्याज कर्ज का ऐलान

By User 6 / March 2, 2026 / 0 Comments
25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ की बड़ी सौगात छत्तीसगढ़ सरकार ने 25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ रुपए सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर किए हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिल्हा विकासखंड के रहंगी में आयोजित वृहद किसान सम्मेलन...

CG News: बस्तर में दंतेश्वरी मंदिर में चोरी का खुलासा, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

By User 6 / March 1, 2026 / 0 Comments
CG News: बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी देवी के जगदलपुर स्थित मंदिर में कुछ सप्ताह पहले हुई चोरी की गुत्थी बस्तर पुलिस ने सुलझा ली है. इस मामले में आरोपी को धर दबोचा है, पुलिस ने आरोपी की पहचान...

जशपुर राइस मिल में भीषण आग, 12 मजदूर सुरक्षित; मधुमक्खियों के हमले से अफरा-तफरी

By User 6 / March 3, 2026 / 0 Comments
जशपुर राइस मिल आग: 12 मजदूरों को सुरक्षित निकाला जशपुर राइस मिल आग की घटना ने ओडिशा-झारखंड सीमा से लगे तपकरा तहसील के ग्राम उपरकछार में हड़कंप मचा दिया। सोमवार शाम करीब 4 बजे शंभु गुप्ता राइस मिल से धुआं...

MP News: दुबई-शारजाह एयरपोर्ट पर 100 से अधिक यात्री फंसे, जीतू पटवारी ने केंद्र से लगाई गुहार

By User 6 / March 1, 2026 / 0 Comments
MP News: इजरायल और ईरान के बीच जारी तनाव का असर अब भारतीय यात्रियों पर भी पड़ता दिख रहा है। मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष Jitu Patwari ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट कर दावा किया है...

छत्तीसगढ़ का मिनी मसूरी: चिरमिरी की खूबसूरती जीत लेती है दिल

By User 6 / March 5, 2026 / 0 Comments
Chirmiri Hill Station Chhattisgarh राज्य के सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थलों में से एक माना जाता है। छत्तीसगढ़ में कई प्राकृतिक और मनमोहक जगहें हैं, लेकिन कोरिया जिले में स्थित चिरमिरी अपनी अलग पहचान रखता है। शांत वातावरण, ठंडी हवाएं और...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *