Google Analytics Meta Pixel अदाणी समूह समय से पहले चुकाएगा नौ हजार करोड़ का कर्ज - Ekhabri.com

अदाणी समूह समय से पहले चुकाएगा नौ हजार करोड़ का कर्ज

अमेरिकी वित्तीय शोध फर्म हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट के बाद अदाणी समूह और इससे संबंधित कंपनियों के शेयरों में लगातार गिरावट जारी है। अब निवेशकों के भरोसे को बरकरार रखने के लिए अदाणी समूह ने 1.11 अरब डालर करीब नौ हजार करोड़ रुपये का कर्ज समय से पहले चुकाने की घोषणा की। यह कर्ज विभिन्न् कंपनियों के शेयरों को गिरवी रखकर लिया गया था और इसकी सितंबर 2024 में परिपक्व हो रहा था।
अदाणी समूह ने बताया कि इस कर्ज का भुगतान करके अदाणी पोटर्स एंड एसईजेड, अदाणी ग्रीन एनर्जी और अदाणी ट्रांसमिशन के गिरवी रखे शेयरों को छुड़ाया जाएगा।

 

 

 

समूह ने इन तीनों कंपनियों में प्रवर्तकों की क्रमश: 12 प्रतिशत, तीन प्रतिशत और 1.4 प्रतिशत हिस्सेदारी के बराबर शेयर गिरवी रखे थे। समूह ने कहा कि बाजार की हालिया अस्थिरता को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। हिडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद शेयरों में गिरावट को देखते हुए अदाणी समूह अदाणी एंटरप्राइजेज के लिए 20 हजार करोड़ रुपये जुटाने वाला फालो-आन शेयर बिक्री (एफपीओ) को भी वापस ले चुका है। रायटर के अनुसार, एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि अदाणी समूह अपने पूंजीगत व्यय में कटौती की योजना बना रहा है। हालांकि, समूह ने इस रिपोर्ट को खारिज कर दिया है।

 

 

 

अदाणी समूह के प्रवक्ता ने कहा है कि शेयर गिरवी रखकर लिए गए लोन के समय से पहले भुगतान को लेकर सभी कर्जदाताओं से बातचीत चल रही है। शेयरों में गिरावट के कारण अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी फोर्ब्स की दुनिया के अमीरों की सूची में 21वें स्थान पर पहुंच गए हैं। अब उनकी संपत्ति घटकर 60 अरब डालर रह गई है।

 

 

अदाणी ट्रांसमिशन का शुद्ध लाभ 73 प्रतिशत बढ़ा
अदाणी समूह की कंपनी अदाणी ट्रांसमिशन को चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर 2022) के दौरान 478 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ है। पिछले वर्ष की समान अवधि के मुकाबले इसमें 73 प्रतिशत की वृद्धि रही है। अक्टूबर-दिसंबर 2021 के दौरान कंपनी को 277 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। कंपनी का कहना है कि ज्यादा राजस्व और एक बार वाली आय में वृद्धि से शुद्ध लाभ बढ़ा है। बीती तिमाही में कंपनी का राजस्व 3,037 करोड़ रुपये रहा है जो 2021 में समान अवधि में 2,623 करोड़ रुपये रहा था।

 

 

अदाणी समूह के शेयरों में गिरावट जारी
हिडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट से प्रभावित अदाणी समूह अब तक नहीं उबर पाया है। अदाणी समूह और इससे जुड़ी कुल 11 कंपनियों में से छह कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ बंद हुए, जबकि पांच कंपनियों के शेयर बढ़कर बंद हुए। अदाणी पोर्ट एंड एसईजेड के शेयरों में सबसे ज्यादा 9.46 प्रतिशत की वृद्धि रही। वहीं, अदाणी ट्रांसमिशन के शेयरों में सबसे ज्यादा 10 प्रतिशत की गिरावट रही।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में घर-जमीन की रजिस्ट्री हुई सस्ती, 0.60% उपकर खत्म

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने मध्यमवर्गीय परिवारों और किसानों के लिए बड़ी राहत दी है। विधानसभा ने शुक्रवार को ‘छत्तीसगढ़ उपकर (संशोधन) विधेयक, 2026’ ध्वनिमत से पारित किया। अब अचल संपत्ति की रजिस्ट्री पर 0.60 प्रतिशत उपकर समाप्त कर दिया गया...

छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, बदला मौसम…जानें मौसम विभाग की चेतावनी

By User 6 / March 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट के अनुसार प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण के सक्रिय होने से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में...

आज का राशिफल 

By User 6 / March 23, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...

धरसीवा: आईडीबीआई बैंक धोखाधड़ी पर खाताधारकों का उग्र प्रदर्शन

By User 6 / March 23, 2026 / 0 Comments
धरसीवा। आईडीबीआई बैंक की धोखाधड़ी के शिकार खाताधारकों का धैर्य अब टूट गया है। करीब डेढ़ माह से न्याय की मांग कर रहे पीड़ितों ने धरसीवा स्थित बैंक शाखा में तालाबंदी कर दी और बैंक के सामने धरना प्रदर्शन शुरू...

चिरमिरी पुलिस का बड़ा खुलासा: रसल एक्का गैंग बेनकाब, जानिए कैसे हुआ पर्दाफाश

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
मनेन्द्रगढ़ : नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में चिरमिरी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अंतरराज्यीय स्तर पर सक्रिय रसल एक्का गैंग का भंडाफोड़ करते हुए पूरे नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई में मास्टरमाइंड...

गैस एजेंसियों पर उमड़ी भीड़, 7 दिन बाद भी नहीं मिल रहा सिलिंडर! रायपुर में क्यों बनी ऐसी स्थिति? पढ़ें रिपोर्ट

By User 6 / March 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अंतरराष्ट्रीय हालात और पश्चिमी देशों में युद्ध की स्थिति के बीच रायपुर में एलपीजी सिलिंडर वेटिंग की समस्या बढ़ गई है। जिले की गैस एजेंसियों में 950 से 1,100 सिलिंडर की लंबी वेटिंग चल रही है। अचानक बढ़ी बुकिंग...

रायपुर में 4.5 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

By User 6 / March 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर :गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। राजधानी के नार्थ जोन अंतर्गत खमतराई थाना पुलिस ने 22 मार्च 2026 को यह ऑपरेशन चलाया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान शिव कुमार...

रायपुर में जॉब फेयर: 100+ पदों पर भर्ती का सुनहरा मौका

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर : जॉब फेयर के जरिए नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर सामने आया है। जिला रोजगार कार्यालय रायपुर द्वारा 23 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जाएगा।...

सहपाठी की हैवानियत: छात्रा से दुष्कर्म, वीडियो वायरल…पुलिस ने किया केस दर्ज

By User 6 / March 25, 2026 / 0 Comments
अलीगढ़। जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। अकराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक मासूम छात्रा के साथ उसके ही सहपाठी (नाबालिग) ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम...

गोंदिया मेगा ब्लॉक: 20 दिन रेल सेवा ठप, 14 ट्रेनें रद्द

By User 6 / March 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। गोंदिया मेगा ब्लॉक के चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। गोंदिया स्टेशन पर निर्माण कार्य के कारण 5 अप्रैल से 24 अप्रैल तक 20 दिनों का लंबा मेगा ब्लॉक रहेगा। इस दौरान रेल यातायात बुरी...