रायपुर। कोरोना को मात देने में राज्य सफल रहा। अब लगातार आकड़े कम हो रहे है इसका कारण टीकाकरण है। टीकाकरण को बढ़ावा देने राज्य में पर्याप्त डोज है।
छत्तीसगढ़ में अभी कोविड वैक्सीन का पर्याप्त स्टॉक है। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के मुताबिक प्रदेश में 12 वर्ष से अधिक के लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए टीके की पहली और दूसरी खुराक शासकीय कोविड टीकाकरण केंद्रों में निःशुल्क दी जा रही है। स्वास्थ्य कर्मियों, फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं और 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को इन केंद्रों में प्रिकॉशन डोज भी लगाई जा रही है। छत्तीसगढ़ के पास अभी (26 मई की स्थिति में) कुल 58 लाख 95 हजार 120 टीकों का स्टॉक है। इनमें कोविशील्ड के 31 लाख 64 हजार 620, कोवैक्सीन के 19 लाख 56 हजार 620 और 12 वर्ष से 14 वर्ष के बच्चों को लगाए जा रहे कॉर्बेवेक्स के सात लाख 73 हजार 880 टीके शामिल हैं।
राज्य टीकाकरण अधिकारी डॉ. वी.आर. भगत ने बताया कि कोरोना से बचाव के लिए प्रदेश में अब तक (26 मई तक) कुल चार करोड़ सात लाख चार हजार 111 टीके लगाए जा चुके हैं। इनमें से दो करोड़ 18 लाख 58 हजार 017 पहली डोज के रूप में, एक करोड़ 83 लाख 14 हजार 536 दूसरी डोज के रूप में और पांच लाख 31 हजार 558 टीके प्रिकॉशन डोज के तौर पर लगाए गए हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में अभी पर्याप्त मात्रा में कोविड वैक्सीन उपलब्ध है। 12 वर्ष से अधिक उम्र का कोई भी नागरिक अपने निकटतम स्वास्थ्य केन्द्र में जाकर टीका लगवा सकता है।
डॉ. भगत ने बताया कि वर्तमान में बालोद जिले में तीनों तरह के टीकों को मिलाकर कुल एक लाख 43 हजार 200, बलौदाबाज़ार-भाटापारा में कुल एक लाख 28 हजार 200, बलरामपुर-रामानुजगंज में एक लाख एक हजार 780, बस्तर में एक लाख 13 हजार 460, बेमेतरा में दो लाख 14 हजार 040, बीजापुर में 45 हजार 370, बिलासपुर में एक लाख 36 हजार 890, दंतेवाडा में 44 हजार 840, धमतरी में 83 हजार 790, दुर्ग में दो लाख 26 हजार 040, गरियाबंद में एक लाख छह हजार 600, गोरेला-पेंड्रा-मरवाही में 41 हजार 250, जांजगीर-चांपा में दो लाख 72 हजार 140 और जशपुर में एक लाख नौ हजार 290 टीकों का स्टॉक है।
निःशुल्क कोविड टीकाकरण के लिए कांकेर में एक लाख 30 हजार 950, कबीरधाम में दो लाख 19 हजार 560, कोंडागांव में एक लाख 64 हजार 350, कोरबा में एक लाख 98 हजार 290, कोरिया में 63 हजार 580, महासमुंद में एक लाख 17 हजार 530, मुंगेली में दो लाख 86 हजार 910, नारायणपुर में 16 हजार 510, रायगढ़ में दो लाख 25 हजार 430, रायपुर में दो लाख 50 हजार 440, राजनांदगांव में तीन लाख 24 हजार 540, सुकमा में 15 हजार 630, सूरजपुर में एक लाख 27 हजार 290 तथा सरगुजा में दो लाख चार हजार 600 टीके उपलब्ध हैं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
September 1, 2026 /
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर लौटे छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मंगलवार को रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति भवन की अपनी यादगार यात्रा, राष्ट्रपति...
By Reporter 5 /
September 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में शासकीय कामकाज को अधिक पारदर्शी, तेज और प्रभावी बनाने की दिशा में ई-ऑफिस व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित मासिक सम्मान कार्यक्रम...
By User 6 /
September 2, 2026 /
दुर्ग। सोशल मीडिया में इन दिनों रील बनाना का शौक लोगो पर सिर चढ़ कर बोल रहा है. इन सबके बीच इससे जुड़ी खास खबर सामने आई है. जिसमें जिला अस्पताल दुर्ग की अटल आरोग्य लैब में रील बनाने वाली...
By Reporter 5 /
September 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटन स्थल माता कौशल्या धाम, चंदखुरी में पर्यटकों की सुविधा के लिए तैयार किए गए कॉटेज लंबे समय से बंद हैं। कॉटेज के संचालन को लेकर छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल ने स्थिति स्पष्ट करते हुए...
By User 6 /
September 2, 2026 /
हिंदू पंचांग के अनुसार, भाद्रपद कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हल षष्ठी के रूप में मनाया जाता है। इस दिन मुख्य रूप से महिलाएं अपने बच्चों की दीर्घायु की कामना में व्रत करती हैं। व्रत की बात करे तो...
By Reporter 5 /
September 2, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ ने दक्षिण भारत के प्रमुख पर्यटन बाजार में अपनी पहुंच बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड ने फिक्की के सहयोग से चेन्नई में छत्तीसगढ़ टूरिज्म रोड शो का आयोजन किया, जिसमें 130 से...
By Reporter 5 /
September 1, 2026 /
रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल में कुगदा गेट रोड अंडर ब्रिज (आरयूबी) के एप्रोच हिस्से में कवर्ड शेड निर्माण कार्य के चलते भारी वाहनों की आवाजाही के लिए अस्थायी यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है।...
By Reporter 5 /
September 5, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आधुनिक कृषि तकनीकों का इस्तेमाल किसानों के लिए नई संभावनाएं खोल रहा है। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झारआमा के किसान एतवार साय पैकरा ने ग्राफ्टेड टमाटर और बैंगन की खेती से सफलता की मिसाल...
By Reporter 5 /
September 1, 2026 /
नई दिल्ली। नेपाल में लगातार हालात खराब होते जा रहे है,नदियों का जलस्तर बढ़ने के बाद 7 जिलों में बाढ़ का नया अलर्ट जारी किया गया है। रसुवा, नुवाकोट, धादिंग, गोरखा, तनहूं, नवलपरासी और चितवन में नदियों के किनारे रहने...
By Reporter 5 /
September 3, 2026 /
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक 8 स्वास्थ्य विभाग ने जनशिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए वार्ड क्रमांक 20 क्षेत्र में कोटा मार्ग स्थित नेकी की दीवार साइट की विशेष सफाई कराई। मौके पर जमा पुराने और अनुपयोगी...