Google Analytics Meta Pixel नो व्हीकल ऑन दि रोड- रायपुर कलेक्टर की अपील - Ekhabri.com

नो व्हीकल ऑन दि रोड- रायपुर कलेक्टर की अपील

प्रतिबंधात्मक अवधि में घरों से बाहर न निकले आमजन-कलेक्टर डॉ भारतीदासन

खरीदी के लिए अधिक से अधिक ऑनलाइन सेवा का करे उपयोग-एसएसपी अजय यादव

कलेक्टर और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने आमजनो से की संयुक्त अपील

रायपुर। कलेक्टर डॉ एस भारती दासन और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अजय कुमार यादव ने आज नागरिकों के नाम संयुक्त अपील की।कलेक्टर डॉ भारतीदासन ने कहा कि वर्तमान में नगर पालिक निगम रायपुर और बिरगांव क्षेत्रों में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए पूरे क्षेत्र को कंटेंटमेंट जोन 21 की मध्य रात्रि से 28 जुलाई की मध्यरात्रि तक घोषित किया गया है। उन्होंने कहा कि जीवन अमूल्य है, लोग अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए परिवार के साथ साथ समाज को भी सुरक्षित रखने में सहयोग करे। पूर्व महीनों में हम सब ने मिलकर जिस तरह कोरोना संक्रमण को रोकने एवं जरूरतमंदों को आवश्यसक सामग्रियां पहुंचाने के लिए किये गए प्रयास से हमें गर्व महसूस होता है।

इसी तरह आने वाले समय में भी ऐसे ही सहयोग सभी से अपेक्षित है। कोरोना संक्रमण की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए संक्रमण श्रृंखला को तोड़ना है, जिससे संक्रमण की दर में आवश्यक कमी हो और बेहतर स्वास्थ सुविधा लोगो को उपलब्ध कराई जा सके। इसके लिए पुलिस विभाग द्वारा शहर के अंदर और बाहर विभिन्न जगहों में 36 चेकिंग पॉइंट सेंटर बनाया गया है। इसके साथ-साथ स्वास्थ्य विभाग द्वारा क्षेत्रों का सघन दौरा कर जांच की व्यवस्था की गई है। आप सभी से यह अपील की जाती है कि No vehicle on road के तर्ज पर यथासंभव अपने निजी वाहनों का प्रयोग इस दौरान ना करें। अपने उपयोग की आवश्यक वस्तुओं की खरीदी शासन द्वारा निर्धारित समय सीमा में पैदल यात्रा करके करें।इससे यह लाभ होगा कि क्षेत्र के लोगों का अपने क्षेत्र में ही सामग्री क्रय करने से दुकानों, बाजारों आदि में अनावश्यक भीड़ नहीं होगी।उन्होंने अपील करते हुए कहा कि आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि आमजनो का पूर्ण सहयोग प्रशासन को मिलेगा।

Read Also  रायपुर में 50 पुलिस निरीक्षकों का तबादला, और एनआईए में नए पदों पर नियुक्ति

