Google Analytics Meta Pixel 22 घंटे बाद छठ घाट डेम से युवक का शव बरामद, एसडीआरएफ टीम ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन - Ekhabri.com

22 घंटे बाद छठ घाट डेम से युवक का शव बरामद, एसडीआरएफ टीम ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

जशपुर। जशपुर छठ घाट डेम हादसा ने पूरे क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया। कुनकुरी नगर स्थित छठ घाट डेम में गुरुवार शाम डूबे 25 वर्षीय युवक चुनू राम का शव 22 घंटे की लगातार खोजबीन के बाद शुक्रवार को बरामद कर लिया गया। एसडीआरएफ अंबिकापुर की टीम ने मौके पर पहुंचकर एक घंटे के भीतर शव को बाहर निकाला। मृतक चुनू राम, कुनकुरी के तुरी बस्ती का निवासी था।

Read Also  आयुर्वेद चिकित्सा महाविद्यालय में 2516 बच्चों का स्वर्णप्राशन कार्यक्रम आयोजित ,179 बच्चों को बाल रक्षा किट वितरित, स्वास्थ्य परीक्षण भी हुआ


 

जानकारी के अनुसार, गुरुवार शाम करीब चार बजे चुनू राम अपने दोस्तों के साथ छठ घाट डेम में नहाने गया था। नहाते समय वह अचानक गहरे पानी में चला गया और लापता हो गया। उसके साथियों ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को बुलाया और तुरंत पुलिस को सूचना दी।

 

कुनकुरी थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस दल मौके पर पहुंचा। स्थानीय गोताखोरों ने पहले प्रयास किया, लेकिन डेम की गहराई और तेज बहाव के कारण सफलता नहीं मिली। इसके बाद डी.डी.आर.एफ. टीम ने रातभर तलाशी ली, पर परिणाम नहीं मिला। हालात की गंभीरता को देखते हुए शुक्रवार सुबह एसडीआरएफ अंबिकापुर टीम को बुलाया गया, जिसने वैज्ञानिक तरीके से पानी की गहराई और बहाव का आकलन कर एक घंटे में शव खोज निकाला।

 

घटनास्थल पर सैकड़ों ग्रामीण और नगरवासी मौजूद थे। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए कुनकुरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया।

 

स्थानीय प्रशासन ने जशपुर छठ घाट डेम हादसे के बाद जलाशयों और डैम क्षेत्रों में सुरक्षा उपायों को मजबूत करने की बात कही है। चुनू राम की असमय मृत्यु से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस ने परिजनों को हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


नवा रायपुर नकटी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर छिड़ी बड़ी बहस

By User 6 / July 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवा रायपुर के ग्राम नकटी में शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की प्रशासनिक कार्रवाई ने पूरे प्रदेश में एक बड़ी बहस को जन्म दे दिया है। बुलडोजर कार्रवाई के दौरान रोते-बिलखते परिवारों की तस्वीरों ने लोगों की संवेदनाओं को...

1 जुलाई से मिलेगा पेट्रोल डीजल बिक्री में लगी पाबंदियां हटेंगी, स्थिति सामान्य होने के बाद केंद्र ने किया फैसला

By User 6 / June 30, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल को लेकर आम लोगों के लिए सुकून देने वाली खबर सामने आई है। केंद्र सरकार ने 1 जुलाई 2026 से ईंधन की बिक्री और वितरण पर लागू सभी अस्थायी पाबंदियां हटाने का फैसला किया है।...

रायपुर: केटीयूजेएम एलुमनी एसोसिएशन की पहली वार्षिक आम सभा संपन्न

By User 6 / June 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय (KTUJM) एलुमनी एसोसिएशन की प्रथम वार्षिक आम सभा रविवार को श्री नारायण गुरु मंदिर परिसर में आयोजित हुई। बैठक में संगठन के विस्तार, सदस्यता, वित्तीय विवरण और वर्ष 2026-27 के प्रस्तावित कार्यक्रमों सहित...

गर्मी और उमस में मिलेगी जल्दी राहत, कल बारिश की संभावना

By User 6 / June 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार अभी बहुत धीमी है। बारिश नहीं होने के कारण लोग बेहद परेशान है। गर्मी चरम पर है इस बीच अच्छी खबर यह है कि कल कई स्थानों में बारिश होने की संभावना जताई जा...

तालाब में डूबे युवक को समझा था मृत, अचानक खड़े होने पर उड़े सबके होश

By User 6 / June 30, 2026 / 0 Comments
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां गुण्डरदेही के रामसागर तालाब में एक युवक के डूबने की बात सामने आई. खबर फैलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. लोग मौके पर पहुंचे...

आज से देशभर में सस्ता होगा कमर्शियल सिलेंडर

By User 6 / July 1, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। 1 जुलाई से देशभर में कई महत्वपूर्ण बदलाव लागू हो गए हैं, अच्छी बात है है कि इसका सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ेगा। जहां एक ओर कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में बड़ी कटौती कर...

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी: जांच में आए अहम खुलासे आरोपियों के मकानों पर बुलडोजर कार्रवाई की तैयारी

By User 6 / July 2, 2026 / 0 Comments
अयोध्या. अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अब कई अहम खुलासे हो रहे हैं। इस बीच खबर है आरोपियों के मकान पर बड़ी कार्यवाही हो सकती है। SIT ने जांच तेज कर दी है। सूत्रों के मुताबिक, नियमों...

आज भी रामायण की सीता उस किरदार को याद कर होती हैं भावुक

By User 6 / June 29, 2026 / 0 Comments
धार्मिक धारावाहिक रामायण आज भी लोगों के दिलों दिमाग में छाया हुआ है। राम सीता की जोड़ी आज भी लोगों के आंखों में समाई है और उनके लिए अपार आस्था भी है। आज भी लोग रामायण को नहीं भूल पाए...

श्रम विभाग में बड़ा फेरबदल, 11 अधिकारियों का तबादला आदेश जारी

By User 6 / July 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 30 जून 2026।छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग ने प्रशासनिक कसावट लाते हुए बड़ा फेरबदल किया है। मंत्रालय महानदी भवन, नया रायपुर अटल नगर से जारी आदेश में विभाग के 11 अधिकारियों का तबादला किया गया है। यह आदेश तत्काल...

रूफटॉप सोलर उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, अतिरिक्त बिजली पर मिलेगा क्रेडिट

By User 6 / June 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 28 जून 2026। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत छतों पर रूफटॉप सोलर संयंत्र लगाने वाले उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। अब उपभोक्ताओं द्वारा ग्रिड में भेजी गई अतिरिक्त (सरप्लस) सोलर बिजली को...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *