Google Analytics Meta Pixel फर्जी थी एडसमेटा मुठभेड़:न्यायिक जांच आयोग की रिपोर्ट विधानसभा में पेश - Ekhabri.com

फर्जी थी एडसमेटा मुठभेड़:न्यायिक जांच आयोग की रिपोर्ट विधानसभा में पेश

 कहा गया-सुरक्षाबलों ने घबराहट में गोली चलाई, जिससे ग्रामीण मारे गए
रायपुर। करीब एक दशक बाद यह साफ हो गया है कि बीजापुर के एडसमेटा में हुई कथित मुठभेड़ फर्जी थी। सुरक्षाबलों ने बीज पंडुम का त्योहार मना रहे आदिवासियों पर घबराहट में गोली चलाई थी। इसमें 8 ग्रामीणों की मौत हुई थी। यह सच एडसमेटा विशेष न्यायिक जांच आयोग की रिपोर्ट में सामने आया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोमवार को यह रिपोर्ट विधानसभा के पटल पर रखी। इसके साथ ही यह रिपोर्ट सार्वजनिक हो गई। रिपोर्ट में बताया गया कि 17-18 मई 2013 की रात एडसमेटा गांव के पास से गुजरते हुए सुरक्षाबलों ने आग के पास लोगों का जमावड़ा देखा। संभवत: उन लोगों ने ग्रामीणों को नक्सली मान लिया, जिसके परिणामस्वरूप उन लोगों ने आड़ ली और भीड़ की ओर फायर करना शुरू कर दिया। रिपोर्ट में स्पष्ट तौर पर कहा गया है, यह गोलीबारी आत्मरक्षा में नहीं की गई थी। कोई भी तथ्य नहीं मिले हैं, जिससे पता चलता हो कि ग्रामीणों की ओर से सुरक्षाबलों पर गोली चलाई गई हो अथवा किसी तरह का हमला किया गया हो। आयोग ने माना है कि यह गोलीबारी ग्रामीणों को पहचानने में गलती और सुरक्षाबलों की घबराहट की वजह से हुई है। आयोग ने माना है कि सुरक्षाबलों के पास पर्याप्त सुरक्षा उपकरण, आधुनिक संचार के साधन और बेहतर प्रशिक्षण होता तो इस तरह की घटना को रोका भी जा सकता था।
रवाना होने से पहले क्या ब्रीफिंग दी गई थी नहीं बताया गया
आयोग ने रिपोर्ट में उल्लेख किया है कि एडसमेटा में उस रात फायरिंग करने वाली टीम को रवाना करने से पहले ब्रीफिंग दी गई थी। उसमें यह बात थी कि आबादी वाले क्षेत्रों से नहीं गुजरना है। उसके साथ सुरक्षाबलों के इस दस्ते को और क्या-क्या बताया गया था, यह अधिकारियों ने नहीं बताया। आयोग के सामने कहा गया कि उन्हें याद नहीं है कि क्या ब्रीफिंग दी गई थी।
आयोग ने ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सुझाव भी दिए हैं
सुरक्षाबलों को बस्तर की सामाजिक स्थितियों और धार्मिक त्योहारों से परिचित हों और वहां के पहाड़ और वन्य क्षेत्रों की भी जानकारी हो ऐसा प्रशिक्षण मॉड्युल बनाया जाना चाहिए। आपरेशन में शामिल टुकड़ियों के बीच संचार तंत्र को और बेहतर और सक्षम बनाया जाना चाहिए। सभी सुरक्षाकर्मियों को बुलेटप्रुफ जैकेट और नाइट विजन उपकरण प्रदान किए जाने चाहिए ताकि बल अधिक एक्यूरेसी से और बिना घबराहट के काम कर पाएं। बल के सदस्यों को अधिक संतुलित और उनकी मनोस्थिति को बेहतर बनाने के लिए व्यापक पाठ्यक्रम प्रदान किया जाना चाहिए। नक्सलियों की गुरिल्ला लड़ाई पद्धति से निपटने के लिए सुरक्षाबलों को भी पर्याप्त प्रशिक्षण दिया जाना चाहिए। सुरक्षाबलों को स्थानीय लोगों के साथ अधिक बातचीत के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए।
अब तक सुरक्षा बलों का यह दावा था
17-18 मई 2013 की रात सुरक्षाबलों की फायरिंग में आठ ग्रामीणों की मौत हो गई थी, उनमें से चार बच्चे थे। सुरक्षाबलों का दावा था कि वहां नक्सली थे। उन्होंने ग्रामीणों को ढाल बनाया और क्रास फायरिंग में उनकी मौत हुई। ग्रामीणों का दावा था कि उस रात गांव के लोग बीज पंडुम (स्थानीय उत्सव) मनाने वहां इकट्ठा हुए थे। वहां कोई नक्सली नहीं था। वहां पहुंचे सुरक्षाबलों ने उन्हें देखते ही गोली चलाना शुरू कर दिया।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में 2305 मोबाइल टावरों से दूरस्थ क्षेत्रों को डिजिटल पहचान