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार यादव ने कहा कि प्रतिबंधात्मक आदेश में उल्लेखित आवश्यक सेवा को छोड़ के कोई भी अपना संस्था या दुकान न खोले। लोग खरीदी के लिए अधिक से अधिक ऑनलाइन सेवा का उपयोग करे।इससे कोरोना संक्रमण की रोकथाम में कारगर मदद मिलेगी। किसी नागरिक की तबीयत खराब होने पर प्रशासन द्वारा टोल फ्री नंबर 104 में कॉल किया जा सकता है। काल के पश्चात नजदीक के स्वास्थ्य अमला द्वारा आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। यदि कोई व्यक्ति बीमार हो और उसे दो अथवा चार पहिया वाहन में ले जाना आवश्यक हो तो इस स्थिति में व्यक्ति वाहन का उपयोग कर सकते है। एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन पर उतरने वाले यात्रियों को असुविधा नही होगी। इससे आने वाले यात्री स्वयं के अथवा अनुमति प्राप्त वाहन से यात्रा कर सकेंगे। ऐसे यात्रियों को स्वास्थ्य विभाग के द्वारा जारी निर्देशो के अनुरूप होम कोरन्टीन में रहना होगा। प्रशासन द्वारा कोरोना संक्रमण के नियंत्रण एवं रोकथाम के लिए मास्क का वितरण आवश्यकतानुसार जिला एवं स्थानीय प्रशासन के साथ-साथ स्वयं सेवी संस्थाएं,सेवाभावी नागरिक गणों के द्वारा की जा रही है। मास्क का उपयोग सभी लोग अनिवार्य रूप से करें। इससे संक्रमण में निश्चित रूप से कमी होगी। इस प्रतिबंधात्मक स्थिति का उल्लंघन करने वालों की शिकायत 100 नंबर पर डायल कर अथवा नजदीकी थाना के नंबर पर फोन कर किया जा सकता है।उन्होंने आम जनों से अपील करते हुए कहा कि कोरोना संक्रमण के फैलाव में नियंत्रण के लिए शासन के निर्देशों का पालन करें। अनावश्यक बाहर ना निकले। मास्क का उपयोग करें, कोरोना से बचने के लिए जनता स्वयं जागरूक होकर सावधानी बरतें।

Read Also  एशियन अफ्रीकन पावरलिफ्टिंग में नमी राय का गोल्ड, सीएम ने दी बधाई

सामाजिक एवं फिजिकल डिस्टेंससिंग अर्थात 6 फीट की दूरी के नियमों को अपनायें।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ BJP को मिला नया प्रभारी, स्मृति ईरानी संभालेंगी संगठन की कमान

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...

एशियन गेम्स में छाईं संजू देवी, छत्तीसगढ़ का बढ़ाया देशभर में गौरव

By User 6 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 सितंबर 2026। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक सफलता में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की संजू देवी ने...

रायगढ़ जिले में बस और ट्रक में भीषण टक्कर, कई यात्री हुए घायल

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार को भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है, इस दुर्घटना में पूर्णागिरि बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार करीब 10 से 12...

पवन साय को झारखंड में नई जिम्मेदारी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई  

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पवन साय को झारखंड में प्रदेश महामंत्री (संगठन) का दायित्व मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने पवन साय के नए दायित्व को लेकर विश्वास जताया कि उनके संगठनात्मक अनुभव से झारखंड...

पितृ में ना करें पूर्वजों की अनदेखी, तिथियों के अनुसार करें पितृ की पूजा

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...

भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री ने की राज्य के नागरिकों से अपील 

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में बारिश...

अब इन चीजों की पैकेजिंग में यह भी बताया जरूरी होगा कि इसमें शाकाहारी सामग्री उपयोग हुई है कि मांसाहारी 

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. केंद्र सरकार ने टूथपेस्ट, साबुन, शैंपू, कॉस्मेटिक्स और अन्य टॉयलेटरीज की पैकेजिंग को लेकर नया नियम लागू किया है। अब इन उत्पादों के पैकेट पर यह बताना जरूरी होगा कि उनमें इस्तेमाल की गई सामग्री शाकाहारी है या...

सचिवालय के कर्मचारियों को ले जा रही चलती हुई बस बनी आग का गोला, अचानक भीषण आग लगने से मची अफरातरफी 

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नया रायपुर के महानदी भवन के समीप बुधवार शाम बड़ा हादसा हो गया. यहां सचिवालय के कर्मचारियों को ले जा रही एक चलती हुई बस में अचानक भीषण आग लग गई. इस दुर्घटना के समय बस में 30 से...

चंदनीडीह में NDRF का बड़ा रेस्क्यू अभियान, 198 लोगों को सुरक्षित निकाला  

By Reporter 5 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बाढ़ प्रभावित ग्राम चंदनीडीह और श्रीलंका पारा में राहत एवं बचाव अभियान लगातार जारी है। कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर NDRF की रेस्क्यू टीम प्रभावित इलाकों में पहुंचकर लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने में जुटी...

भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री का बड़ा फैसला, स्कूल रहेंगे बंद

By User 6 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश और मौसम की मौजूदा स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए शनिवार, 26 सितंबर को प्रदेश के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित करने...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *