Google Analytics Meta Pixel किसान की मौत पर विपक्ष का हंगामा - Ekhabri.com

किसान की मौत पर विपक्ष का हंगामा

नवा रायपुर की घटना पर काम रोककर चर्चा कराने की मांग
रायपुर। नवा रायपुर में किसान की मौत पर सोमवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा में हंगामा हो गया। भाजपा विधायकों ने काम रोककर इस विषय पर चर्चा की मांग की। मांग नहीं मानी गई तो नारेबाजी शुरू हो गई। हंगामा इतना बढ़ा कि सदन की कार्यवाही पांच मिनट के लिए स्थगित करनी पड़ी। शून्यकाल में भाजपा विधायक शिवरतन शर्मा ने स्थगन का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा, नवा रायपुर में किसान 70 से अधिक दिनों से आंदोलन कर रहे हैं। शुक्रवार को आंदोलन के दौरान एक किसान की मौत हो गई। यह लाखों किसानों से जुड़ा मसला है, ऐसे में इस पर चर्चा कराई जानी चाहिए। विधायक बृजमोहन अग्रवाल, अजय चंद्राकर आदि ने कहा, उत्तर प्रदेश के किसानों को सरकार 50 लाख का मुआवजा दे आई है। यहां मृतक किसान के परिजनों को केवल चार लाख रुपए दिए जा रहे हैं। भाजपा विधायकों ने मृतक किसान के परिजनों को एक करोड़ रुपया मुआवजा देने की मांग की। हंगामा बढ़ा तो विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने सदन की कार्यवाही को पांच मिनट के लिए स्थगित कर दिया। कार्यवाही दोबारा शुरू होते ही अध्यक्ष ने स्थगन प्रस्ताव को नामंजूर कर चर्चा कराने से मना कर दिया।
कांग्रेस विधायक के सवाल को विपक्ष का साथ
कांग्रेस विधायक आशीष छाबड़ा ने नवागढ़ की एक सहकारी समिति में गड़बड़ी की ओर मंत्री का ध्यान खींचा। जवाब में खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने स्वीकार किया कि समिति में गड़बड़ी पाई गई है। आशीष छाबड़ा ने कार्यवाही के बारे में पूछा तो मंत्री ने कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया। यहीं से भाजपा विधायकों ने मामला लपक लिया। भाजपा विधायकों ने सरकार पर भ्रष्टाचारियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया।
मंत्री की टिप्पणी ने बढ़ाया तापमान
इस हंगामें के बीच खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने विपक्ष के लिए कुछ भड़काऊ टिप्पणियां कर दीं। इसके बाद मामला धान खरीदी में गड़बड़ी से हटकर विपक्ष के अपमान पर टिक गया। विपक्ष के विधायक नारेबाजी करते हुए मंत्री से माफी मांगने की मांग करने लगे। हंगामा बढ़ता देख सदन की कार्यवाही 10 मिनट के लिए स्थगित कर दी गई। इस बीच भाजपा विधायक नारेबाजी करते हुए गर्भगृह में पहुंच गए और लगातार वहीं बने रहे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


नुआखाई, महाअष्टमी, गोवर्धन पूजा के लिए स्थानीय अवकाश घोषित, छुट्टी को लेकर आदेश जारी

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...

रायपुर में 2026 के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित, जानिए पूरी तारीखें

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...

आज है पिठोरी अमावस्या, जानिए इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
पोला अमावस्या और मातृ अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है जानिए क्यों है खास यह अमावस्या       रायपुर. आज 10 सितंबर को भाद्रपद अमावस्या है, जिसे पिठोरी अमावस्या. इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या, पोला अमावस्या और...

छत्तीसगढ़ी को आठवीं अनुसूची में शामिल कराने राज्यपाल ने शुरू की पहल

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर । छत्तीसगढ़ी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की दिशा में राज्य में एक नई पहल शुरू हुई है। राज्यपाल रमेन डेका से मंगलवार को लोक भवन में छत्तीसगढ़ी भाषाविदों ने मुलाकात की। इस दौरान छत्तीसगढ़ी...

छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने प्रदेशभर में अनिश्चितकालीन बस सेवा बंद करने की चेतावनी दी है,

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए अहम खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने बस सेवा को बंद करने का ऐलान कर दिया है। अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार को ज्ञापन सौंपने के साथ मांगें पूरी...

रायपुर में निगम की बड़ी कार्रवाई, चंगोराभाठा में अवैध निर्माण हटाया

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...

राज्यपाल डेका बोले- पत्रकारिता में सत्य, तथ्य और जनहित सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में सावित्रीबाई फुले कन्या छात्रावास का शुभारंभ किया। इसके साथ ही उन्होंने मेधा एआई एवं मीडिया शोध केंद्र का भी उद्घाटन किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के शिक्षकों और...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, युवाओं से कर्मचारियों तक मिली बड़ी सौगात

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...

साय सरकार का बड़ा शहरी प्लान, 240 ई-बसें और 38 नालंदा परिसर  

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
शहरी विकास कार्यों में तेजी लाएं, नागरिकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराएं और लंबित योजनाओं को मिशन मोड में पूरा करें। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की...

 ‘विष्णु भैया’ का घर बना बहनों का मायका, तीजा-पोरा में उमड़ा उल्लास

By Reporter 5 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...