राजस्थान, 16 अगस्त 2024: अदाणी फाउंडेशन को लगातार पाँच वर्षों से ग्रामीण विकास कार्यों के लिए राजस्थान सरकार द्वारा सम्मानित किया जा रहा है। इस वर्ष भी 15 अगस्त को अदाणी फाउंडेशन को सामाजिक कार्यों के लिए राज्य सरकार ने सम्मानित किया।
इस मौके पर अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी ने सरकार द्वारा अदाणी फाउंडेशन की सराहना और मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सरकार की सराहना से फाउंडेशन को प्रेरणा मिलती है और वह ग्रामीण विकास के लिए और अधिक प्रभावी योजनाओं पर काम करता है।
अदाणी फाउंडेशन की चेयरपर्सन डॉ. प्रीति अदाणी ने बताया कि फाउंडेशन देशभर में शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका विकास, और बुनियादी ढाँचे के क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रमों का संचालन कर रहा है, जिससे लाखों परिवारों के जीवन में सुधार हो रहा है।
IMG 20240823 WA0010
अदाणी पॉवर लिमिटेड के प्लांट हेड प्रमोद सक्सेना ने कहा कि अदाणी फाउंडेशन की विकासशील गतिविधियों को समय-समय पर प्रशासन और संबंधित विभागों द्वारा सराहा गया है।
अदाणी फाउंडेशन राजस्थान हेड गोपाल सिंह देवड़ा ने बताया कि फाउंडेशन प्रतिवर्ष 1500 से अधिक युवाओं को अदाणी प्लांट में शैक्षणिक भ्रमण करवाता है, जहाँ विद्यार्थियों को विद्युत उत्पादन और करियर गाइडेंस की जानकारी दी जाती है।
फाउंडेशन द्वारा चल चिकित्सा इकाई के माध्यम से चयनित 28 गाँवों में चिकित्सा सुविधाएँ भी प्रदान की जा रही हैं, जिससे सालाना 40,000 से अधिक ओपीडी का लाभ ग्रामीणों को मिलता है।
स्थानीय महिलाओं के लिए आजीविका विकास कार्यक्रम के तहत महिला किसान उत्पादक संगठन का गठन किया गया है, जिसमें 550 से अधिक महिलाएँ जुड़ी हैं। इन महिलाओं द्वारा प्रतिदिन 4500 से 5000 लीटर दूध संकलित कर अमूल प्लांट में भेजा जाता है, जिससे 500 से अधिक परिवारों को रोजगार मिल रहा है।
इसके अतिरिक्त, फाउंडेशन द्वारा बागवानी विकास के तहत प्रतिवर्ष 5000 से अधिक पौधे लगाए जाते हैं, जिससे किसानों की आय में वृद्धि की संभावना है। अदाणी फाउंडेशन द्वारा स्थानीय विद्यालयों में कक्षा निर्माण, सीसी रोड, और ट्यूबवेल जैसी बुनियादी सुविधाओं का भी विकास किया जा रहा है।
सरकार की ओर से मिल रही लगातार सराहना से फाउंडेशन की टीम का मनोबल बढ़ता है, और वे ग्रामीण विकास के लिए और भी बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित होते हैं।
कांकेर : जिले में कांकेर नक्सली सरेंडर की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जो नक्सल उन्मूलन अभियान के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है। पापा राव के बाद अब एक और अहम घटनाक्रम सामने आया है, जहां 5 हथियारबंद...
रायपुर, 26 मार्च 2026। कभी-कभी जीवन में लिया गया एक छोटा निर्णय भविष्य की दिशा बदल देता है। ओडिशा की 15 वर्षीय अंजलि मुंडा की कहानी इसी का उदाहरण है, जिन्होंने महज कुछ वर्षों में तैराकी के क्षेत्र में राष्ट्रीय...
रायपुर : में महादेव सट्टा एप कार्रवाई को लेकर सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि पिछली कांग्रेस सरकार के दौरान कई घोटाले सामने आए, जिससे प्रदेश को नुकसान हुआ। अब मौजूदा सरकार इन...
भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को लेकर अहम निर्णय लेते हुए स्कूलों में कार्यरत अतिथि स्पेशल एजुकेटर्स की सेवाएं समाप्त करने का आदेश जारी कर दिया है। नए निर्देशों के अनुसार अब इन शिक्षकों की सेवाएं सिर्फ 31 मार्च...
रायपुर, 28 मार्च 2026:खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के तहत रायपुर स्थित पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय खेल मैदान में आयोजित पुरुष 88 किलोग्राम भारोत्तोलन प्रतियोगिता में देशभर के खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने...
मेष राशि : आज आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। आपको कार्यक्षेत्र में कोई पुरस्कार मिल सकता है, उसके बाद परिवार में पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपको अपनी पिताजी से काम...
Ram Navami 2026 के पावन अवसर पर पूरे देश में भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए रायपुर नगर निगम ने शहर में मांस और मटन की बिक्री पर आज के...
छत्तीसगढ़ : में इन दिनों मौसम काफी स्थिर बना हुआ है। राज्य के अधिकतर हिस्सों में तापमान सामान्य स्तर के आस-पास है, हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज हुई है। गर्मी का असर अब भी लोगों को महसूस हो...
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए आईएएस अधिकारियों की नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। इस बदलाव के तहत रजत बंसल को मुख्यमंत्री सचिवालय में विशेष सचिव पद पर नियुक्त किया गया है, वहीं...
रायपुर : अंबिकापुर में 28 मार्च से ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ के तहत कुश्ती प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ होने जा रहा है। गांधी स्टेडियम में आयोजित इस राष्ट्रीय स्तर के आयोजन में देश के अलग अलग राज्यों से आए...