• 300 से अधिक महिलाएं हुई शामिल
अम्बिकापुर, 14 मार्च 2024: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर अदाणी फाउंडेशन ने मंगलवार को 10 ग्रामों की 300 से अधिक महिलाओं के साथ मिलकर सशक्तिकरण सम्मेलन का आयोजन किया। जिले के उदयपुर ब्लॉक में स्थित अदाणी कौशल विकास केंद्र ,ग्राम साल्ही के सभा भवन में आयोजित इस सम्मेलन में ग्राम स्तर में मुख्य रूप से उत्कृष्ठ कार्य करने वाली, आसपास के गांव परसा, घाटबर्रा, बासेन, हरिहरपुर इत्यादि ग्रामों की महिलाएं शामिल हुईं। सम्मेलन के आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज एवं ग्रामीण स्तर पर अपने कार्यो द्वारा अपनी पहचान बना रही महिलाओं का सम्मान करना था।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अदाणी इन्टरप्राइजेज लिमिटेड के श्री राम द्विवेदी क्लस्टर प्रमुख- मानव संसाधन विभाग थे जबकि अध्यक्षता श्री अमित तिवारी, क्लस्टर प्रमुख- वित्त और श्री आरएस दुबे, सुरक्षा प्रमुख ने की। विशिष्ट अतिथियों में श्रीमती भोजवंती पैकरा जनपद अध्यक्ष, उदयपुर, श्रीमती रमुनिया करियाम बीडीसी सदस्य, चकेरी, श्रीमती मंजूमति करियाम सरपंच, शिवनगर गांव, श्रीमती मीना उर्रे सरपंच, जनार्दनपुर गांव, श्री शिवकुमार उपसरपंच, शिवनगर, श्रीमती कल्पना भदौरिया सरदा महिला मंडल अध्यक्ष, सुश्री निशा श्रीवास्तव महिला एवं बाल विकास पर्यवेक्षिका और श्री देव सिंह करियाम घाटबर्रा प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक शामिल थे। इसके अलावा अदाणी इन्टरप्राइसेस लिमिटेड भूमि विभाग प्रमुख श्री राजेश सॉव, सहित अदाणी विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य श्री दिलीप पाण्डेय, श्री राकेश परमार, सहित अन्य गणमान्य अतिथियों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज की।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस दौरान दिव्यदीप हायर सेकेंडरी स्कूल, शिवनगर के छात्रों एवं महिलाओं द्वारा मनमोहक नृत्य सहित अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। कार्यक्रम में उपस्थित सभी प्रमुख अतिथियों द्वारा महिला सशक्तीकरण के महत्व और समाज में महिलाओं के योगदान को रेखांकित करते हुए प्रेरणादायक भाषण दिए गए। इसके अलावा, महिला सशक्तीकरण के विषय पर आधारित एक प्रेरणादायक वीडियो भी प्रस्तुत किया गया, जिसने कार्यक्रम में उपस्थित सभी महिलाओं को सशक्तिकरण के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के समापन में अदाणी फाउंडेशन की ओर से महिला कर्मचारियों को उनकी निष्ठा और कठिन परिश्रम के सम्मान में उपहार भेंट किए गए। कार्यक्रम में न केवल महिला दिवस की भावना का सम्मान किया, बल्कि लैंगिक समानता और महिला अधिकारों के लिए किए जा रहे निरंतर प्रयासों को भी उजागर किया। सरगुजा क्षेत्र की महिलाओं ने महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के लिए अदाणी फाउंडेशन द्वारा आयोजित इस सार्थक कार्यक्रम की सराहना की।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 15, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों और जांच की उपलब्धता तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने पर राज्य सरकार ने जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा...
By User 6 /
October 14, 2026 /
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...
By User 6 /
October 15, 2026 /
छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश के पांच प्रमुख शक्तिपीठों को विकसित कर धार्मिक पर्यटन को नई पहचान देने की दिशा में काम कर रही है। छत्तीसगढ़ आस्था पथ योजना के तहत मां महामाया मंदिर रतनपुर, मां बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़, मां दंतेश्वरी मंदिर...
By User 6 /
October 14, 2026 /
नई दिल्ली. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और राहु की युति को शुभ नहीं माना जाता है। वहीं, सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश करना भी ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार 24 अक्तूबर 2026 को सूर्य...
By User 6 /
October 14, 2026 /
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...
By User 6 /
October 17, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए दीपावली अवकाश की अवधि बढ़ा दी है। संशोधित आदेश के अनुसार अब...
By User 6 /
October 19, 2026 /
दिल्ली। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। यह पवित्र पर्व मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना और उनका आशीर्वाद पाने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। नवरात्र व्रत (Shardiya Navratri 2026 Vrat Paran) का पारण...
By User 6 /
October 14, 2026 /
जयपुर। जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बुधवार सुबह जर्मनी के फ्रैंकफर्ट से नई दिल्ली आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट (AI-2030) की अचानक इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। सुरक्षा एजेंसियों को इस फ्लाइट को लेकर हाईजैक का अलर्ट मिला था, जिसके बाद...
By User 6 /
October 18, 2026 /
रायपुर। इस नवरात्र में तिथियों के घटने और बढ़ने से कंफ्यूजन बना हुआ है। अगर आप भी सप्तमी व्रत, अष्टमी व्रत और अष्टमी कन्या पूजन को लेकर कंफ्यूज हो रहे हैं तो आपको बता दें कि काशी के पंचांग में...
By User 6 /
October 15, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर अंचल की पारंपरिक ढोकरा (बेलमेटल) शिल्पकला को राष्ट्रीय पहचान दिलाने वाले कोंडागांव जिले के शिल्पकार बन्नूराम बैद का चयन प्रतिष्ठित शिल्प गुरु अवार्ड 2025 के लिए किया गया है। भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय के विकास...