Google Analytics Meta Pixel आनलाइन एग्जाम की मांग को लेकर अब रायपुर में बवाल - Ekhabri.com

आनलाइन एग्जाम की मांग को लेकर अब रायपुर में बवाल

रायपुर। रायपुर के पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के बाहर सोमवार को एनएसयूआई के नेताओं ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। इनके साथ बड़ी संख्या में यूनिवर्सिटी के छात्र भी थे। यह सभी नारेबाजी करते हुए यूनिवर्सिटी कैंपस में दाखिल हो गए। पहले से ही कैंपस में मौजूद पुलिस ने एंट्रेंस गेट के पास इन्हें रोक दिया। यहीं बैठकर काफी देर तक स्टूडेंट यूनियन के नेता और छात्र धरना देते रहे। सह सभी नारे लगाते रहे कि जैसे शिक्षा वैसी परीक्षा…। असल में यह विरोध प्रदर्शन यूनिवर्सिटी में होने वाले परीक्षाओं को लेकर है। यूनिवर्सिटी ने आॅफलाइन परीक्षा लेने का ऐलान किया है। इसी बात का विरोध छत्तीसगढ़ एनएसयूआई और यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट कर रहे हैं। काफी देर तक हंगामे और नारेबाजी के बाद स्टूडेंट यूनियन ने अपना एक ज्ञापन प्रबंधन को सौंपा। जिसमें छात्रों की तरफ से यह मांग की गई है कि आगामी परीक्षा को आफलाइन मोड की बजाय आनलाइन तरीके से लिया जाए।
इस वजह से आनलाइन की मांग
इस पूरे विरोध प्रदर्शन को लेकर छात्र नेता हनी सिंह ने बताया कि यूनिवर्सिटी ने पूरे साल आॅनलाइन क्लासेस ली। बहुत से स्टूडेंट को पढ़ने में और कोर्स कंप्लीट करने में दिक्कतें आईं। इसकी शिकायत हमारे पास पहुंची थी। जिस वजह से एनएसयूआई के पदाधिकारी छात्र हित में इस मांग को यूनिवर्सिटी प्रबंधन के सामने रख रहे हैं। जब वह पढ़ाई आनलाइन तरीके से हो सकती है तो परीक्षा क्यों नहीं दी जा सकती। आॅनलाइन परीक्षा लिए जाने से परीक्षा का दबाव कम होगा, जिन बच्चों की ठीक तरह से तैयारी ही नहीं हो पाई उन्हें उत्तर देने का अधिक समय मिलेगा। इसलिए हम चाहते हैं कि इसे आॅनलाइन ही लिया जाए।
16 अप्रैल से होनी है परीक्षा
पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं 16 अप्रैल से ली जानी है। इसका टाइम टेबल भी जारी कर दिया गया है । ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन कि ये परीक्षाएं आॅफलाइन तरीके से होंगी। यानी कि कॉलेज जाकर स्टूडेंट्स को परीक्षा देनी होगी। पिछले साल कोविड-19 संक्रमण की वजह से परीक्षाएं आॅनलाइन भी हुई थी । इस बार हो रही परीक्षा में 1 लाख 82 हजार से अधिक स्टूडेंट्स शामिल होंगे। अब यूनिवर्सिटी पर निर्भर करता है कि वह छात्र संगठन की आॅनलाइन परीक्षा की मांग को मानता है या नजरअंदाज कर आॅफलाइन परीक्षा लेने की बात पर ही पड़ा रहता है। फिलहाल स्थिति स्पष्ट नहीं है। एनएसयूआई नेताओं के ज्ञापन पर यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने विचार करने की बात कही है।
**

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कक्षा से समाज तक बदलाव की मिसाल पेश कर रहीं शिक्षिका खेमेश्वरी साहू, रचनात्मक शिक्षा से संवार रहीं बच्चों का भविष्य

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास   पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...

अवैध संबंध के कारण युवक को उतारा मौत के घाट, पति पत्नी में मिलकर की बेरहमी से हत्या सिर को धड़ से किया अलग

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...

स्कूल से लौटते बच्चों के बीच पहुंचे शिक्षा मंत्री, सुनीं स्कूल की जरूरतें

By User 6 / October 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...

बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर नहीं रहे, कार्डियक अरेस्ट से निधन

By Reporter 5 / October 8, 2026 / 0 Comments
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...

बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का हुई शिकार, रीढ़ की हड्डी में आई चोट

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का शिकार हो गईं। चोट लगने के बाद उन्हें तुरंत बाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी टीम ने हेल्थ अपडेट दिया है। खबर है कि रीढ़ की हड्डी...

बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन, 8-9 अक्टूबर को जुटेंगे अधिकारी

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...

नाना पाटेकर के निधन में केस दर्ज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...

झाड़ू थामकर सफाई अभियान में उतरीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, दिया बड़ा संदेश  

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत सूरजपुर जिले के नगर पंचायत शिवनंदनपुर में जनभागीदारी से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आंबेडकर चौक...

Ekhabri खास खबर: रायपुर में 11 अक्टूबर से गरबा की धूम, शहर के 20 जगहों पर होगा रास गरबा का आयोजन

By Reporter 5 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...

महतारी वंदन से बदली ईश्वरी की जिंदगी, सब्जी-बाड़ी बनी आत्मनिर्भरता की राह

By User 6 / October 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा विकासखंड के दूरस्थ वनांचल ग्राम बम्हनी की 40 वर्षीय ईश्वरी मरकार के जीवन में महतारी वंदन योजना आर्थिक सहारे से आगे बढ़कर आत्मनिर्भरता का आधार बन गई है। हर महीने बैंक खाते में मिलने वाली...