By User 6 / August 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 31 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई दिल्ली स्थित संचार भवन में केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात कर राज्य में...

विधानसभा रोड में स्कूली बस की चपेट में आने से मासूम ने तोड़ा दम

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...

राजधानी में कथित तौर पर नकली नोट के लिए हुआ सौदा, करोड़ो रुपये की हुई ठगी

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, AI मिशन सहित सात अहम निर्णय

By Reporter 5 / August 5, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, सुशासन, डिजिटल अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को...

एयर इंडिया की फ्लाइट में तेज टर्बुलेंस की चपेट, यात्रियों में मचा हड़कंप

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 मंगलवार को तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक तेज झटकों के कारण विमान कई बार हिलने लगा और कुछ समय के लिए नीचे की ओर आया।...

राष्ट्रपति भवन में बस्तर के लोकनृत्य से सजी ऐतिहासिक शाम

By User 6 / August 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 31 जुलाई 2026।बस्तर के जनजातीय प्रतिनिधिमंडल के लिए राष्ट्रपति भवन का दौरा एक ऐतिहासिक और अविस्मरणीय अनुभव बन गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बस्तर से पहुंचे परगना मांझियों, चालकियों, बस्तर पंडुम के कलाकारों और समाज प्रतिनिधियों का आत्मीय स्वागत...

समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश

By User 6 / August 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर ।राज्यपाल रमेन डेका ने रायगढ़ प्रवास के दौरान जिला एवं विकासखंड स्तरीय अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक कर शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। कलेक्टोरेट में आयोजित इस बैठक में उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि...

हरियाली अमावस्या के दिन पितरों को दें तर्पण मिलेगी संतुष्टि, जानिए तर्पण का सही समय

By User 6 / August 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। 12 अगस्‍त को हरियाली अमावस्‍या है। अमावस्‍या के दिन पितरों को जल अर्पित करना बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। इसे पितृ तर्पण कहा जाता है। माना जाता है कि पितरों को श्रद्धा और भक्ति भाव से जल देने से...

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, अब अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती

By User 6 / August 5, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। हाईकोर्ट ने बड़ा आदेश सुनाया है, जिसके अनुसार  अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती। रायगढ़ जिले में कलेक्टर ने 4 फरवरी 2005 को रायगढ़-रेगपाली, रायगढ़-खरसिया, रायगढ़-सारंगढ़ और रायगढ़-धर्मजयगढ़ राष्ट्रीय राजमार्गों की...

जम्मू-कश्मीर : कुलगाम आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ श्रमिक की मौत, एक घायल

By User 6 / August 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर/कुलगाम। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के एक श्रमिक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गया है। इस घटना से प्रदेशभर में शोक और आक्रोश का माहौल है।...