उदयपुर, 10 जून 2025:राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (RRVUNL) और अदाणी फाउंडेशन की संयुक्त सीएसआर पहल के तहत सरगुजा जिले के उदयपुर ब्लॉक में सोमवार को एक विशेष कृषि और स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।
इस शिविर में ग्राम परसा के पंचायत भवन में 57 किसानों को करीब 170 किलोग्राम मक्का बीज का वितरण किया गया। ये बीज तारा, जनार्दनपुर, फत्तेपुर, परसा और बासन गांवों के किसानों को प्रदान किए गए, जिससे लगभग 21.25 एकड़ भूमि में मक्का की खेती संभव हो सकेगी। यह वितरण ‘अन्नपूर्णा परियोजना’ के अंतर्गत किया गया, जिसका उद्देश्य ग्रामीण किसानों की आय में वृद्धि और सतत कृषि को बढ़ावा देना है।
इसी कार्यक्रम के अंतर्गत नेत्र जांच शिविर का भी आयोजन किया गया, जिसमें 65 ग्रामीणों को पॉवर के चश्मे वितरित किए गए। इसका उद्देश्य ग्रामीण समुदाय के बीच स्वास्थ्य जागरूकता फैलाना और उनकी दृष्टि संबंधी समस्याओं का समाधान करना रहा।
कार्यक्रम में अदाणी इंटरप्राइजेज के चीफ ऑफ क्लस्टर मुकेश कुमार, क्लस्टर एचआर हेड राम द्विवेदी, ग्राम तारा की सरपंच संपतिया सिंह, जनार्दनपुर के सरपंच विजय कुमार पोर्ते, परसा के मनोहर नेटी और बासन के श्रीपाल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि मुकेश कुमार ने कहा,
“समूह द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका और ढांचागत विकास जैसे क्षेत्रों में निरंतर काम किया जा रहा है। कृषि और स्वास्थ्य को जोड़कर यह कार्यक्रम ग्रामीण जीवन की गुणवत्ता को सुधारने की दिशा में अहम कदम है।”
इस अवसर पर उपस्थित सरपंचों ने पहल की सराहना की और कहा कि इससे गांवों में सकारात्मक बदलाव आएंगे। कार्यक्रम के सफल आयोजन में अदाणी फाउंडेशन के सरगुजा क्लस्टर प्रमुख अशोक कुमार पांडा और उनकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
अदाणी फाउंडेशन क्षेत्र के 14 गांवों में शिक्षा, स्वास्थ्य, ढांचागत विकास और पर्यावरण संरक्षण की कई योजनाएं संचालित कर रहा है। अब तक 1200 एकड़ खनन क्षेत्र में 15 लाख से अधिक पौधे रोपे जा चुके हैं और स्कूलों में मरम्मत, शौचालय निर्माण, बाला पेंटिंग, सड़कों की मरम्मत जैसे कार्य भी चल रहे हैं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 26, 2026 /
रायपुर, 26 सितंबर 2026। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक सफलता में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की संजू देवी ने...
By User 6 /
September 30, 2026 /
नई दिल्ली. दुबई से इज़रायल के लिए जा रही फ्लाई दुबई की फ्लाइट को हाईजैक करने की कोशिश की गई है। फ्लाइट में को-पायलट ने अपने साथी पायलट को चाकू मारकर घायल कर दिया और अपने हाथ में पूरा कंट्रोल...
By User 6 /
September 27, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को कांकेर जिले के अंतागढ़ विकासखंड स्थित ग्राम लामकन्हार के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 138वीं कड़ी सुनी। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री...
By Reporter 5 /
September 26, 2026 /
रायपुर। बाढ़ प्रभावित ग्राम चंदनीडीह और श्रीलंका पारा में राहत एवं बचाव अभियान लगातार जारी है। कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर NDRF की रेस्क्यू टीम प्रभावित इलाकों में पहुंचकर लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने में जुटी...
By User 6 /
September 27, 2026 /
रायपुर। “जल है तो जीवन है” की सोच को धरातल पर उतारते हुए धमतरी जिले के कुरुद विकासखंड स्थित ग्राम पंचायत मुल्ले में जल संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। वर्षा आधारित इस क्षेत्र में वर्षा एवं...
By User 6 /
September 30, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 30 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में अतिथि व्याख्याताओं की नियुक्ति से लेकर पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षण...
By User 6 /
September 28, 2026 /
छत्तीसगढ़ पर्यटन को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ने की दिशा में बड़ी पहल शुरू हुई है। विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल और छत्तीसगढ़ ट्रैवल ट्रेड एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में ‘सेंट्रल इंडिया कनेक्ट छत्तीसगढ़ मार्केट...
By User 6 /
October 1, 2026 /
नई दिल्ली. 1 अक्टूबर 2026 से आम लोगों की जेब और रोजमर्रा के खर्च से जुड़े कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। इनमें कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत, LPG सब्सिडी के लिए आधार बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, SBI के ATM नियम...
By User 6 /
September 30, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। यह प्रशासनिक व्यवस्था नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन दीपक कुमार अग्रवाल के अवकाश पर...
By User 6 /
September 27, 2026 /
रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 138वीं कड़ी में छत्तीसगढ़ के ‘हर घर मुनगा-घर-घर मुनगा’ अभियान का विशेष उल्लेख हुआ। प्रधानमंत्री द्वारा प्रदेश की इस पोषण पहल को राष्ट्रीय मंच पर स्थान दिए जाने...